BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: November 6 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates | अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का असर; हफ्ते भर में सेंसेक्स 2135 अंक बढ़ा, लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी 6.45 लाख करोड़ रु. बढ़ा

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: November 6 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

मुंबई30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का टोटल एम कैप पहली बार 163 लाख करोड़ रु. के पार पहुंच गया है
  • निफ्टी इंडेक्स में शामिल 29 कंपनियों के शेयरों में तेजी और 21 के शेयरों में गिरावट रही

मजबूत ग्लोबल संकेतों के कारण कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 552.90 अंक ऊपर 41,893.06 पर और निफ्टी 143.25 अंक ऊपर 12,263.55 पर बंद हुआ। आज बाजार की बढ़त को बैंकिंग शेयरों ने लीड किया। निफ्टी बैंक इंडेक्स 485 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

स्टॉक्स अपडेट

निफ्टी में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 3% से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ है। शेयर में बढ़त के चलते कंपनी का मार्केट कैप 13.69 लाख करोड़ रुपए हो गया है। बैंकिंग इंडेक्स में आरबीएल बैंक, एचडीएफसी बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयरों में भी 3-3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। जबकि ऑटो इंडेक्स में मारुति और बॉश लिमिटेड के शेयर 2-2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। भारती एयरटेल और गेल के शेयरों में भी 1-1 फीसदी से ज्यादा गिरावट रही। सुबह बीएसई सेंसेक्स 98.60 अंक ऊपर 41,438.76 पर और निफ्टी 36.35 अंक ऊपर 12,156.65 पर खुला था।

निफ्टी-50 इंडेक्स के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स

कंपनी बंद भाव बढ़त (%)
रिलायंस 2,025.15 3.59
बजाज फिनसर्व 6,267.15 3.50
इंडसइंड बैंक 737.80 3.28
एचडीएफसी बैंक 1,308.00 3.06
कोटक बैंक 1,714.20 2.31

निफ्टी-50 इंडेक्स के टॉप-5 लूजर स्टॉक्स

कंपनी बंद भाव गिरावट (%)
मारुति 6,890.40 2.85
गेल 85.80 1.89
भारती एयरटेल 450.25 1.54
एशियन पेंट्स 2,205.00 1.49
ग्रासिम 793.40 1.37

बीएसई पर करीब 53% कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही

  • बीएसई का मार्केट कैप 163.59 लाख करोड़ रुपए रहा
  • 2,819 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,517 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 1,109 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
  • 103 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 46 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
  • 227 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 209 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा

अमेरिका में चुनाव के चलते भारतीय बाजार में शानदार बढ़त

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के कारण भारतीय शेयर बाजार के लिए यह हफ्ता शानदार रहा। बीते पांच कारोबारी दिनों में बीएसई सेंसेक्स 2135 अंक ऊपर 41,893 पर पहुंच गया है, जो सोमवार को 39,757 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी भी 595 अंक ऊपर 12,263 पर पहुंच गया है, जो सोमवार को 11,669 के स्तर पर बंद हुआ था। इसके अलावा बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 6.45 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 163.60 लाख करोड़ रुपए हो गया है। सोमवार को टोटल मार्केट कैप 157.15 लाख करोड़ रुपए रहा था।

बाजार में बढ़त की वजह
1. विदेशी संस्थागत निवेश –
विदेशी निवेशक नवंबर माह में बाजार में जमकर पैसे लगा रहे हैं। अब तक 8,529.54 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। इससे पहले अक्टूबर में 14,537.4 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।

2. अमेरिकी प्रेसिडेंशियल इलेक्शन- राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट की बढ़त के कारण वैश्विक बाजारों में शानदार तेजी रही। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स आज 0.91% बढ़त के साथ बंद हुआ है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ है। इससे भारतीय शेयर बाजार में बढ़त को सहारा मिला।

3. सेक्टोरियल रैली – बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों ने बाजार की बढ़त को लीड किया। जानकारों का कहना है कि एनपीए का दबाव कम होने से शेयरों में शानदार रैली देखने को मिल रही है। इसके अलावा आईटी, फार्मा, मेटल, इंफ्रा, ऑटो, टेलीकॉम सेक्टर्स ने रैली को मजबूती दी।
4. दिग्गज शेयरों में तेजी – बाजार का दिग्गज शेयर रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर आज अच्छी बढ़त देखने को मिली। क्योंकि, कंपनी के रिटेल वेंचर्स में सउदी अरब की पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड (PIF) 2.04% की हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके एवज में 9,555 करोड़ रुपए का भुगतान करेगी। इसके अलावा टीसीएस, इंफोसिस और कोटक बैंक के शेयरों में भी तेजी रही।

