18-year-old Yashasvi greets Dhoni, Steve Smith joins chopper shot practice; 13 years ago today, India won the T20 World Cup | 18 साल के यशस्वी ने धोनी को नमस्ते किया, स्टीव स्मिथ हेलिकॉप्टर शॉट की प्रैक्टिस में जुटे; 13 साल पहले आज ही भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता था

दुबई25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • यशस्वी जयसवाल पहली बार आईपीएल खेल रहे हैं, राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 2.4 करोड़ रुपए में खरीदा
  • सीएसके बनाम राजस्थान मैच में टॉस के वक्त धोनी से सबने हाथ मिलाया, यशस्वी ने प्रणाम किया, वीडियो वायरल

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद महेंद्र सिंह धोनी का क्रेज कम नहीं हुआ। फैन्स हों या प्लेयर। धोनी का हर कोई मुरीद है। क्रिकेट सर्कल्स में उनको सम्मान से देखा जाता है। धोनी से जुड़ी तीन खबरों का जिक्र करते हैं। इनमें से दो आईपीएल की हैं।

शारजाह में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच से पहले टॉस के वक्त स्टीव स्मिथ समेत कई खिलाड़ियों ने धोनी से हाथ मिलाया। इस दौरान पहली बार इस लीग में खेलने आए 18 साल के यशस्वी जयसवाल भी मौजूद थे। वे जैसे ही धोनी के करीब पहुंचे तो दोनों हाथ जोड़कर नमस्ते किया। माही ने भी उनसे कुछ देर बातचीत की। यशस्वी के सीनियर के प्रति इस सम्मान की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। फैन्स ने यशस्वी के इस व्यवहार की खुले दिल से तारीफ की।

यशस्वी मुंबई की टीम से रणजी खेलते हैं। अंडर 19 वर्ल्ड कप में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

यशस्वी को राजस्थान रॉयल्स ने 2.4 करोड़ में खरीदा था

अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके यशस्वी जायसवाल को राजस्थान रॉयल्स ने 2.4 करोड़ में खरीदा था। जायसवाल लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। यशस्वी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल में अपना पहला मैच खेला। हालांकि इस मैच में वह केवल 6 रन ही बना पाए।

धोनी की तरह हेलिकॉप्टर शॉट लगाना चाहते हैं स्मिथ

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ हेलिकॉप्टर शॉट लगाने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। यह धोनी का पसंदीदा शॉट है। जिसमें वे यॉर्कर को भी बाउंड्री के बाहर भेज सकते हैं। कुछ वक्त से हार्दिक पांड्या भी यह शॉट खेल रहे हैं।

2007 में आज ही के दिन टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता था

भारत ने 2007 में आज ही के दिन धोनी की कप्तानी में पहला टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। यह दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था। भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराया था। इस वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ नहीं खेले थे।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CBSE 2020 Compartment exams updates| The board said in the Supreme Court - 12th results will be released by October 10; UGC told: after the result, students will be able to take admission till October 31 | बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- 10 अक्टूबर तक जारी होगा 12वीं का रिजल्ट; UGC ने बताया: रिजल्ट के बाद 31 अक्टूबर तक एडमिशन ले सकेंगे स्टूडेंट्स

Thu Sep 24 , 2020
Hindi News Career CBSE 2020 Compartment Exams Updates| The Board Said In The Supreme Court 12th Results Will Be Released By October 10; UGC Told: After The Result, Students Will Be Able To Take Admission Till October 31 11 मिनट पहले कॉपी लिंक कंपार्टमेंटल परीक्षा और इसके रिजल्ट में होने […]

You May Like