- Hindi News
- Bihar election
- Bihar Voting LIVE News; Bihar Third Phase Assembly Election 2020 Voting Latest Updates | Test For Pushpam Priya Chaudhary, Sushant Singh Rajput Brtoher Neeraj Kumar Singh Bablu
पटना2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सीतामढ़ी की रीगा विधानसभा में वोटिंग के लिए सुबह 6.45 पर लगी वोटर्स की लाइन।
बिहार में आज तीसरे और आखिरी फेज की 78 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। तीसरे फेज में 1,204 उम्मीदवार हैं। 1,094 पुरुष हैं। 910 महिलाएं हैं। इन 78 सीटों पर 2.35 करोड़ वोटर हैं, जिनमें से 1.23 करोड़ पुरुष, 1.12 करोड़ महिला और 894 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। इसी फेज में जदयू के अध्यक्ष रहे शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव और सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई नीरज सिंह की सीट पर भी वोट डाले जा रहे हैं। सुभाषिनी यादव कांग्रेस के टिकट पर बिहारीगंज सीट से लड़ रही हैं। नीरज कुमार सिंह छातापुर सीट पर भाजपा के उम्मीदवार हैं।
कोरोना के चलते वोटिंग का समय एक घंटा बढ़ाया गया है। हालांकि, 74 सीटों पर वोटिंग सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगी। बाकी 4 पर सुबह 7 से 4 बजे तक ही वोट डाले जाएंगे। पहले फेज में 55.68% और दूसरे फेज में 55.70% वोटिंग हुई थी।

अपडेट्स…
बिहार विधानसभा चुनावों में आज तीसरे और आखिरी चरण का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस पावन पर्व में भागीदार बनें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। और हां, मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान भी अवश्य रखें।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 7, 2020
बिहार में तब्दीली की गंगा, गंडक और कोसी बह रही है। बदलाव उफान पर है।
सुनहरे भविष्य, चहुंमुखी विकास, विकसित बिहार, अमन, चैन, क़ायम करने एवं व्यवस्था परिर्वतन और नए दौर में नए बिहार के निर्माण के लिए आज अपने मतदान का प्रयोग अवश्य करे।
Cast your vote & Be a companion of change.
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 7, 2020

तीसरे फेज की 5 बड़ी बातें
- सबसे ज्यादा 31 उम्मीदवार गायघाट सीट पर हैं। सबसे कम 9 उम्मीदवार ढाका, त्रिवेणीगंज, जोकिहाट और बहादुरगंज में हैं।
- सबसे ज्यादा 44 सीटों पर राजद और 35 पर लोजपा लड़ रही है। भाजपा और जदयू 29-29, कांग्रेस ने 21 सीटों पर कैंडिडेट उतारे हैं।
- 33 हजार 782 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। 45 हजार 953 बैलट यूनिट और 33 हजार 782 VVPAT का इस्तेमाल होगा।
- वोटर के लिहाज से सबसे बड़ी विधानसभा सहरसा है। यहां 3.70 लाख वोटर हैं, जिनमें से 1.92 लाख पुरुष, 1.77 लाख महिला और 2 ट्रांसजेंडर वोटर हैं।
- वोटर के लिहाज से सबसे छोटी विधानसभा हायाघाट है। यहां 2.41 लाख वोटर हैं, जिनमें से 1.27 लाख पुरुष, 1.14 लाख महिला और 4 ट्रांसजेंडर वोटर हैं।

