- Hindi News
- International
- Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan France Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll
वॉशिंगटन19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पेरिस के एक टेस्टिंग सेंटर में सैंपल लेते मेडिकल वर्कर। फ्रांस में अब तक 1.74 लाख से ज्यादा लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं।
- दुनिया में अब तक 6.08 लाख मौतें हुईं, जबकि 87.34 लाख ठीक हुए
- अमेरिका में सबसे ज्यादा 38.98 लाख मरीज, अब तक 1.43 लाख मौतें
दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 46 लाख 40 हजार 349 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 87 लाख 34 हजार 789 ठीक हो चुके हैं। 6 लाख 8 हजार 856 लोगों की जान जा चुकी है। ब्रिटेन में एक एक्सपेरिमेंटल दवा का कोरोना मरीजों पर सकारात्मक असर देखा गया है। इस दवा का नाम एसएनजी001 है। इस दवा को इनहेलर के जरिए मरीजों को दिया जाता है। ब्रिटेन की बायोटेक फर्म साइनर्जियन ने इसे डेवलप किया है।
उधर, फ्रांस में कोरोनावायरस के 500 क्लस्टर मिले हैं। अधिकारी ने बताया कि देश में अभी संक्रमण की दूसरी लहर का कोई खतरा नहीं है। स्वास्थ्यमंत्री ओलिवर वेरान ने कहा कि कई क्लस्टर कसाईखाने और ओल्ड एज होम्स के आसपास हैं। फ्रांस में अब तक 1.74 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।
10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
देश |
कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
अमेरिका | 38,98,639 | 1,43,289 | 18,02,338 |
ब्राजील | 20,99,896 | 79,533 | 13,71,229 |
भारत | 11,18,107 | 27,503 | 7,00,399 |
रूस | 7,71,546 | 12,342 | 5,50,344 |
द.अफ्रीका | 3,64,328 | 5,033 | 1,91,059 |
पेरू | 3,53,590 | 13,187 | 2,41,955 |
मैक्सिको | 3,44,224 | 39,184 | 2,17,423 |
चिली | 3,30,930 | 8,503 | 3,01,794 |
स्पेन | 3,07,335 | 28,420 | उपलब्ध नहीं |
ब्रिटेन | 2,94,792 | 45,300 | उपलब्ध नहीं |
LIVE UPDATES:
- ग्रीस में संक्रमण बढ़ने पर विदेश से आने वाले सीजनल वर्करों के लिए नियम सख्त कर दिए गए हैं। ग्रीस के एग्रीकल्चर सेक्टर में 10 हजार सीजनल वर्कर काम करते हैं। यहां अल्बानिया, बुल्गारिया और नार्थ मकडोनिया से वर्कर आते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि देश में मृत्यु दर सबसे कम है। यहां अब तक 1 लाख 43 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं, जबकि 38.98 लाख संक्रमित हैं।
- नाइजीरिया के विदेश मंत्री जीयोफ्फरे ओनेयामा पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी चौथी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। यहां अब तक 36,107 मरीज मिले हैं, जबकि 778 मौतें हुईं हैं।
रूस: 6000 नए मामले आए
रूस में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 600 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां संक्रमितों का आंकड़ा 7 लाख 77 हजार 846 हो गया है। हालांकि, यहां नए मामलों में कमी आई है। पिछले 24 घंटे में 3 हजार 258 लोग ठीक हुए हैं। अब तक देश में 5 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

