Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan France Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID-19 Death Toll | ऑस्ट्रेलिया में संसद की कार्यवाही स्थगित, ब्रिटेन सरकार लोगों के बीच टेस्ट किट बांटेगी; दुनिया में 1.41 करोड़ संक्रमित

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan France Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll

वॉशिंगटन2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर स्थित प्रिंस ब्रिज से गुजरता मास्क पहना एक व्यक्ति। यहां बढ़ते मामले को लेकर पाबंदिया सख्त कर दी गई हैं। लोग सिर्फ जरूरी काम के लिए घर से निकल सकते हैं।

  • दुनियाभर में अब तक 5.99 लाख लोगों की जान गई, 84.54 लाख ठीक हुए
  • अमेरिका में सबसे ज्यादा 37.70 लाख मरीज, अब तक 1.42 लाख ठीक हुए

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 41 लाख 89 हजार 18 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 84 लाख 54 हजार 854 ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 99 हजार 339 की जान गई है। ऑस्ट्रेलिया में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए संसद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन ने शनिवार को चीफ मेडिकल ऑफिसर पॉल केली की सलाह पर 4 अगस्त से शुरू होने वाले संसद के अगले सत्र को स्थगित करने की घोषणा की। इस फैसले पर देश की विपक्षी पार्टियों ने भी अपनी सहमति दी है।

ब्रिटेन सरकार लोगों के बीच लाखों टेस्ट किट बांटने की योजना बना रही है। द टेलीग्राफ ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया है। इस किट का गोपनीय तरीके से जून में ट्रायल किया गया था। इसमें इसके नतीजे 98.6% सही पाए गए थे। इस फिंगरप्रिक टेस्ट से 20 मिनट में संक्रमण का पता लगाया जा सकेगा। इसे यूके रैपिड टेस्ट कंसोर्टियम ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर तैयार किया है। 

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 37,70,012 1,42,064 17,41,233
ब्राजील 20,48,697 77,932 13,66,775
भारत 10,40,457 26,285 6,54,078
रूस 7,59,203 12,123 5,39,373
पेरू 3,45,537 12,799 2,33,982
द.अफ्रीका 3,37,594 4,804 1,78,183
मैक्सिको  3,31,298 38,310 2,08,436
चिली 3,26,539 8,347 2,96,814
स्पेन 3,07,335 28,420 उपलब्ध नहीं
ब्रिटेन 2,93,239 45,233 उपलब्ध नहीं

अर्जेंटीना: लॉकडाउन 2 अगस्त तक बढ़ाया गया

अर्जेंटीना ने लॉकडाउन 2 अगस्त तक बढ़ा दिया है। राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडेज ने शनिवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि देश में संक्रमण के मामले कम करने के लिए यह फैसला किया गया। हम सामान्य स्थिति में लौटने की कोशिश करेंगे, लेकिन इसके लिए विशेष सावधानी बरतने की जरुरत हैं। हम धीरे-धीरे लॉकडाउन हटाएंगे। यहां 20 मार्च को लॉकडाउन लगाया गया था। अब तक यहां 1 लाख 14 हजार 783 मामले आए हैं और 2 हजार 133 मौतें हुई हैं।

अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स की एक व्यस्त सड़क पर 20 जून को मास्क लगाकर जाते लोग।

ब्राजील: 24 घंटे में 34 हजार नए मामले

ब्राजील में  पिछले 24 घंटे में  संक्रमण के 34 हजार 177 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां संक्रमितों का आंकड़ा 20 लाख 46 हजार 328 हो गया है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में हुई 1163 मौतों के साथ मृतकों की संख्या 77 हजार 851 हो गई है। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो भी संक्रमित हैं। यहां संक्रमण का पहला मामला 26 फरवरी को सामने आया था।

ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में शुक्रवार को एक कब्रिस्तान में नए शवों को दफनाने के लिए जगह बनाते कर्मचारी।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bihar: 5 people who attended the funeral died due to drowning in the pond, Motihari News in Hindi

Sat Jul 18 , 2020
1 of 1 khaskhabar.com : गुरुवार, 09 जुलाई 2020 2:09 PM मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र में एक तालाब में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। ये सभी एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में भाग लेने पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक, नगर पंचायत […]

You May Like