- Hindi News
- Sports
- Footballing World Mourns On Diego Maradona Death Saurav Ganguly Sachin Tendulkar
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ियों में से एक डिएगो मैराडोना का 60 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। (फाइल फोटो)
फुटबॉल के लीजेंड डिएगो मैराडोना ने बुधवार को अंतिम सांस ली। 1986 में अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप जिताने वाले मैराडोना को सौरव गांगुली, क्रिस्टियानो रोनाल्डो समेत दिग्गज खिलाड़ियों ने श्रद्धांजलि दी। सिर्फ खेल जगत ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड स्टार्स तक ने महान फुटबॉलर को याद किया। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि आज दुनिया और खेल जगत ने एक महान खिलाड़ी खो दिया।
रोनाल्डो बोले- अद्वितीय जादूगर
पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो ने ट्वीट कर कहा कि अद्वितीय जादूगर। वे हमें जल्दी छोड़कर चले गए, लेकिन वे अपनी विरासत छोड़ गए हैं। आपकी कमी को कोई नहीं पुरा कर सकता। आपको कभी नहीं भूल पाएंगे।
Hoje despeço-me de um amigo e o Mundo despede-se de um génio eterno. Um dos melhores de todos os tempos. Um mágico inigualável. Parte demasiado cedo, mas deixa um legado sem limites e um vazio que jamais será preenchido. Descansa em paz, craque. Nunca serás esquecido.🙏🏽 pic.twitter.com/WTS21uxmdL
— Cristiano Ronaldo (@Cristiano) November 25, 2020
बार्सिलोना फुटबॉल क्लब ने वीडियो शेयर कर उन्हें याद किया।
ICC ने दी श्रद्धांजलि
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने ट्वीट कर महान फुटबॉलर को श्रद्धांजलि दी। ICC ने लिखा कि स्पोर्ट्स बहुत कम ही ऐसे लोग हैं, जो यह कह सकते हैं कि उन्होंने एक जेनरेशन को प्रेरित किया। लेकिन महान खिलाड़ी कई जेनरेशन को प्रेरित करते हैं।
“Not many in sport can say they inspired a generation. But the greatest inspire many generations.”
Tributes have poured in from the cricketing world for football legend Diego Maradona, who has passed away aged 60.
— ICC (@ICC) November 25, 2020
गांगुली बोले- मेरा हीरो नहीं रहा
BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने ट्वीट किया कि मेरा हीरो नहीं रहा। मेरा जीनियस अब हमारे बीच नहीं है। मैंने सिर्फ आपके लिए ही फुटबॉल देखा।
सचिन बोले- आप याद किए जाएंगे
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया कि फुटबॉल और खेल जगत ने आज अपना एक महान खिलाड़ी खो दिया। आप हमेशा याद किए जाएंगे।
रैना ने बहुत बड़ा नुकसान बताया
पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने बताया कि बहुत बड़ा नुकसान। हमारे बचपन के स्टार, जिन्होंने हमेश खुशी और जश्न मनाने के कई मौके दिए। आप हमारे दिल और यादों में हमेशा रहेंगे।
एक्टर रितेश देशमुख का ट्वीट
सिंगर अदनान सामी ने फोटो शेयर कर कहा कि यह फोटो पूरी कहानी बयां करती है।