- Hindi News
- No fake news
- Fact Check: CBSE Cut Syllabus By 50% With New Session? Claims Being Made On Social Media Are Half Truth
5 घंटे पहले
क्या हो रहा है दावा: सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन ( CBSE) ने नए सेशन से सिलेबस में 50% की कटौती कर दी है।
ट्विटर और फेसबुक के अलावा कई यूट्यूब चैनलों के थंबनेल और हेडिंग में 50% सिलेबस कम होने जैसे दावे किए गए हैं।

और सच क्या है ?
- CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर हमें पिछले 1 महीने में जारी किया गया ऐसा कोई अपडेट नहीं मिला। जिससे 50% सिलेबस कम किए जाने वाले दावे की पुष्टि होती हो।


- लॉकडाउन के दौरान CBSE ने 10वीं और 12वीं का 30% सिलेबस कम करने की घोषणा की थी। अब 50% सिलेबस कम करने को लेकर फिलहाल बोर्ड सिर्फ स्कूलों से राय ले रहा है। इस पर अब तक अंतिम फैसला नहीं हुआ है। बोर्ड परीक्षाओं के सैंपल पेपर भी 30% कटौती के आधार पर ही तैयार किए गए हैं।
- इन सबसे स्पष्ट होता है कि 50% सिलेबस कम करने का दावा आधा सच है।