- Hindi News
- Sports
- Cricket
- England Vs West Indies 2nd Test 4th Day Live | ENG Vs WI Manchester Test Live Cricket Score Updates
एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

मैनचेस्टर टेस्ट के चौथे दिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रैग ब्रैथवेट ने अर्धशतक लगाया। ब्रैथवेट की सीरीज की यह दूसरी फिफ्टी है।
- वेस्टइंडीज का स्कोर- 171/3; जॉन कैम्पबेल 12 और अल्जारी जोसेफ 32 रन बनाकर आउट
- इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 469/9 विकेट पर घोषित की थी; इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 176 रन बनाए
- वेस्टइंडीज की तरफ से रोस्टन चेज ने पहली पारी में 5 विकेट लिए, उन्होंने टेस्ट मैच में तीसरी बार यह उपलब्धि हासिल की
मैनचेस्टर टेस्ट के चौथे दिन वेस्टइंडीज ने 3 विकेट के नुकसान पर 150 से ज्यादा रन बना लिए हैं। वेस्टइंडीज के लिए आखिरी आउट होने वाले बल्लेबाज शाई होप रहे। होप 25 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट सैम करन को मिला। अभी क्रैग ब्रैथवेट(62) और शैमराह ब्रूक्स (24) रन पर खेल रहे हैं। ब्रैथवेट की सीरीज की यह दूसरी और इंग्लैंड के खिलाफ तीसरी फिफ्टी है।
तीसरे दिन बारिश की वजह से एक गेंद भी नहीं फेंकी जा सकी थी। अंपायर्स ने शेड्यूल टाइम से तीन घंटे पहले ही तीसरे दिन का खेल रद्द कर किया। इसलिए चौथे दिन 98 ओवर फेंके जाएंगे।
इंग्लैंड के गेंदबाज सिबली ने गेंद चमकाने के लिए थूक का इस्तेमाल किया
इंग्लैंड के गेंदबाज डॉम सिबली ने चौथे दिन गलती से गेंद चमकाने के लिए थूक का इस्तेमाल किया। इसके बाद अंपायर ने गेंद को केमिकल से डिसइंफेक्ट किया। नए नियम के तहत गेंदबाजी टीम को ऐसा करने में दो बार चेतावनी दी जाएगी और अगर इसके बाद गेंदबाज थूक का इस्तेमाल करता है, तो सजा के तौर पर 5 रन की पेनल्टी लगाई जाएगी।
इससे पहले, वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर अपनी पहली पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 32 रन बनाए थे। जॉन कैम्पबेल 12 रन बनाकर आउट हुए थे। सैम करन ने उनका विकेट लिया था।
स्टोक्स और सिबली ने पहली पारी में शतक लगाए
इससे पहले, इंग्लैंड ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी 9 विकेट के नुकसान पर 469 रन पर घोषित कर दी थी। डॉम बेस (31) और स्टूअर्ट ब्रॉड (11) रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 176 रन बनाए। यह टेस्ट क्रिकेट में उनकी सबसे लंबी पारी है। उन्होंने 176 रन बनाने में 356 गेंद खेली। स्टोक्स ने करियर का दसवां शतक लगाया।
सिबली ने सीरीज का पहला शतक लगाया
स्टोक्स के अलावा इंग्लैंड के लिए सलामी बल्लेबाज डॉम सिबली ने भी शतक लगाया। वे 120 रन बनाकर आउट हुए। यह सिबली का इस सीरीज में पहला और करियर का दूसरा शतक है। यह इंग्लैंड में किसी भी टेस्ट बल्लेबाज का पांचवां सबसे धीमा शतक है। सिबली ने 312 गेंद खेलकर 100 रन पूरे किए थे।
चेज ने टेस्ट में तीसरी बार पांच विकेट लिए
वेस्टइंडीज की तरफ से रोस्टन चेज ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। उन्होंने टेस्ट करियर में तीसरी बार पांच विकेट लिए। इसमें से दो बार तो इंग्लैंड के खिलाफ ही यह उपलब्धि हासिल की है। इसके अलावा केमार रोच ने लगातार दो गेंदों पर बेन स्टोक्स (176) और क्रिस वोक्स (0) को आउट किया।
32 साल बाद वेस्टइंडीज के पास टेस्ट सीरीज जीतने का मौका
यह मैच जीतते ही वेस्टइंडीज टीम इंग्लैंड में 32 साल बाद टेस्ट सीरीज जीतेगी। इससे पहले विंडीज टीम ने 1988 में इंग्लिश टीम को उसी के घर में 5 टेस्ट की सीरीज में 4-0 से हराया था।
स्कोरकार्ड: इंग्लैंड पहली पारी
खिलाड़ी | रन | गेंद | 4s | 6s |
रोरी बर्न्स एलबीडब्ल्यू बो. चेज | 15 | 35 | 1 | 0 |
डॉम सिबली कै रोच बो.चेज | 120 | 372 | 5 | 0 |
जैक क्राउली कै होल्डर बो.चेज | 0 | 1 | 0 | 0 |
जो रूट कै होल्डर बो.जोसेफ | 23 | 49 | 2 | 0 |
बेन स्टोक्स कै डाउरिच बो.रोच | 176 | 356 | 17 | 2 |
ओली पोप एलबीडब्ल्यू बो.चेज | 7 | 8 | 0 | 0 |
जोस बटलर कै जोसेफ बो. होल्डर | 40 | 79 | 4 | 0 |
क्रिस वोक्स कै होप बो.रोच | 0 | 1 | 0 | 0 |
सैम करन कै ब्रैथवेट बो.चेज | 17 | 39 | 1 | 1 |
डॉम बेस नाबाद | 31 | 26 | 3 | 1 |
स्टूअर्ट ब्रॉ़ड नाबाद | 11 | 14 | 1 | 0 |
रन: 469, ओवर: 162, एक्स्ट्रा: 29
विकेट पतन: 29/1, 29/2, 81/3, 341/4, 352/5, 395/6, 395/7, 426/8
गेंदबाजी: केमार रोच: 33-9-58-2, शेनन गेब्रियल: 26-2-79-0, अल्जारी जोसेफ: 23.1-5-70-1, जेसन होल्डर: 32-10-70-1, रोस्टन चेज: 44-3-172-5, क्रैग ब्रैथवेट: 3.5-0-9-0
स्कोरकार्ड: वेस्टइंडीज पहली पारी
खिलाड़ी | रन | गेंद | 4s | 6s |
क्रैग ब्रैथवेट नाबाद | 65 | 149 | 7 | 0 |
जॉन कैम्पबेल एलबीडब्ल्यू बो.करन | 12 | 34 | 2 | 0 |
अल्जारी जोसेफ कै पोप बो.बैस | 32 | 52 | 3 | 0 |
शाई होप कै बटलर बो. करन | 25 | 71 | 5 | 0 |
रन: 178, ओवर: 61, एक्स्ट्रा:10
विकेट पतन: 16/1, 70/2, 123/3
गेंदबाजी: स्टूअर्ट ब्रॉड: 14-3-52-0, क्रिस वोक्स: 12-6-27-0, सैम करन: 13-3-35-2, डॉम बेस: 16-3-44-1, जो रूट- 1-1-0-0, बेन स्टोक्स: 6-2-14-0
0