Dow Jones Live| The death toll from Corona in the US crossed 2.25 lakh, despite rising above 122 points. | यूएस में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 2.25 लाख के पार, बावजूद 122 अंक ऊपर खुला डाउ जोंस, भारत-चीन समेत कई प्रमुख बाजारों में भी बढ़त

  • Hindi News
  • Business
  • Dow Jones Live| The Death Toll From Corona In The US Crossed 2.25 Lakh, Despite Rising Above 122 Points.

न्यूयॉर्क11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • बाजार खुलते समय डाउ जोंस 28318, नैस्डैक 11677 और एसएंडपी 3442 अंक पर कारोबार कर रहे थे।
  • सोमवार को डाउ जोंस 1.44 फीसदी यानी 410 अंक की गिरावट के साथ 28195 अंक पर बंद हुआ था।

मंगलवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ खुला। डाउ जोंस 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 122 अंक ऊपर खुला। नैस्डैक 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 43 अंक ऊपर और एसएंडपी 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 15 अंक ऊपर खुला। बाजार खुलते समय डाउ जोंस 28318, नैस्डैक 11677 और एसएंडपी 3442 अंक पर कारोबार कर रहे थे।

मंगलवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त का माहौल रहा। चीन का शंघाई कंपोजिट 15 अंक, हॉन्गकॉन्ग का हैंग सैंग 27 अंक, भारत का निफ्टी 23 अंक और कोरिया का कोस्पी 11 अंक की बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि, जापान का निक्केई 104 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं, इस समय जर्मनी के DAX और मैक्सिको के IPC को छोड़कर फ्रांस के CAC, रूस का MICEX को छोड़कर , यूके का FTSE सभी बढ़त में कारोबार कर रहे हैं।

इस समय जर्मनी के DAX और मैक्सिको के IPC को छोड़कर फ्रांस के CAC, रूस का MICEX को छोड़कर , यूके का FTSE सभी बढ़त में कारोबार कर रहे हैं।

इस समय जर्मनी के DAX और मैक्सिको के IPC को छोड़कर फ्रांस के CAC, रूस का MICEX को छोड़कर , यूके का FTSE सभी बढ़त में कारोबार कर रहे हैं।

सोमवार को डाउ जोंस भारी गिरावट के साथ बंद हुआ
सोमवार को डाउ जोंस 1.44 फीसदी यानी 410 अंक की गिरावट के साथ 28195 अंक पर बंद हुआ था। नैस्डैक 1.84 फीसदी यानी 217 अंक की गिरावट के साथ 11643 अंक पर और एसएंडपी 1.63 फीसदी यानी 56 अंक की गिरावट के साथ 3426 अंक पर बंद हुआ था।

अमेरिका: कोरोना से मौतों का आंकड़ा दो लाख 25 हजार के पार

  • worldometers वेबसाइट के मुताबिक, मंगलवार को अमेरिका में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 84 लाख 59 हजार 041 पर पहुंच गया। देश में अब तक 2 लाख 25 हजार 241 मौतें हो चुकी हैं जबकि 55 लाख 04 हजार 464 लोग ठीक हो चुके हैं।
  • दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 4 करोड़ 07 लाख 46 हजार 494 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 3 करोड़ 04 लाख 10 हजार 381 मरीज ठीक हो चुके हैं। 11 लाख 24 हजार 452 लोगों की मौत हो चुकी है।

बढ़त के साथ बंद हुआ भारतीय बाजार

सुबह बीएसई 11.31 अंक नीचे 40,420.29 पर और निफ्टी 12.05 अंक नीचे 11,861.00 स्तर पर खुला था।

सुबह बीएसई 11.31 अंक नीचे 40,420.29 पर और निफ्टी 12.05 अंक नीचे 11,861.00 स्तर पर खुला था।

  • कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन बीएसई 112.77 अंक ऊपर 40,544.37 पर और निफ्टी 23.75 अंक ऊपर 11,896.80 स्तर पर बंद हुआ है। आज बाजार में बैंकिंग, आईटी और ऑटो शेयरों में बढ़त देखने को मिली। निफ्टी आईटी इंडेक्स 302 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ है। जबकि मेटल शेयरों में हल्की गिरावट देखने को मिली।
  • निफ्टी में एचसीएल टेक का शेयर 4% ऊपर बंद हुआ है। टेक महिंद्रा के शेयर में भी 3% की बढ़त रही। निफ्टी आईटी इंडेक्स में माइंडट्री का शेयर 5% से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के शेयर में भी 1% की बढ़त रही। वहीं, ऑटो इंडेक्स में भारत फोर्ज और मदरसन सूमी के शेयर भी 2-2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए हैं।
  • निफ्टी में ब्रिटानिया का शेयर 5% नीचे बंद हुआ है। इसके अलावा मेटल इंडेक्स में हिंडाल्को और एनएमडीसी के शेयर भी 1-1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही। सुबह बीएसई 11.31 अंक नीचे 40,420.29 पर और निफ्टी 12.05 अंक नीचे 11,861.00 स्तर पर खुला था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

RCB vs KKR Head To Head Record: Playing 11 Virat Kohli Dinesh Karthik | Royal Challengers Bangalore Vs Kolkata Knight Riders IPL Latest News | दोनों टीम के पास प्ले-ऑफ के लिए जगह मजबूत करने का मौका, RCB जीती तो नंबर-2 पर पहुंचेगी

Wed Oct 21 , 2020
Hindi News Sports Cricket Ipl 2020 RCB Vs KKR Head To Head Record: Playing 11 Virat Kohli Dinesh Karthik | Royal Challengers Bangalore Vs Kolkata Knight Riders IPL Latest News अबु धाबी5 मिनट पहले कॉपी लिंक आईपीएल के 13वें सीजन का 39वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट […]