किशोरी का शव खेत में मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

भदोही। गोपीगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर नित्यक्रिया को कई किशोरी का शव बाजरे के खेत में मिला है। पुलिस ने फॉरेंसिक जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद बेटी की हत्या ​करने का आरोप लगाते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। गोपीगंज थाना के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी गुरुवार की दोपहर में नित्यक्रिया के लिए सिवान गयी थी। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार के लोग उसकी खोजबीन के लिए खेत की ओर गये। उन्होंने देखा कि उनकी बेटी का शव खेत में लहूलुहान हालात में पड़ा हुआ था। चेहरे और शरीर पर चोट के निशान थे। कपड़े भी बिखरे हुए थे। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य को जुटाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विंध्याचल के आईजी पीयूष श्रीवास्तव गांव में पहुंचकर मौका मुआयना कर खुलासे के निर्देश दिए हैं।  

पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि जांच में पाया गया है कि वारदात के दौरान बदमाशों से किशोरी काफी जूझी है। खेत में घसीटे जाने के निशान पाये गए हैं। घरवालों ने बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रथम दृष्टया बलात्कार की कोशिश में किशोरी की हत्या की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का सही कारण पता चलेगा। मामले की जांच के लिए टीमों का गठन किया गया है। 

यह खबर भी पढ़े: हाथरस रेप केस को लेकर यूपी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bank credit growth reverses recovery made in June, July; SBI research finds stress on households

Thu Oct 1 , 2020
The incremental bank credit that increased by Rs 39,200 crore in June and July, fell by Rs 36,000 crore in August. The recovery of bank credit in the months of June and July reversed in August 2020, due to a decline in credit to personal loans and infrastructure segments. The […]