- Hindi News
- Career
- IAF Sarkari Naukri | IAF Naukri Group C Civilian Posts Recruitment 2021: 255 Vacancies For Group C Civilian Posts, Indian Air Force Notification For Details Like Eligibility, How To Apply
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

भारतीय वायु सेना ने साउथ वेस्टर्न एयर कमांड में ग्रुप सी सिविलियन के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स से आवेदन मांगे हैं। इन पदों के अनुरूप योग्यता रखने वाले कैंडिडटे्स 13 मार्च तक अप्लाई कर सकते है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 255 पदों पर भर्ती की जाएगी।
कुल वैकेंसी – 255 पद
पद | संख्या |
मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) | 61 |
क्लर्क हिंदी टाइपिस्ट | 2 |
एलडीसी | 11 |
स्टेनो ग्रेड 2 | 4 |
मेस स्टाफ | 47 |
सीएमटीडी (ओजी) | 38 |
हाउस कीपिंग स्टाफ (एचकेएस) | 49 |
लॉन्ड्रीमैन | 9 |
वुल्कैनाइजर | 2 |
कुक (ओजी) | 38 |
स्टोर कीपर | 3 |
पेंटर | 4 |
कुक | 3 |
आया / वार्ड सहायिका | 1 |
कारपेंटर | 3 |
स्टोर (सुप्रींटेंडेंट) | 3 |
फायरमैन | 8 |
योग्यता
विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की योग्यता अलग-अलग तय की गई है। ऐसे कैंडिडेट्स एजुकेशनल क्वलिफिकेशन से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
एप्लीकेशन फीस
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले किसी भी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को कोई भी एप्लीकेशन फीस नहीं देनी होगी।
आयु सीमा
सभी पदों के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 25 साल तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन?
कैंडिडेट्स आवेदन पत्र को पूरी तरह से भरकर और मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ नोटिफिकेशन जारी होने के 30 दिनों के अंदर नोटिफिकेशन में दिए गए एयर फोर्स स्टेशन के पते पर डाक द्वारा जमा कर दें।
यह भी पढ़ें-