Landslides at different places killed 12, including nine people of same family, 9 missing | अलग अलग जगहों पर हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के नौ लोगों समेत 12 की मौत, 9 लापता

काठमांडू8 घंटे पहले

नेपाल के सयानगजा जिले में भूस्खलन के बाद गुरुवार की सुबह एक मृतक का शव निकालते बचावकर्मी।

  • नेपाल के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में भारी बारिश के बाद बीते 24 घंटे में कई जगहों पर भूस्खलन हुआ
  • नेपाल में मंगलवार से ही बारिश हो रही है, मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश शनिवार तक जारी रह सकती है

नेपाल के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में भारी बारिश के बाद 24 घंटे में कई जगहों पर भूस्खलन हुआ। सयानगजा जिले में गुरुवार सुबह पानी के तेज बहाव में कई घर बह गए। इसमें सात महीने के बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं जिले में दूसरे जगह पर हुए भूस्खलन में एक 15 साल की लड़की की मौत हो गई। पल्पा जिले और धनकुटी म्युनिसिपैलिटी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। अब तक 9 लोग लापता है।

नेपाल में मंगलवार से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश शनिवार तक जारी रह सकती है। बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित जगहों पर नेपाल पुलिस, स्थानीय लोग और नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

दो हफ्ते पहले सिंधुपाल चौक जिले में भूस्खलन हुआ था

12 सितंबर नेपाल के सिंधुपाल चौक जिले में दो अलग-अलग जगहों पर भूस्खलन में 9 लोगों मौत हो गई थी। बरहाबीस म्युनिसिपैलिटी में हुए भूस्खलन में दो रिहायशी इलाके तबाह हो गए थे। 19 घरों में पानी पूरी तरह घुस गया है। वहीं, काफी संख्या में दूसरे घरों को भी नुकसान पहुंचा है। 222 परिवारों के लिए तत्काल रहने की व्यवस्था करने की जरूरत है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Plotter called and asked for extortion, did not pay money, hurled bomb at home | प्लॉटर को फोन कर मांगी रंगदारी, पैसे नहीं दिए तो घर पर फेंका बम

Fri Sep 25 , 2020
भागलपुर12 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रतीकात्क फोटो शाहजंगी के अशरफनगर की घटना, मोबाइल नंबर के धारक पर केस शाहजंगी के अशरफनगर के जमीन कारोबारी मो. रकीब से बदमाशों ने फोन कर तीन लाख रुपए रंगदारी मांगी है। पैसे नहीं मिलने पर बदमाशों ने रकीब के घर बम विस्फोट भी कर […]

You May Like