Bihar Samastipur Criminals Barged Into House And Opended Fire On Family, Killing Two Of The Same Family – बिहार में बेखौफ अपराधी, समस्तीपुर में दिवाली की रात घर में घुसकर की ताबड़तोड़ गोलीबारी, दो की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Sun, 15 Nov 2020 11:27 AM IST

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!

ख़बर सुनें

बिहार में अपराधी किस कदर बेखौफ हो गए हैं, इस बात का अंदाजा समस्तीपुर में दिवाली की रात घटी घटना से लगाया जा सकता है। दरअसल, दिवाली की रात अपराधियों ने समस्तीपुर के एक परिवार के सात सदस्यों पर घर में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस घटना में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, पांच लोग घायल हो गए। 

फिलहाल इलाज के लिए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिवाली की रात होने से पटाखों के शोर में गोलियों की आवाज आस-पास के लोगों को कम सुनाई दी। इसकी आड़ में अपराधियों ने इस खूनी खेल को अंजाम दिया। हालांकि, अभी तक घटना के पीछे के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना जिले के नवादा पंचायत में हुई है। जहां चाय की दुकान चलाने वाले सुमित कुमार राय के घर में घुसकर हथियारबंद हमलावरों ने परिवार के सदस्यों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस घटना में मरने वालों में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला और एक आठ साल का बालक शामिल है। 

वहीं, गोली लगने से घायल लोगों में तीन महिलाओं समेत पांच लोग शामिल हैं। पांचों ही लोग बुरी तरह जख्मी हैं और अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग से जूझ रहे हैं। बताया गया है कि इस घटना को 10 हमलावरों ने अंजाम दिया है। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय और थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र छानबीन के लिए टीम लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि फिलहाल घटना की जांच चल रही है। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पिछले चार घंटे की नई ताजा खबरें...

Sun Nov 15 , 2020
दिनभर की बड़ी खबरें। NATIONAL: राजनीति के साथ देश की हर एक बात यह खबर भी पढ़े: भारत में कोरोना को लेकर राहत की खबर, 93 फीसदी से ज्यादा हुई रिकवरी रेट यह खबर भी पढ़े: Live Update/ भारत में कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटे में मिले 44 […]

You May Like