Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News | संक्रमण दर कम, पर फेस्टिव सीजन में 5 राज्यों में कोरोना के मामले बढ़े; अब तक 79.47 लाख केस

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News

नई दिल्लीएक घंटा पहले

  • ट्रायल के अलग-अलग स्टेज में हैं 3 वैक्सीन, कोवैक्सीन का फाइनल ट्रायल शुरू
  • सीरम इंस्टीट्यूट ने फेज-2 बी का ट्रायल पूरा किया; ब्राजील, साउथ अफ्रीका और यूएस के नतीजे आने बाकी

इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने कहा कि पहले की अपेक्षा संक्रमण की दर में जरूर कमी आई है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। ICMR के डायरेक्टर जनरल बलराम भार्गव ने मंगलवार को कोविड-19 की वीकली रिपोर्ट पेश की।

बताया कि फेस्टिवल सीजन में केरल, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली में कोरोना केस बढ़े हैं। मंगलवार को दिल्ली में रिकॉर्ड 4853 नए मरीज मिले। अब तक एक दिन में मिले मरीजों का ये आंकड़ा सबसे ज्यादा है। भार्गव ने कहा कि इस समय सभी को सतर्क रहना होगा। बचाव के लिए कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय के अफसर और नीति आयोग के सदस्य भी मौजूद थे।

कंटेनमेंट जोन में सख्त लॉकडाउन जारी रहेगा

इस बीच, अक्टूबर का आखिरी हफ्ता चल रहा है और लोगों को अनलॉक की नई गाइडलाइन का इंतजार था। केंद्र ने मंगलवार को स्थिति साफ की और कहा कि अनलॉक-5 के तहत 31 अक्टूबर तक के लिए जारी की गई गाइडलाइन अब 30 नवंबर तक लागू रहेगी।

गृह मंत्रालय ने कहा कि राज्यों के भीतर और दूसरे राज्यों में आने-जाने पर कोई रोक नहीं रहेगी और ना ही इसके लिए अलग से कोई मंजूरी लेने की जरूरत होगी। इस दौरान कंटेनमेंट जोन में सख्त लॉकडाउन भी जारी रहेगा।

ICMR और स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये भी कहा

  • अब तक मिले 8% संक्रमितों की उम्र 17 साल से कम रही है। 5 साल से कम आयु के बच्चों में बेहद कम मामले सामने आए हैं।
  • भारत बायोटेक के कोवैक्सीन को फेज-3 ट्रायल की मंजूरी दे दी गई है।
  • कैडिला भी फेज-2 का ट्रायल कर रहा है। सीरम इंस्टीट्यूट ने फेज-2 बी का ट्रायल पूरा कर लिया है। अभी यूएस, ब्राजील और साउथ अफ्रीका से ट्रायल के नतीजे आने बाकी हैं।
  • प्रति 10 लाख में मिलने वाले संक्रमित और मौत की संख्या अन्य देशों की तुलना में काफी कम हो गई है।
  • एक्टिव केस में लगातार गिरावट हो रही है। ये देश के लिए अच्छा संकेत है।
  • लगातार 7 दिन से संक्रमितों के मिलने की दर 5% से कम है। सोमवार को 9 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हुई। इनमें 3.75% लोग संक्रमित पाए गए।

एक्टिव केस में तेजी से गिरावट जारी

देश में कोरोना के एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट आ रही है। सोमवार को इसमें 28 हजार 132 की कमी आई। यह अब तक की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले 21 सितंबर को सबसे अधिक 28 हजार 653 एक्टिव केस कम हुए थे।

देश में अब तक 79 लाख 64 हजार 222 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 71 लाख 98 हजार 877 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 लाख 27 हजार 426 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 1 लाख 19 हजार 551 मरीजों की मौत हो चुकी है।