यह भी पढ़ें-

BSE सेंसेक्स पहुंचा 10 महीने के टॉप पर, मार्केट कैप 163.45 लाख करोड़ रुपए हुआ

दिवाली में इन बेहतरीन शेयरों पर लगाइए दांव, मिल सकता है 32 से 46% तक का रिटर्न

गुरुवार को बाजार का हाल

कल बीएसई सेंसेक्स 724.02 अंक ऊपर 41,340.16 पर और निफ्टी 211.80 अंक ऊपर 12,120.30 पर बंद हुआ था। गुरुवार को बाजार की तेजी को बैंकिंग और मेटल शेयरों ने लीड किया था। निफ्टी बैंक इंडेक्स 2% और निफ्टी मेटल इंडेक्स 4% से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए थे। हिंडाल्को और इंडसइंड बैंक के शेयरों में 6-6 फीसदी बढ़त देखने को मिली थी। बाजार में बढ़त के चलते बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप पहली बार 162.29 लाख करोड़ रुपए के स्तर पहुंचा।

दुनियाभर के बाजारों में रही तेजी

गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.95% की बढ़त के साथ 542.52 अंक ऊपर 28,390.20 पर बंद हुआ था। नैस्डैक इंडेक्स भी 2.56% की बढ़त के साथ 301.05 अंक ऊपर 12,078.10 पर बंद हुआ था। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स भी 1.95% की बढ़त के साथ 67.01 पॉइंट ऊपर 3,510.45 पर बंद हुआ था।

कल यूरोपियन मार्केट में भी तेजी देखने को मिली। ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 0.39% ऊपर 5,906.18 पर बंद हुआ था। गुरुवार को फ्रांस का CAC इंडेक्स 61.14 अंकों की बढ़त के साथ 4,983.99 पर बंद हुआ था। जर्मनी का DAX इंडेक्स भी 243.87 अंक ऊपर 12,568.10 पर बंद हुआ था। शुक्रवार को एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 219.95 अंक ऊपर 24,325.20 पर बंद हुआ है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 17.05 अंकों की हल्की बढ़त के साथ 25,713 पर बंद हुआ है। जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.24% की गिरावट के साथ 3,312.16 के स्तर पर बंद हुआ है।

क्लोजिंग बेल: बीएसई सेंसेक्स 552.90 अंक ऊपर 41,893.06 पर और निफ्टी 143.25 अंक ऊपर 12,263.55 पर बंद हुआ।

02:43 PM बीएसई सेंसेक्स 333.98 अंक ऊपर 41,674.14 पर और निफ्टी 89.30 अंक ऊपर 12,209.60 पर कारोबार कर रहा है।

02:42 PM बीएसई ऑटो इंडेक्स में शामिल 15 में से 11 कंपनियों के शेयरों में तेजी है। इंडेक्स में चार कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसमें मदरसन सूमी का शेयर 3% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

02:39 PM बीएसई रियल्टी इंडेक्स में शामिल 10 में से छह रियल्टी कंपनियों के शेयरों में तेजी है। जबकि चार के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इंडेक्स में गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा है।

12:29 PM बीएसई सेंसेक्स 357.90 अंक ऊपर 41,698.06 पर और निफ्टी 90.15 अंक ऊपर 12,210.45 पर कारोबार कर रहा है।

11:20 AM बीएसई सेंसेक्स 225.09 अंक ऊपर 41,565.25 पर और निफ्टी 60.80 अंक ऊपर 12,181.10 पर कारोबार कर रहा है।

11:18 AM बीएसई बैंकेक्स में शामिल 10 में से छह कंपनियों के शेयर बढ़त और चार के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इंडेक्स में आरबीएल बैंक का शेयर 4% ऊपर कारोबार कर रहा है।

11:14 AM बीएसई मेटल इंडेक्स में शामिल 10 में से 5 कंपनियों के शेयर बढ़त और 5 के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इंडेक्स में हिंदुस्तान जिंक का शेयर 3% से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

09:55 AM बीएसई सेंसेक्स 222.21 अंक ऊपर 41,562.37 पर और निफ्टी 62.55 अंक ऊपर 12,182.85 पर कारोबार कर रहा है।

09:31 AM निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 0.88% की बढ़त है। इंडेक्स में टाटा मोटर्स का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा है।

सोर्स - एनएसई

सोर्स – एनएसई

09:28 AM बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स में शामिल 30 में से 14 कंपनियों के शेयर बढ़त और 16 के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इंडेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2% ऊपर कारोबार कर रहा है।

सोर्स- बीएसई

सोर्स- बीएसई

09:15 AM बीएसई सेंसेक्स 98.60 अंक ऊपर 41,438.76 पर और निफ्टी 36.35 अंक ऊपर 12,156.65 पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Rajasthan Jaipur Audi Car Road Accident News Update; Speeding Audi Hits Man In Jaipur Sodala Area, Victim Died On Spot | जयपुर में 100 की स्पीड से ऑडी दौड़ा रही लड़कियों ने युवक को टक्कर मारी, 30 फीट दूर मकान की छत पर गिरा, मौत

Fri Nov 6 , 2020
Hindi News Local Rajasthan Rajasthan Jaipur Audi Car Road Accident News Update; Speeding Audi Hits Man In Jaipur Sodala Area, Victim Died On Spot जयपुर18 मिनट पहले फोटो में जिस लड़की का चेहरा नजर आ रहा है, वही कार चला रही थी। इसका नाम नेहा सोनी है। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन […]