Dow Jones Live| Dow Jones opened below 280, an environment of uncertainty in markets around the world; Trump and wife Melania also infected Corona | 280 अंक नीचे खुला डाउ जोंस, दुनियाभर के बाजारों में अनिश्चित्ता का माहौल; ट्रम्प और पत्नी मेलानिया भी कोरोना संक्रमित

  • Hindi News
  • Business
  • Dow Jones Live| Dow Jones Opened Below 280, An Environment Of Uncertainty In Markets Around The World; Trump And Wife Melania Also Infected Corona

न्यूयॉर्क11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नैस्डैक 1.45 फीसदी की बढ़त के साथ 165 अंक ऊपर और एसएंडपी 1.71 फीसदी की गिरावट के साथ 57 अंक नीचे खुला।

  • बाजार खुलते समय डाउ जोंस 27536, नैस्डैक 11583 और एसएंडपी 3322 अंक पर कारोबार कर रहे थे।
  • गुरुवार को डाउ जोंस 0.13 फीसदी यानी 35 अंक की बढ़त के साथ 27816 अंक पर बंद हुआ था।

शुक्रवार को डाउ जोंस 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ 280 अंक नीचे खुला। नैस्डैक 1.45 फीसदी की बढ़त के साथ 165 अंक ऊपर और एसएंडपी 1.71 फीसदी की गिरावट के साथ 57 अंक नीचे खुला। बाजार खुलते समय डाउ जोंस 27536, नैस्डैक 11583 और एसएंडपी 3322 अंक पर कारोबार कर रहे थे।

गुरुवार को दुनियाभर में अनिश्चित्ता का माहौल रहा। जापान का नेक्कई 155 अंक और चीन का शंघाई कम्पोसिट 6.31 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। जबकि हॉन्गकॉन्ग का हैंग सैंग 183 अंक और कोरिया का कोस्पी 19 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं, इस समय मैक्सिको का IPC, यूके का FTSE, फ्रांस का CAC, जर्मनी का DAX और रूस का MICEX गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।

इस समय मैक्सिको का IPC, यूके का FTSE, फ्रांस का CAC, जर्मनी का DAX और रूस का MICEX गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।

इस समय मैक्सिको का IPC, यूके का FTSE, फ्रांस का CAC, जर्मनी का DAX और रूस का MICEX गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।

गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था डाउ जोंस
गुरुवार को डाउ जोंस 0.13 फीसदी यानी 35 अंक की बढ़त के साथ 27816 अंक पर बंद हुआ था। नैस्डैक 1.45 फीसदी यानी 165.14 अंक की बढ़त के साथ 11583 अंक पर और एसएंडपी 0.53 फीसदी यानी 17 अंक की बढ़त के साथ 3380 अंक पर बंद हुआ था।

अमेरिका: कोरोना से मौतों का आंकड़ा दो लाख 12 हजार के पार

दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 3 करोड़ 45 लाख 44 हजार 898 मामले सामने आ चुके हैं।

दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 3 करोड़ 45 लाख 44 हजार 898 मामले सामने आ चुके हैं।

worldometers वेबसाइट के मुताबिक, शुक्रवार को अमेरिका में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 74 लाख 99 हजार 991 पर पहुंच गया। देश में अब तक 2 लाख 12 हजार 726 मौतें हो चुकी हैं जबकि 47 लाख 37 हजार 374 लोग ठीक हो चुके हैं। दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 3 करोड़ 45 लाख 44 हजार 898 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 2 करोड़ 57 लाख 05 हजार 859 मरीज ठीक हो चुके हैं। 10 लाख 28 हजार 627 लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और पत्नी मेलानिया कोरोना संक्रमित

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प दोनों संक्रमित पाए गए हैं। इसके पहले गुरुवार रात ट्रम्प की सीनियर सीनियर एडवाइजर होप हिक्स भी पॉजिटिव पाई गई थीं। (फाइल फोटो)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प दोनों संक्रमित पाए गए हैं। इसके पहले गुरुवार रात ट्रम्प की सीनियर सीनियर एडवाइजर होप हिक्स भी पॉजिटिव पाई गई थीं। (फाइल फोटो)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और पत्नी मेलानिया ट्रम्प कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। गुरुवार को ट्रम्प की सीनियर एडवाइजर होप हिक्स संक्रमित पाई गईं थीं। पिछले दिनों उन्होंने राष्ट्रपति के साथ कई यात्राएं की थीं। इसके बाद राष्ट्रपति और उनकी पत्नी का भी कोरोना टेस्ट किया गया था। शुक्रवार को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दूसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट 13 दिन बाद (15 अक्टूबर) है। इसमें ट्रम्प का हिस्सा लेना अब बहुत मुश्किल होगा। ट्रम्प ज्यादातर मौकों पर मास्क लगाए नजर नहीं आए। कई बार इसका मजाक भी उड़ाया। पिछले दिनों व्हाइट हाउस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रम्प ने कहा था- मैं अपने एडवाइजर की इस बात से सहमत नहीं हूं कि वैक्सीन से ज्यादा जरूरी मास्क है।

दूसरी डिबेट में हिस्सा लेना मुश्किल
दूसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट 15 अक्टूबर को होनी है। यानी सिर्फ 13 दिन बचे हैं। क्वारैंटाइन पीरिएड 14 दिन का होता है। इसके बाद टेस्ट भी होंगे। इसलिए, इस बात की संभावना बहुत कम है कि ट्रम्प दूसरी डिबेट में हिस्सा ले पाएंगे।

दो बार मास्क में नजर आए
ट्रम्प दो बार ही सार्वजनिक तौर पर मास्क पहने नजर आए हैं। 12 जुलाई को वे वॉशिंगटन के वॉल्टर रीड मिलिट्री हॉस्पिटल के दौरे पर गए थे। तब उन्होंने नीले रंग का मास्क पहना था।
पिछले हफ्ते ट्रम्प सुप्रीम कोर्ट की दिवंगत जस्टिस गिन्सबर्ग को श्रद्धांजिल अर्पित करने गए थे। मेलानिया भी साथ थीं। तब दोनों ने मास्क लगाया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Yog center started from 45 thousand leaving government job, today 5 lakh disciples, 336 centers in 51 countries. 80 crore net worth including two ashrams | क्लर्क की नौकरी छोड़ 10 साल पहले 45 हजार रु से शुरू किया योग सेंटर, आज 80 करोड़ रु नेटवर्थ, 51 देशों में 5 लाख शिष्य बने

Sat Oct 3 , 2020
Hindi News Db original Yog Center Started From 45 Thousand Leaving Government Job, Today 5 Lakh Disciples, 336 Centers In 51 Countries. 80 Crore Net Worth Including Two Ashrams भोपाल15 मिनट पहलेलेखक: नितिन आर. उपाध्याय पं. मिश्रा बताते हैं कि जब योग सीख लिया था, उसका चमत्कार खुद के शरीर […]