Coronavirus Novel Corona Covid 19 11 oct | Coronavirus Novel Corona Covid 19 News World Cases Novel Corona Covid 19 | अमेरिका में फिर रफ्तार पकड़ने लगा कोरोना, हर दिन औसतन 50 हजार मामले मिल रहे; ट्रम्प ने खुद को कोविड-19 के लिए इम्यून बताया; दुनिया में अब तक 3.73 करोड़ केस

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus Novel Corona Covid 19 11 Oct | Coronavirus Novel Corona Covid 19 News World Cases Novel Corona Covid 19

वॉशिंगटन20 मिनट पहले

यह फोटो अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट्स के उम्मीदवार जो बाइडेन की है। रविवार को वे सेंट एन चर्च पहुंचे थे। उन्होंने मास्क लगा रखा था। इसके ठीक उलट राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प मास्क से बचते दिखाई देते हैं।

  • दुनिया में 10.77 लाख से ज्यादा लोगों की मौत, 2.81 करोड़ से ज्यादा लोग अब स्वस्थ
  • अमेरिका में 79.49 लाख लोग संक्रमित, 2.19 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं

अमेरिका में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। यहां सितंबर के आखिरी हफ्ते में हर दिन 40 से 45 हजार केस मिल रहे थे। अब यह बढ़कर 50 से 60 हजार हो गए हैं। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 80 लाख के करीब हो चुका है। अब तक 79 लाख 49 हजार से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।

इस बीच, दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3.75 करोड़ से ज्यादा हो गया है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2 करोड़ 81 लाख 11 हजार 421 से ज्यादा हो चुकी है। मरने वालों का आंकड़ा 10.78 लाख के पार हो चुका है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

उधर, कोरोना से हाल ही में ठीक हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने खुद को कोविड-19 के लिए इम्यून बताया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि मैं इम्यून कर रहा हूं, मुझे नहीं पता, शायद एक लंबे समय और शायद थोड़े समय के लिए, यह जीवनकाल के लिए भी सकता है, किसी को भी नहीं पता है, लेकिन मैं इम्यून हूं।” ट्रम्प ने यह बयान डॉक्टर्स की ओर से उनमें कोरोना के ट्रांसमीशन के जोखिम न होने की पुष्टि करने के एक दिन बात दिया है।

ब्राजील में मरीजों का आंकड़ा 51 लाख के करीब

ब्राजील में शनिवार को 559 संक्रमितों की जान गई। इसके साथ ही देश में मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख 50 हजार 236 हो गया है। अमेरिका के बाद ब्राजील दुनिया का दूसरा ऐसा देश हैं जहां संक्रमण से अब तक 1.50 लाख मौतें हुई हैं। बीते 24 घंटे में देश में संक्रमण के 26 हजार 749 मामले सामने आए हैं। अब तक देश में 50.91 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

यूरोप में संक्रमण की दूसरी लहर

यूरोप में संक्रमण की दूसरी लहर के तहत अब तक एक लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। ब्रिटेन, रूस, स्पेन और फ्रांस इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया है कि सरकार सोमवार को नए प्रतिबंधों का ऐलान कर सकती है। ताजा प्रतिबंधों का असर जल्द देखने मिल सकता है। माना जा रहा है कि बोरिस जॉनसन सरकार बार, पब और रेस्टोरेंट्स बंद करने जा रही है।

इजराइल: संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख के करीब
इजराइल में शनिवार को 2017 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2 लाख 89 हजार 875 हो गया है। अब तक देश में 1941 मौतें हुई हैं। हालांकि, स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल, देश में 1540 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। सरकार ने बीते हफ्ते देश में संक्रमण के नए मामले तेजी से बढ़ने पर पाबंदियां सख्त की थी। यहां एक साथ 20 से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक लगाई गई है।

इजराइल के तेल अवीव में एक कार सवार महिला का स्वैब सैंपल लेता मेडिकल स्टाफ।

इजराइल के तेल अवीव में एक कार सवार महिला का स्वैब सैंपल लेता मेडिकल स्टाफ।

उत्तर कोरिया: तानाशाह का एक भी मौत न होने का दावा
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने संक्रमण से अब तक एक भी मौत नहीं हुई है। उसने शनिवार को देश की एक मिलिट्री परेड को संबोधित करते हुए दावा किया। किम ने कहा- देश के लोगों को उनकी अच्छी सेहत के लिए धन्यवाद दिया। जब पूरी दुनिया में जानलेवा वायरस का संक्रमण फैल रहा है, हमारे देश में एक भी व्यक्ति संक्रमण की चपेट में नहीं आया है। यह हमारी पार्टी और उत्तर कोरिया के लोगों के लिए एक बड़ी जीत है।

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने शनिवार को मिलिट्री परेड को संबोधित करते हुए देश में कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं होने का दावा किया।

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने शनिवार को मिलिट्री परेड को संबोधित करते हुए देश में कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं होने का दावा किया।

ऑस्ट्रेलिया: विक्टोरिया में इमरजेंसी 4 हफ्ते बढ़ाई गई
ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में इमरजेंसी 4 हफ्ते के लिए बढ़ा दी गई है। विक्टोरिया के प्रीमियर डेनियल एंड़्रयू ने शनिवार को इसका ऐलान किया। ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरिया ही संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित है। इस बीच, न्यू साउथ वेल्स में शनिवार को डोमेस्टिक ट्रांसमिशन के 3 नए मामले सामने आए। देश में अब तक 27 हजार 244 मामले सामने आए हैं और 897 लोगों की जान गई है।

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों से उनकी ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में पूछताछ करता एक सुरक्षाकर्मी।

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों से उनकी ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में पूछताछ करता एक सुरक्षाकर्मी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bihar Election 2020, Photo Of The Day, Actress Pakhi Hegde During Jann Vikas Party Press Conference Ahead Of The Bihar Assembly Elections, In Patna - बिहार चुनाव में जन विकास पार्टी के लिए समर्थन मांगती भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े

Mon Oct 12 , 2020
चुनाव डेस्क, पटना, Updated Sun, 11 Oct 2020 08:12 PM IST इस बार बिहार चुनाव में कई नई राजनीतिक पार्टियां किस्मत आजमाने चुनाव में उतर रही हैं। इस क्रम में राष्ट्रीय जन विकास पार्टी भी अपना दम दिखाने मैदान में उतरेगी। आज पार्टी के प्रेस कॉन्फ्रेंस में भोजपुरी अभिनेत्री पाखी […]

You May Like