Madhya Pradesh By-Election Result 2020 LIVE Update: Jyotiraditya Scindia | MP (Vidhan Sabha) Chunav Parinam Latest News Today; Jyotiraditya Scindia, Shivraj Singh Chouhan, Kamal Nath | 11 सीटों के रुझान आए, 10 पर भाजपा और 1 पर कांग्रेस आगे; तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत और इमरती देवी आगे

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Madhya Pradesh By Election Result 2020 LIVE Update: Jyotiraditya Scindia | MP (Vidhan Sabha) Chunav Parinam Latest News Today; Jyotiraditya Scindia, Shivraj Singh Chouhan, Kamal Nath

भोपाल3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रदेश के 19 जिलों की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती एक घंटे के रुझान में भाजपा आगे है। 11 सीटों पर आए रुझान में 10 पर भाजपा और 1 पर कांग्रेस आगे चल रही है। 8 बजे पोस्टल बैलेट के बाद 8.30 बजे से ईवीएम से मतों की गिनती शुरू हुई। इन परिणामों से तय होगा कि भाजपा का कमल खिला रहेगा या फिर कमलनाथ सत्ता में आएंगे। राज्य में 3 नवंबर को मतदान हुआ था।

चुनाव के अपडेट्स:

  • सुरखी सीट से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत 3000 वोट से आगे।
  • सांवेर से भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट 1300 वोट से आगे चल रहे हैं। यहां से कांग्रेस के प्रेमचंद गुड्डू प्रत्याशी हैं।
  • नेपानगर सीट में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर आगे।
  • देवास की हाट पिपल्या सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल 1171 वोट से आगे।
  • सुवासरा से भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग आगे चल रहे हैं।
  • ब्यावरा से भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह पंवार एक हजार वोटों से आगे।
  • बदनावर में मंत्री व भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव 1650 वोट से आगे चल रहे हैं।
  • सांची से भाजपा प्रत्याशी प्रभुराम चौधरी आगे चल रहे हैं।
  • डबरा सीट से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री इमरती देवी 500 वोट से आगे।
  • ग्वालियर से भाजपा प्रत्याशी प्रद्यु्म्न सिंह तोमर आगे।
  • ग्वालियर पूर्व से भाजपा प्रत्याशी मुन्ना लाल गोयल 500 वोट से आगे।
  • आगर से कांग्रेस के विपिन वानखेड़े 1500 वोटों से भाजपा के मनोज ऊंटवाल से आगे।
सांची से भाजपा प्रत्याशी प्रभु राम चौधरी रायसेन में मतगणना स्थल पहुंचे।

सांची से भाजपा प्रत्याशी प्रभु राम चौधरी रायसेन में मतगणना स्थल पहुंचे।

दिग्विजय का ट्वीट:

सबसे जल्दी रिजल्ट अनूपपुर जिले से आने की उम्मीद है। यहां 18 राउंड में काउंटिंग होगी। सबसे लेट ग्वालियर के रिजल्ट आएंगे। यहां 32 राउंड काउंटिंग होगी। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि इस बार सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए प्रत्येक राउंड में 14-14 टेबल होंगी।

प्रदेश में 46619 पोस्टल बैलेट डाले गए हैं। सबसे ज्यादा 3675 मेहगांव में और सबसे कम 491 करैरा में पड़े हैं। अनूपपुर में सबसे कम 18 राउंड हैं, इसलिए यहां नतीजा सबसे पहले, जबकि 32 राउंड वाली ग्वालियर पूर्व सीट का सबसे बाद में आ सकता है।

28 सीटों पर 12 मंत्री और 2 पूर्व मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर
शिवराज सरकार के 12 मंत्रियों और 2 पूर्व मंत्रियों ( तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत पद से इस्तीफा दे चुके) की किस्मत का फैसला भी होगा। जानकार मानते हैं कि यदि मंत्री को हार का सामना करना पड़ा, तो भाजपा में उनकी राह आसान नहीं होगी। अनुमान इससे भी लगाया जा सकता है कि इससे पहले चौधरी राकेश सिंह और प्रेमचंद गुड्‌डू को राजनीतिक भविष्य बचाने के लिए कांग्रेस में वापसी करनी पड़ी थी।

सीटों की संख्या के मायने
शिवराज सिंह चौहान: भाजपा को 20 से ज्यादा सीटें मिलती हैं, तो शिवराज का कद तो बढ़ेगा, लेकिन सत्ता और संगठन में सिंधिया का दखल ज्यादा होने से उन्हें फैसले लेने की पूरी आजादी नहीं होगी। 10 से 15 के बीच सीटें आती हैं, तो सरकार में फैसले करने में शिवराज पर संगठन का ज्यादा दबाव रहेगा।

ज्योतिरादित्य सिंधिया: भाजपा के खाते में 20 से अधिक सीटें आती हैं, तो सिंधिया की प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर धमाकेदार एंट्री होगी और भाजपा में बड़े नेता के तौर पर उभर सकते हैं। यदि 10 से 15 के बीच सीटें आती हैं, तो प्रदेश की राजनीति में कम, केंद्र में सक्रियता ज्यादा रहेगी।

कमलनाथ: कांग्रेस यदि सिंधिया के गढ़ को धराशायी कर 20 से ज्यादा सीटें हासिल कर लेती है, तो कमलनाथ का कद कांग्रेस में और बढ़ जाएगा। दूसरा पहलू यह है कि यदि वे सरकार बनाने में कामयाब न हो सके और 10 से 15 सीटें ही मिलीं, तो प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष में से एक पद छोड़ने का दबाव बढ़ जाएगा।

दांव पर ‘सरकार’: जीत का गणित
विधानसभा की कुल सीटें: 230
(दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल लोधी के इस्तीफा देने के बाद एक सीट और रिक्त हो गई है)

  • अब कुल संख्या: 229
  • उपचुनाव: 28 सीटें
  • भाजपा: 107, (बहुमत के लिए 9 सीटें चाहिए)
  • कांग्रेस: 87 (बहुमत के लिए 28 सीटें चाहिए)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bihar assembly election results today - counting of 243 seats will begin at 8 am, Patna News in Hindi

Tue Nov 10 , 2020
1 of 1 khaskhabar.com : मंगलवार, 10 नवम्बर 2020 09:03 AM पटना । बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर तीन चरणों में संपन्न चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। राज्य में मतगणना के लिए 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं । बिहार राज्य निर्वाचन […]

You May Like