मॉस्को में एक आर्ट गैलरी में मास्क और फेस शील्ड लगाकर पहुंची एक महिला। यहां बीते कुछ हफ्तों से संक्रमण के नए मामले कम हुए हैं।
मिस्र: संक्रमण जैसे लक्षण नजर आने के बाद 14 कैदियों की मौत
मिस्र में संक्रमण जैसे लक्षण सामने आने के बाद 14 कैदियों की मौत हुई है। ह्यूमन राइट्स वॉच (एचआरडब्ल्यू) ने सोमवार को इसका दावा किया। इसके मुताबिक, ये मौतें 15 जुलाई को देश के 10 डिटेंशन सेंटर्स में हुईं। इससे पहले भी यहां की जेलों में सही तरह से टेस्टिंग न होने की बात सामने आई थी। फरवरी में संक्रमण के खतरे को देखते हुए 13 हजार कैदियों को रिहा किया गया था।
ब्राजील: 79 हजार से ज्यादा मौतें
लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील में 24 घंटे में 23,529 नए मामले आए और 716 लोगों की मौत हो गई। यहां संक्रमितों की संख्या 21 लाख पहुंच गई है। यहां संक्रमण से 79 हजार 488 लोगों की जान गई है। ब्राजील में 14 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण से पूरी तरह ठीक भी हुए हैं। देश के सबसे ज्यादा प्रभावित शहर साओ पाउलो में अब तक 4 लाख लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 19,732 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में अपने घर के बाहर टहलते राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो। वे बीते हफ्ते से ही होम क्वारैंटाइन में है।
इजराइल: 50 हजार से ज्यादा मरीज
इजरायल में 24 घंटे में संक्रमण के 670 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 50,035 हो गई है। पिछले कुछ दिनों में यहां नए मामलों में तेजी देखी गई है। यहां संक्रमण से 409 लोगों ने दम तोड़ा है। देश में अब तक 21,589 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश में बने सामानों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं, जिससे अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिल सके।

इजराइल के बेथेलहेम में रविवार को मास्क पहनकर अपने काम में जुटा पार्सल कंपनी का एक कर्मचारी।
अल सल्वाडोर: पाबंदियों में राहत नहीं
अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायिब बुकेले ने कहा है कि देश में पाबंदियों में राहत नहीं दी जाएगी। पहले यहां मंगलवार से पाबंदियों में ज्यादा राहत देने की बात कही गई थी। यहां की विपक्षी पार्टी की भी मांग थी कि पाबंदियों में राहत न दी जाए। थे। यहां अब तक 11 हजार 846 मामले सामने आए हैं और 335 मौतें हुई हैं।

अल सल्वाडोर के सैन सल्वाडोर में खाली ताबूत के साथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते सल्वाडोरन सोसाइटी के सदस्य
ऑस्ट्रेलिया: लोन स्कीम के जरिए किसानों की मदद
सरकार ने कहा है कि जिन किसानों की कमाई महामारी से प्रभावित हुई है सरकार उनकी मदद लोन स्कीम के जरिए करेगी। इसके लिए पहले से चल रही योजना का विस्तार किया गया है। यह योजना सितंबर 2020 में खत्म होने वाली थी। हालांकि, अब इसे जून 2021 तक बढ़ा दिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में 16 जुलाई को एक महिला का स्वैब सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। यहां नए मामले सामने आने के बाद टेस्टिंग बढ़ा दी गई है।
ब्रिटेन: सरकार का टीका बनाने वाली कंपनियों से करार
ब्रिटेन सरकार के बिजनेस सेक्रेटरी आलोक शर्मा ने सोमवार को कहा कि सबसे पहले कोरोना वैक्सीन पाने के लिए तीन कंपनियों से करार किया गया है। ये कंपनियां बायोएनटेक, फाइजर और वालनेवा फार्मा हैं। इन कंपनियों से सरकार 9 करोड़ वैक्सीन लेगी। इनकी मदद से देश के लाखों लोगों को जल्द टीका लगाया जा सकेगा। टीका लगाने में मेडिकल स्टाफ और दूसरे फ्रंटलाइन कर्मचारियों को प्राथमिकता मिलेगी।

ब्रिटेन की राजधानी लंदन की एक सड़क पर 18 जुलाई को मास्क पहनकर जाते लोग। यहां किसी भी दुकान या मॉल में खरीदारी के लिए मास्क पहनना जरूरी है।
दक्षिण अफ्रीका: मौतों का आंकड़ा 5 हजार के पार
दक्षिण अफ्रीका में मौतों का आंकड़ा 5 हजार के पार हो गया है। यहां पिछले 24 घंटे में 85 मौतें हुईं। देश में अब तक 3 लाख 64 हजार 328 संक्रमित मिले हैं। पिछले हफ्ते यह संक्रमण के मामले में दुनिया में सातवें नंबर पर था। एक हफ्ते के अंदर ही यह इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर आ गया है।

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में सेना का एक जवान 13 जुलाई को रात के समय घर से बाहर निकले व्यक्ति को समझाता हुआ। यहां पर रात के समय कर्फ्यू लगाया गया है।
0