BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: September 21 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates | बीएसई और निफ्टी में हल्की बढ़त, आईटी शेयरों में भी तेजी, एचसीएल टेक का शेयर 5% ऊपर

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: September 21 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

मुंबई8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चीन का शंघाई कंपोजिट 0.41 फीसदी गिरावट के साथ 13.84 अंक नीचे 3,324.25 पर बंद हुआ था।

  • शुक्रवार को बीएसई 134 अंकों की गिरावट के साथ 38,845 पर और निफ्टी 11 अंक नीचे 11,504 पर बंद हुआ था
  • शुक्रवार को अमेरिकी बाजार नैस्डैक 1.30 फीसदी की गिरावट के साथ 144 अंक नीचे 10,937 पर बंद हुआ था

सोमवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई 33.13 अंक नीचे 38,812.69 पर और निफ्टी 11,500 के स्तर पर खुला। बाजार में आईटी शेयरों में तेजी है। एचसीएल के शेयर में 5 फीसदी की बढ़त है। इसके अलावा टीसीएस और इंफोसिस के स्टॉक्स में भी 2-2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। जबकि बैंकिंग शेयरों में आज दबाव है। बीएसई में बंधन बैंक और फेडरल बैंक के स्टॉक्स में 2-2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। निफ्टी में टॉप लूजर स्टॉक्स बजाज ऑटो और पॉवर ग्रिड हैं। आज घरेलू बाजार में रूट मोबाइल की लिस्टिंग होगी। इससे पहले कंपनी का आईपीओ 73 गुना ज्यादा भरा था।

इससे पहले शुक्रवार को बीएसई 134.03 अंकों की गिरावट के साथ 38,845.82 पर और निफ्टी 11.15 अंक नीचे 11,504.95 पर बंद हुआ था। बीते हफ्ते बाजार में आईटी और फार्मा शेयरों में बढ़त देखने को मिली थी। शुक्रवार को फार्मा इंडेक्स 5 फीसदी ऊपर 12,320.90 के स्तर पर बंद हुआ था। डॉ रेड्‌डीज के शेयर में 10 फीसदी और सिप्ला ​​​​​​के शेयर में 7 फीसदी की बढ़त रही थी। जबकि ज्यादातर बैंकिंग स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए थे। एचडीएफसी बैंक के शेयर में 2.28 फीसदी की गिरावट रही थी।

दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट

शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.88 फीसदी गिरकर 244.56 अंक नीचे 27,657.40 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.30 फीसदी की गिरावट के साथ 143.97 अंक नीचे 10,937.00 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी भी 1.12 फीसदी गिरकर 37.54 पॉइंट नीचे 3,319.47 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.41 फीसदी गिरावट के साथ 13.84 अंक नीचे 3,324.25 पर बंद हुआ था। यूके, जर्मनी और फ्रांस का बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ था।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 54,85,612 हो गई है। इनमें 10,04,274 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं 43,92,650 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 87,909 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 31,231,209 हो चुकी है। इनमें 965,063 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 204,118 हो चुकी है।

10:08 AM बीएसई लार्ज कैप में शामिल 30 में से 20 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 10 में गिरावट है। एचसीएल टेक का शेयर 4.36 फीसदी की बढ़त है।

09:52 AM बीएसई बैंकेक्स में शामिल 10 बैंकिंग शेयरों में से 9 में गिरावट और केवल कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में बढ़त है।

09:42 AM निफ्टी के लूजर स्टॉक्स ; बजाज ऑटो और भारती इंफ्राटेल के शेयर में 2-2 फीसदी तक की गिरावट है।

इस हफ्ते तीन आईपीओ आ रहे हैं। इसमें म्यूचुअल फंड के लिए सेवा देनेवाली कैम्स और केमकॉन स्पेशियालिटी केमिकल का इश्यू आज खुल रहा है। यह दोनों इश्यू 23 सितंबर को बंद होंगे। जबकि एंजल ब्रोकिंग का इश्यू कल यानी मंगलवार को खुलेगा और गुरुवार को बंद होगा। हम आपको बता रहे हैं इन आईपीओ के बारे में। कैसे इसमें आप निवेश करेंगे और कंपनी कैसी है।

09:39 AM 29 बीएसई सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त है।

सोर्स - बीएसई

सोर्स – बीएसई

09:26 AM निफ्टी के गेनर स्टॉक्स ; आईटी शेयरों में तेजी है। एचसीएल टेक के शेयर में 4 फीसदी और टीसीएस के शेयर में 2 फीसदी तक की बढ़त है।

09:24 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में 13 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 17 में गिरावट है। बजाज ऑटो का शेयर 1.63 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।

09:15 AM बीएसई 33.13 अंक नीचे 38,812.69 पर और निफ्टी 11,500 के स्तर पर खुला।

शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Parliament Monsoon Session Live Updates Loksabha Rajyasabha Farm Bills Opposition Bjp Congress House Proceedings - Live: राज्यसभा में उपसभापति के साथ दुर्व्यवहार, संजय सिंह, ब्रायन सहित आठ विपक्षी सांसद निलंबित

Mon Sep 21 , 2020
10:20 AM, 21-Sep-2020 राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, सदन में मौजूद हैं निलंबित सांसद राज्यसभा की कार्यवाही एक बार फिर शुरू हो गई है। निलंबित होने वाले आठ सांसद सदन में मौजूद हैं। सभापति उन्हें बाहर जाने को कह रहे हैं। वहीं कार्रवाई से नाराज विपक्षी सांसद सदन में हंगामा कर […]