BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: November 13 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates | कमजोर वैश्विक संकेतों का असर; सेंसेक्स 274 अंक नीचे 43000 स्तर पर, निफ्टी भी गिरकर 12611 पर पहुंचा

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: November 13 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबई21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 167 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है
  • कल सेंसेक्स 236 अंक नीचे 43,357 पर और निफ्टी 58 अंक नीचे 12,690 पर बंद हुआ था

कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण बाजार में बिकवाली है। BSE सेंसेक्स 274.90 अंक नीचे 43,082.29 पर और निफ्टी 79.35 अंक नीचे 12,611.45 पर कारोबार कर रहा है। बाजार की गिरावट को बैंकिंग और मेटल शेयर लीड कर रहे हैं। निफ्टी बैंक इंडेक्स में 554 अंकों की गिरावट है।

स्टॉक्स अपडेट

निफ्टी में इंडसइंड बैंक का शेयर 3% नीचे कारोबार कर रहा है। एचडीएफसी, एक्सिस बैंक और एसबीआई के शेयर 2-2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। दूसरी ओर, आयशर मोटर का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा है। टाइटन, हीरो मोटोकॉर्प और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी 1-1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। सुबह सेंसेक्स 58.27 अंक नीचे 43,298.92 पर और निफ्टी 31.10 अंक नीचे 12,659.70 पर खुला।

एशियाई बाजारों का हाल

आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 265 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी 91.38 अंकों की गिरावट के साथ 26,078 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स गिरावट के साथ 3,313.75 पर कारोबार कर रहा है।

बाजार में राहत पैकेज का असर नहीं

कल दिवाली से पहले सरकार एक और राहत पैकेज का ऐलान किया। लेकिन बाजार ने इस पर खास उत्साह नहीं दिखाया। गुरुवार को BSE सेंसेक्स 236.48 अंक नीचे 43,357.19 पर और निफ्टी 58.35 अंक नीचे 12,690.80 पर बंद हुआ था। बाजार की गिरावट को बैंकिंग शेयरों ने लीड किया। इसके अलावा मेटल सेक्टर में भी कल गिरावट देखने को मिली थी। सरकारी बैंक एसबीआई का शेयर 3% से ज्यादा की नीचे बंद हुआ था। हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर 3% ऊपर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट

गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार में डाउ जोंस इंडेक्स 1.08% गिरावट के साथ 317.46 अंक नीचे 29,080.20 पर बंद हुआ था। नैस्डैक इंडेक्स भी 0.55% की गिरावट के साथ 65.79 अंक नीचे 11,827.10 पर बंद हुआ था। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 35.65 पॉइंट नीचे 3,537.01 पर बंद हुआ था।

कल यूरोपियन मार्केट में भी बिकवाली देखने को मिली। ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 0.68% नीचे 6,338.94 पर बंद हुआ था। फ्रांस का CAC इंडेक्स 1.52% की गिरावट के साथ 5,362.57 पर बंद हुआ था। गुरुवार को जर्मनी का DAX इंडेक्स भी 1.24% नीचे 13,053 पर बंद हुआ था।

09:35 AM BSE ऑटो इंडेक्स में शामिल 15 में से 9 ऑटो कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। छह के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

09:33 AM निफ्टी बैंक इंडेक्स में 480 अंकों की गिरावट है। इंडेक्स में आरबीएल बैंक, एक्सिस बैंक, बंधन बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर 2-2 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं।

सोर्स- एनएसई

सोर्स- एनएसई

09:29 AM BSE सेंसेक्स इंडेक्स में शामिल 30 में से 22 कंपनियों के शेयर गिरावट और आठ के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इंडेक्स में इंडसइंड बैंक का शेयर 2% नीचे कारोबार कर रहा है।

सोर्स - बीएसई

सोर्स – बीएसई

09:15 AM BSE सेंसेक्स 58.27 अंक नीचे 43,298.92 पर और निफ्टी 31.10 अंक नीचे 12,659.70 पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bihar Election Result 2020 Kameshwar Chaupal Might Become Deputy Cm Know Who Is He Ram Temple Nda Nitish - बिहार: राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल बन सकते हैं डिप्टी सीएम

Fri Nov 13 , 2020
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Fri, 13 Nov 2020 10:17 AM IST भाजपा नेता कामेश्वर चौपाल (फाइल फोटो) – फोटो : ANI पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर कहीं भी, कभी भी। *Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP! ख़बर सुनें ख़बर सुनें बिहार में विधानसभा चुनाव के […]