Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News | 25 राज्य और केंद्र शासित राज्यों में एक्टिव केस कम हो रहे; पीएम मोदी बोले- हमें पूरी दुनिया तक वैक्सीन पहुंचानी है; अब तक 74.92 लाख केस

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News

नई दिल्लीएक घंटा पहले

  • देश में अब तक 1.14 लाख लोगों की हो चुकी है मौत, 7.83 लाख मरीजों का चल रहा इलाज
  • ठीक होने वालों का आंकड़ा 65.94 लाख पहुंचा, टेस्टिंग का आंकड़ा 9.3 करोड़ से ज्यादा हुआ

देश में अभी तेजी से एक्टिव केस की संख्या कम हो रही है। 25 राज्य और केंद्र शासित राज्यों में एक्टिव केस घट रहे हैं, जबकि 10 राज्य और केंद्र शासित राज्य ऐसे हैं जहां अभी भी एक्टिव केस बढ़ रहे हैं। इनमें अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, केरल, मणिपुर, मेघालय, नगालैंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

हालांकि, इन राज्यों में भी केस बढ़ने की रफ्तार पहले की अपेक्षा काफी कम है। आंकड़ों पर नजर डालें तो मौजूदा समय कुल एक्टिव केस का 78.45% हिस्सा और अब तक जान गंवाने वाले 75.93% मरीज देश के 10 राज्यों से हैं।

इस बीच, देश में कोरोना मरीजों की संख्या 74 लाख 92 हजार 452 हो गई है। राहत की बात है कि इनमें 65 लाख 94 हजार 129 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7 लाख 83 हजार 127 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 1 लाख 14 हजार 60 मरीजों की मौत हो चुकी है। टेस्टिंग का आंकड़ा 9.3 करोड़ से अधिक हो चुका है।

पूरी दुनिया तक वैक्सीन पहुंचाने के प्रयास करने होंगे- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोरोनावायरस की स्थिति और वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा, ”अभी बांग्लादेश, अफगानिस्तान, भूटान, मालदीव, मॉरिशस, नेपाल और श्रीलंका जैसे देशों से वैक्सीन के ट्रायल के लिए समझौते हुए हैं। लेकिन, हमें केवल यहीं तक सीमित नहीं रहना चाहिए। सभी को मिलकर ऐसा प्रयास करना होगा कि वैक्सीन आने पर पूरी दुनिया को इसका फायदा मिल सके।”

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, देश में अभी 3 तरह के वैक्सीन पर काम चल रहा है। इसमें एक वैक्सीन का ट्रायल एडवांस स्तर पर है, जबकि दो अन्य के फेज-2 में है। आईसीएमआर के वैज्ञानिकों के हाल ही में शोध से पता चला है कि वायरस जेनेटिकली स्टेबल है और इसमें कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हो रहा है।

कोरोना अपडेट्स

  • महाराष्ट्र सरकार ने दशहरा से जिम और फिटनेस सेंटर को फिर से खोलने की मंजूरी दे दी है। मार्च से ही कोरोना संकट को देखते हुए इसे बंद कर दिया गया था।
  • जम्मू कश्मीर सरकार ने राज्य में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के लिए शनिवार को 238 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दे दी। इससे राज्य के अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई की जाएगी।
  • भारत में रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी के दूसरे और तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने ट्रायल की इजाजत दे दी है। ट्रायल से देश में बड़े पैमाने पर वैक्सीन के असर पता लगाया जा सकेगा। 16 सितंबर को रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड और डॉ. रेड्‌डी के बीच भारत में स्पुतनिक वी के ट्रायल और डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर सहमति बनी थी।
  • देश में कोरोना के आंकड़े लगातार राहत देने वाले आ रहे हैं। शुक्रवार को 62 हजार 104 केस आए तो 70 हजार 386 मरीज ठीक हो गए। 839 की मौत हुई। एक्टिव केस घटकर आठ लाख से नीचे आ गए हैं। नौ राज्य और चार केंद्र शासित प्रदेशों में 90% से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं, जो नेशनल एवरेज 87.8% से ज्यादा है। बाकी राज्यों में भी यह आंकड़ा 80% के आसपास या उससे ऊपर है।
  • शनिवार से मुंबई में 7 महीने बाद फिर से मेट्रो ट्रेन शुरू हुई। मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सभी मेट्रो ट्रेनों और स्टेशंस को पूरी तरह सैनिटाइज कराया गया।
  • तमिलनाडु में शनिवार को संक्रमण के 4295 नए मामले सामने आए और 57 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 6 लाख 83 हजार 486 हो गई है। अब तक 10 हजार 586 लोग यहां जान गंवा चुके हैं।
  • मिजोरम में शनिवार को संक्रमण का कोई नया मामला नहीं सामने आया। जबकि पहले से बीमार चल रहे 4 मरीज ठीक हो गए और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश

राज्य में शनिवार को 1222 नए मरीज मिले, 1434 लोग ठीक हुए और 18 संक्रमितों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 59 हजार 158 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 13 हजार 698 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 42 हजार 707 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 2753 हो गया है। पिछले 24 घंटे में 26.5 हजार लोगों की जांच हुई।

2. राजस्थान

शनिवार को राज्य में 1992 नए मरीज मिले, 2106 लोग ठीक हुए और 12 संक्रमितों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब तक 1 लाख 71 हजार 281 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 21 हजार 255 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 48 हजार 291 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना की वजह से 1735 लोगों की जान जा चुकी है।

3. बिहार
राज्य में संक्रमण की चपेट में आकर जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1 हजार के करीब पहुंच गया है। अब तक 990 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 9 संक्रमितों ने पिछले 24 घंटे के अंदर दम तोड़ दिया। शनिवार को 1173 नए मरीज मिले, 1259 लोग रिकवर हुए। अब तक 2 लाख 3 हजार 60 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 10 हजार 554 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 91 हजार 515 लोग ठीक हो चुके हैं।

4. महाराष्ट्र
राज्य में शनिवार को 79.4 हजार लोगों की जांच हुई। इनमें 10 हजार 259 लोग संक्रमित पाए गए। पिछले 24 घंटे में 14 हजार 238 लोग रिकवर हुए और 250 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 15 लाख 86 हजार 321 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें 1 लाख 85 हजार 486 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 13 लाख 58 हजार 606 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 41 हजार 752 मरीजों की मौत हो चुकी है।

5. उत्तर प्रदेश
राज्य में शनिवार को 2725 नए मरीज मिले, 3528 लोग रिकवर हुए और 40 संक्रमितों की मौत हो गई। अब तक 4 लाख 52 हजार 660 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें 34 हजार 420 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 11 हजार 611 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना की वजह से अब तक 6629 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Seven people including two drunkards arrested in Koilwar | कोईलवर में दो पियक्कड़ समेत सात लोग गिरफ्तार किए गए

Sun Oct 18 , 2020
आरा3 घंटे पहले कॉपी लिंक स्थानीय कोईलवर थाना क्षेत्र के धन्डीहा गांव में नशे की हालत में हंगामा कर रहे दो लोगो को गिरफ्तार किया गया। जिसका पुलिस ने मेडिकल कराया गया। जिसमें गिरफ्तार दोनों कुंवर मुसहर, सतेंद्र यादव के शराब पीने की पुष्टि की गई। थाना क्षेत्र के बड़का […]

You May Like