फिर कम हुए कोरोना के एक्टिव केस

कोरोना अपडेट्स

  • दिल्ली में प्रदूषण और फेस्टिवल सीजन में लोगों की लापरवाही का नतीजा दिखने लगा है। मंगलवार को राज्य में रिकॉर्ड 4,853 नए मरीज मिले। अब तक एक दिन में मिले मरीजों का ये आंकड़ा सबसे ज्यादा है। 2722 लोग रिकवर हुए और 44 मरीजों की मौत हो गई।
  • रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। सोमवार को अठावले ने एक्ट्रेस पायल घोष को अपनी पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।
  • राजस्थान सरकार प्रदेश में मास्क अनिवार्य करने के लिए कानूनी लाएगी। ऐसा करने वाला राजस्थान संभवत: देश का पहला राज्य होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि महामारी को रोकने के लिए राज्य सरकार अगले विधानसभा सत्र में बिल लाने की तैयारी कर रही है।
  • देश में बीते एक हफ्ते में रिकॉर्ड 1.18 लाख एक्टिव केस कम हुए हैं। हर रोज औसतन 12 हजार एक्टिव केस घट रहे हैं।
  • सोमवार को 35 हजार 932 मामले सामने आए। 98 दिन बाद ऐसा है, जब 40 हजार से कम केस रिपोर्ट हुए। इससे पहले 21 जुलाई को 39 हजार 170 लोग संक्रमित पाए गए थे। सोमवार को 482 मरीजों की मौत हुई। 113 दिन में दूसरी बार मौत का आंकड़ा 500 से कम रहा। इससे पहले 5 जुलाई को 421 मौतें दर्ज की गई थीं। देश में कोरोना से अब तक 1 लाख 19 हजार 535 मरीजों की मौत हो चुकी है।
  • रिकवरी के मामले में भारत दुनिया के पांच सबसे संक्रमित देशों में टॉप पर है। भारत में रिकवरी रेट 90% से ज्यादा है। मतलब हर 100 मरीज में 90 लोग ठीक हो रहे हैं। बेहतर रिकवरी के मामले में ब्राजील दूसरे नंबर पर है। यहां का रिकवरी रेट 89.65% और रूस का 74.84% है। सबसे खराब हालत फ्रांस की है। यहां अब तक 9.69% मरीज ही रिकवर हो पाए हैं।

पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश

राज्य में सोमवार को 720 नए मरीज मिले, 1095 लोग रिकवर हुए और 5 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 67 हजार 969 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 10 हजार 857 संक्रमितों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 54 हजार 222 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक 2890 लोगों की मौत हो चुकी है।

2. राजस्थान
पिछले 24 घंटे में 1805 लोग संक्रमित पाए गए, 2226 लोग रिकवर हुए और 14 मरीजों की मौत हो गई। संक्रमितों का आंकड़ा अब 1 लाख 88 हजार 48 हो गया है। इनमें 16 हजार 233 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 69 हजार 962 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना ने अब तक 1853 लोगों की जान ले ली है।

3. बिहार
राज्य में सोमवार को 513 कोरोना संक्रमित मिले। 1087 लोग रिकवर हुए और 9 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 12 हजार 705 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 9 हजार 639 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 2 हजार 7 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 1058 मरीजों की मौत हो चुकी है।

4. महाराष्ट्र
राज्य में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड मरीजों की संख्या में गिरावट देखी गई। 3645 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 9905 लोग रिकवर हुए। 84 मरीजों की मौत हुई। 16 लाख 48 हजार 665 लोग अब तक संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 लाख 34 हजार 137 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 14 लाख 70 हजार 660 लोग ठीक हो चुके हैं। 43 हजार 348 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में मरीजों का आंकड़ा 4 लाख 72 हजार 68 हो गया है। पिछले 24 घंटे में 1798 नए मरीज मिले। 2441 लोग ठीक हुए और 20 मरीजों की मौत हो गई। अभी 26 हजार 654 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 38 हजार 512 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 6902 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Patna Police stops Pushpam Priya at Income Tax Golambar : Bihar Assembly Election 2020 | पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर पुलिस से तीखी बहस में उलझी पुष्पम प्रिया, वैशाली से पदयात्रा करते राजभवन जा रही थीं

Tue Oct 27 , 2020
Hindi News Local Bihar Patna Police Stops Pushpam Priya At Income Tax Golambar : Bihar Assembly Election 2020 पटना2 घंटे पहले कॉपी लिंक प्लुरल्स पार्टी की सीएम उम्मीदवार पुष्पम प्रिया चौधरी को पटना के इनकम टैक्स गोलंबर के पास पुलिस ने रोक दिया है। वे वैशाली से पदयात्रा करते हुए […]

You May Like