दवा कारोबारी ने गोली मारकर की खुदकुशी, मौके पर मिला सुसाइड नोट

भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में किलपेस्ट फैक्टरी के मालिक ने रविवार सुबह गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से बीमारी से परेशान होने की वजह से फैक्टरी के मालिक ने आत्महत्या की है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी अनुसार घटना रविवार सुबह की है। नादिर कॉलोनी में रहने वाले 80 साल के आरके दुबे की गोविंदपुरा में किलपेस्ट फैक्टरी है। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे दुबे ने खुद की कनपटी पर 12 बोर की बंदूक से गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन उनके कमरे में पहुंचे तो वहां दुबे का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची श्यामला हिल्स थाना पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। 

इसमें उन्होंने लिखा है कि अब यह दर्द सहन नहीं हो रहा है। इसलिए खुदकुशी करने जा रहा हूं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आस-पड़ोस और परिजनों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि दुबे करीब 10 दिन से काफी बीमार चल रहे थे। वे उसका इलाज भी करा रहे थे, लेकिन दर्द कम नहीं हो रहा था। जिसके चलते उन्होंने बीमारी से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल यह मामला खुदकुशी का लग रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही हैं।

यह खबर भी पढ़े: IND vs AUS/ ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, इंडिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज से बाहर हुए मिशेल स्टार्क

यह खबर भी पढ़े: नेहा कक्कड़ ने किया फर्स्ट किस पर लिप सिंक, पति रोहनप्रीत सिंह ने कहा- शोना बाबू



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

DU Admission 2020-21 | Delhi University releases 7th cut-off list for admission in the remaining seats released, admission process will start from Monday, 7 december | बची हुई सीटों पर एडमिशन के लिए 7वीं कट ऑफ लिस्ट जारी, सोमवार से शुरू होगी दाखिले की प्रक्रिया

Sun Dec 6 , 2020
Hindi News Career DU Admission 2020 21 | Delhi University Releases 7th Cut off List For Admission In The Remaining Seats Released, Admission Process Will Start From Monday, 7 December Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप 42 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली […]