- Hindi News
- Utility
- Income Tax ; Tax Saving ; Tax Saving FD ; FD ; Fixed Deposit ; Invest More In These Banks Including IndusInd And IDFC If You Want More Interest On Tax Saving FD
28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

- DCB बैंक टैक्स सेविंग FD पर 6.95% ब्याज दे रहा है
- इंडसइंड और IDFC बैंक टैक्स सेविंग FD पर 6.75% ब्याज दे रहे हैं
इन दिनों अगर आप इनकम टैक्स बचाने के लिए कहीं निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो टैक्स सेविंग के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश कर सकते हैं। 5 साल वाली FD में निवेश पर आयकर कानून का सेक्शन 80C के तहत 1.5 लाख रुपए तक टैक्स की छूट ली जा सकती है। कई बैंक टैक्स सेविंग FD पर 6.50% से भी ज्यादा का ब्याज दे रहे हैं। हम आपको कुछ ऐसे बैंकों के बारे में बता रहे हैं, जहां निवेश करने पर आपको टैक्स सेविंग FD पर शानदार ब्याज मिलेगा।

1 लाख रुपए निवेश करने पर कितना मिलेगा रिटर्न?
बैंक | कितनी रकम मिलेगी (रु) | कितना ब्याज मिलेगा (रु) |
DCB बैंक | 139,927 | 39,927 |
इंडसइंड बैंक | 138,624 | 38,624 |
IDFC बैंक | 138,624 | 38,624 |
पोस्ट ऑफिस | 138,299 | 38,299 |
RBL बैंक | 137,008 | 37,008 |
यस बैंक | 137,008 | 37,008 |
एक्सिस बैंक | 130,696 | 30,696 |
ICICI | 130,696 | 30,696 |
SBI | 130,077 | 30,077 |
क्या है सेक्शन 80C?
आयकर कानून का सेक्शन 80C दरअसल इनकम टैक्स कानून, 1961 का हिस्सा है। इसमें उन निवेश माध्यमों का उल्लेख है, जिनमें निवेश कर आयकर में छूट का दावा किया जा सकता है। कई लोग वित्त वर्ष खत्म होने से पहले टैक्स बचाने के लिए निवेश करना शुरू करते हैं।