Market News In Hindi : BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: June 26 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates | सुबह 302 अंक ऊपर खुला बीएसई, अब तक की ट्रेडिंग के दौरान 398 अंक तक ऊपर गया; यूको बैंक के शेयर में 15.39% का उछाल

  • गुरुवार को बीएसई 26 अंक नीचे 34,842 पर और निफ्टी 16 पॉइंट नीचे 10,288 पर बंद हुआ था
  • कल अमेरिकी बाजार नैस्डैक 1.09 फीसदी बढ़त के साथ 107 अंक ऊपर 10,017 पर बंद हुआ था

दैनिक भास्कर

Jun 26, 2020, 03:07 PM IST

मुंबई. शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई 302.68 अंक ऊपर और निफ्टी 90 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। अब तक की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 398.94 अंक तक और निफ्टी 118.85 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा है।

इससे पहले गुरुवार को बीएसई 343.59 अंक नीचे और निफ्टी 69.75 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई में 4 बार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसमें 212.63 अंक तक की बढ़त और 369.2 अंक तक की गिरावट रही थी। कारोबार के अंत में बीएसई 26.88 अंक नीचे 34,842.10 पर और निफ्टी 16.40 पॉइंट नीचे 10,288.90 पर बंद हुआ था।

बीएसई में शामिल इन बैंक शेयरों में बढ़त

बैंक बढ़त (%)
फेडरल बैंक 4.79 %
इंडसइंड बैंक 3.92 %
RBL बैंक 2.34 %
बंधन बैंक 1.44 %
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

1.38 %

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
गुरुवार को दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.18 फीसदी की बढ़त के साथ 299.66 अंक ऊपर 25,745.60 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.09 फीसदी बढ़त के साथ 107.84 अंक ऊपर 10,017.00 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.10 फीसदी बढ़त के साथ 33.43 पॉइंट ऊपर 3,083.76 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.30 फीसदी बढ़त के साथ 8.93 अंक ऊपर 2,979.55 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में भी बढ़त रही।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4,91,170 हो गई है। इनमें 1,90,136 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 2,85,671 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 15,308 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 9,710,205 हो चुकी है। इनमें 491,783 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 126,780 हो चुकी है।

03:07 PM निफ्टी 50 के टॉप-10 लूजर स्टॉक्स; कोटक बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट है।

02:33 PM यूको बैंक के शेयर में 15.39 फीसदी का उछाल है। आज ये शेयर 14.40 रुपए पर खुला था।

02:29 PM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स; इंफोसिस के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त है।

कोविड-19 के कारण पैदा हुई आर्थिक अव्यवस्था के चलते भारत को अगले दो वर्षों में 438 बिलियन डॉलर करीब 31.5 लाख करोड़ रुपए के उत्पादन का नुकसान हो सकता है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की ताजा इकोरैप रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

12:30 AM बीएसई टेलीकॉम सेक्टर में शामिल 13 में 9 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 4 में गिरावट है।

11:34 AM बीएसई 30 में शामिल 15 कंपनियों के शेयर में बढ़त और 15 में गिरावट है। इंफोसिस के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त है।

10:07 AM बीएसई बैंकेक्स में शामिल 10 में से 9 बैंकों के शेयरों में बढ़त है; इंडसइंड बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने इनसाइडर ट्रेडिंग प्रोहिबिटेड नियमों में बदलाव किया है। इसी के साथ प्रफरेंशियल इश्यू की कीमतों में भी बदलाव किया गया है। गुरुवार को सेबी ने बोर्ड मीटिंग के बाद यह जानकारी दी।

09:30 AM निफ्टी 50 के टॉप-5 गेनर और लूजर स्टॉक्स; इंडसइंड बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा उछाल और कोटक बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट है।

09:28 AM बीएसई 30 में शामिल 26 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 4 के शेयरों में गिरावट है; इंडसइंड बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त है।

09:25 AM बीएसई के सभी 23 सेक्टर आज बढ़त के साथ खुले हैं।

09:23 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से 31 इंडेक्स आज बढ़त के साथ खुले।

09:15 AM बीएसई 243.24 अंक ऊपर 35,085.34 पर और निफ्टी 91.60 पॉइंट ऊपर 10,380.50 पर कारोबार कर रहा है।

गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में रही बढ़त

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Toilet Paper Limits Imposed In Australia To Stop Virus Panic Buying

Fri Jun 26 , 2020
Melbourne, Australia: Supermarkets imposed purchase limits on toilet paper across Australia Friday following panic buying by people rattled over a surge in coronavirus cases in the country’s second-biggest city. “Stop it, it’s ridiculous,” Prime Minister Scott Morrison told his compatriots after the rush on stores, insisting the COVID-19 outbreak in […]