Dow Jones Live| The death toll from Corona in the US crossed 2.11 lakh, despite the Dow Jones opening up 171 points, 3.4 million people lost jobs in Latin America due to the epidemic | यूएस में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 2.11 लाख के पार पहुंचा, बावजूद 171 अंक ऊपर खुला डाउ जोंस, महामारी के चलते लैटिन अमेरिका में 34 लाख लोगों ने नौकरी गंवाई

  • Hindi News
  • Business
  • Dow Jones Live| The Death Toll From Corona In The US Crossed 2.11 Lakh, Despite The Dow Jones Opening Up 171 Points, 3.4 Million People Lost Jobs In Latin America Due To The Epidemic

न्यूयॉर्क16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नैस्डैक 1.21 फीसदी की बढ़त के साथ 137 अंक ऊपर और एसएंडपी 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ 22 अंक ऊपर खुला।

  • बाजार खुलते समय डाउ जोंस 27953, नैस्डैक 11555 और एसएंडपी 3385 अंक पर कारोबार कर रहे थे।
  • बुधवार को डाउ जोंस 1.20 फीसदी यानी 329 अंक की बढ़त के साथ 27781 अंक पर बंद हुआ था।

गुरुवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ खुले। डाउ जोंस 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 171 अंक ऊपर खुला। नैस्डैक 1.21 फीसदी की बढ़त के साथ 137 अंक ऊपर और एसएंडपी 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ 22 अंक ऊपर खुला। बाजार खुलते समय डाउ जोंस 27953, नैस्डैक 11555 और एसएंडपी 3385 अंक पर कारोबार कर रहे थे।

गुरुवार को दुनियाभर में अनिश्चित्ता का माहौल रहा। जापान का नेक्कई 0.19 अंक और चीन का शंघाई कम्पोसिट 6.31 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। जबकि हॉन्गकॉन्ग का हैंग सैंग 183 अंक, भारत का निफ्टी 169 अंक और कोरिया का कोस्पी 19 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं, इस समय यूके का FTSE, मैक्सिको का IPC और फ्रांस का CAC बढ़त में जबकि जर्मनी का DAX और रूस का MICEX गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।

इस समय यूके का FTSE, मैक्सिको का IPC और फ्रांस का CAC बढ़त में जबकि जर्मनी का DAX और रूस का MICEX गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।

इस समय यूके का FTSE, मैक्सिको का IPC और फ्रांस का CAC बढ़त में जबकि जर्मनी का DAX और रूस का MICEX गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।

बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था डाउ जोंस
बुधवार को डाउ जोंस 1.20 फीसदी यानी 329 अंक की बढ़त के साथ 27781 अंक पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.84 फीसदी यानी 95 अंक की बढ़त के साथ 11418 अंक पर और एसएंडपी 0.83 फीसदी यानी 27 अंक की बढ़त के साथ 3363 अंक पर बंद हुआ था।

अमेरिका: कोरोना से मौतों का आंकड़ा दो लाख 11 हजार के पार

दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 3 करोड़ 42 लाख 26 हजार 052 मामले सामने आ चुके हैं।

दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 3 करोड़ 42 लाख 26 हजार 052 मामले सामने आ चुके हैं।

  • worldometers वेबसाइट के मुताबिक, गुरुवार को अमेरिका में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 74 लाख 53 हजार 024 पर पहुंच गया। देश में अब तक 2 लाख 11 हजार 833 मौतें हो चुकी हैं जबकि 47 लाख 01 हजार 244 लोग ठीक हो चुके हैं। दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 3 करोड़ 42 लाख 26 हजार 052 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 2 करोड़ 54 लाख 72 हजार 631 मरीज ठीक हो चुके हैं। 10 लाख 19 हजार 836 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, 1918-19 में इंफ्लूएंजा से दुनिया में 50 करोड़ लोग संक्रमित हुए थे। उस वक्त दुनिया की एक तिहाई आबादी संक्रमित हो गई थी।

लैटिन अमेरिका : 34 लाख लोगों ने नौकरी गंवाई

  • यूएन के इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन ने एक रिपोर्ट जारी कर बताया है कि महामारी के चलते लैटिन अमेरिका में 34 लाख लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। संगठन ने कहा है कि किसी भी हाल में सरकारों और यूएन को मिलकर इन लोगों के लिए काम करना होगा। कई दशक बाद इतनी खराब स्थिति देखने को मिली है।
  • लैटिन अमेरिका के अलावा कैरेबियन देशों में भी महामारी का असर पड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक, लैटिन अमेरिका में कई बुनियादी समस्याएं हैं। इनको सुलझाए बिना रोजगार की समस्या को हल नहीं किया जा सकता। इसके लिए एक प्लान भी तैयार करने को कहा गया है।

बढ़त के साथ बंद हुआ भारतीय बाजार

बुधवार को वबीएसई 94.71 अंक ऊपर 38,067.93 पर और निफ्टी 4.10 अंक ऊपर 11,226.50 के स्तर पर बंद हुआ था।

बुधवार को वबीएसई 94.71 अंक ऊपर 38,067.93 पर और निफ्टी 4.10 अंक ऊपर 11,226.50 के स्तर पर बंद हुआ था।

  • गुरुवार को कारोबार के चौथे दिन बाजार में शानदार तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स 629.12 अंक ऊपर 38,697.05 पर और निफ्टी 169.40 अंक ऊपर 11,416.95 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में बढ़ने वाले शेयरों में फाइनेंशियल, ऑटो और बैंकिंग शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी बैंक इंडेक्स में भी 794 अंको की बढ़त रही। इसमें इंडसइंड बैंक का शेयर 12.44 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ।
  • निफ्टी में बजाज फाइनेंस के शेयर में 5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही। जबकि सरकारी कंपनी ओएनजीसी और फार्मा स्टॉक डॉ. रेड्डीज के शेयरों में 1-1 फीसदी की गिरावट रही। सुबह बीएसई 342.27 अंक ऊपर 38,410.20 पर और निफ्टी 137.95 अंक ऊपर 11,364.45 के स्तर पर खुला था।
  • कल घरेलू बाजार में फार्मा और एफएमसीजी शेयरों में तेजी रही। इसमें डॉ. रेड्‌डीज, डाबर और नेस्ले इंडिया के शेयरों में 2-2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ हुए थे। जबकि बीपीसीएल का शेयर 9 फीसदी नीचे बंद हुआ। अंत में बीएसई 94.71 अंक ऊपर 38,067.93 पर और निफ्टी 4.10 अंक ऊपर 11,226.50 के स्तर पर बंद हुआ था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Ipl 2020, Kxip Vs Mi Live Cricket Score Match News Updates In Hindi - Kxip Vs Mi Ipl 2020 live score: पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर डीकॉक शून्य पर क्लीन बोल्ड

Thu Oct 1 , 2020
07:44 PM, 01-Oct-2020 IPL में 5 हजार रन पूरा करने वाले रोहित तीसरे बल्लेबाज मैच से पहले 4998 रन बना चुके रोहित शर्मा ने मोहम्मद शमी के पहले और पारी के दूसरे ओवर में अपना खाता चौका से खोला, इस चार रन के साथ वह IPL में 5 हजार रन […]