Nobel Prize Literature Winners 2020 | Announcement of the 2020 Nobel Prize in Literature, Know Who Won Nobel Prize in Literature? Complete List | 77 साल की अमेरिकी कवियित्री लुइस ग्लूक को इस साल साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिलेगा

  • Hindi News
  • International
  • Nobel Prize Literature Winners 2020 | Announcement Of The 2020 Nobel Prize In Literature, Know Who Won Nobel Prize In Literature? Complete List

स्टॉकहोम3 घंटे पहले

स्वीडिश नोबेल कमेटी ने गुरुवार को अमेरिकी कवियित्री लुइज ग्लूक (77) को साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने का ऐलान किया है। बीते 3 दिन में चिकित्सा, भौतिकी और रसायन के पुरस्कारों का ऐलान हो चुका है। सभी पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में दिए जाएंगे।

1968 में लुइस की पहली किताब फर्स्टबोर्न प्रकाशित हुई थी। इसके बाद से वे अमेरिका की जानी-मानी समकालीन साहित्यकार बन गईं। लुइस की कविताओं के 12 संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। उनके कई निबंध भी लिखे हैं। लुइस कविताओं में साफगोई के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बचपन, पारिवारिक जिंदगी, माता-पिता के बच्चों के साथ रिश्ते जैसे कई विषयों पर संजीदा कविताएं लिखी हैं। 1992 में आए ‘द वर्ल्ड आइरिस’ को लुइस के बेहतरीन कविता संग्रह में शुमार किया जाता है। इसमें ‘स्नोड्रॉप’ कविता में ठंड के बाद पटरी पर लौटी जिंदगी को दिखाया गया है।

1943 में न्यूयॉर्क में पैदा हुईं ग्लूक कैंब्रिज (मैसाच्युसेट्स) में रहती हैं। कविताएं लिखने के अलावा वे येल यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Conspiracy to make me and my brother accused in murder of Dalit leader: Tejashwi Yadav, Patna News in Hindi

Thu Oct 8 , 2020
1 of 1 khaskhabar.com : गुरुवार, 08 अक्टूबर 2020 4:53 PM पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के पूर्णिया में दलित नेता की हत्या में उन पर और उनके भाई तेजप्रताप पर हत्या के आरोप में मामला दर्ज कराने को […]