- Hindi News
- Career
- SAI Sarkari Naukri | SAI Recruitment 2021: 105 Vacancies For Coach Sports Authority Of India Notification For Details Like Eligibility, How To Apply
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (भारतीय खेल प्राधिकरण) ने कोच, असिस्टेंट कोच, सीनियर और चीफ कोच के 105 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। कैंडिडेट्स ऑफलाइन अप्लाय कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2021 है। आवेदन के लिए एप्लिकेशन फीस नहीं देनी होगी। कैंडिडेट का चयन इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर होगा।
पदों की संख्या
1 | असिस्टेंट कोच | 35 |
2 | कोच | 35 |
3 | सीनियर कोच | 25 |
4 | चीफ कोच | 10 |
योग्यता
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया या नेता सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स या मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कोचिंग में डिप्लोमा होना जरूरी है। ओलंपिक्स/पैरालम्पिक्स या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ी भी अप्लाय कर सकते हैं। या द्रोणाचार्य अवॉर्डी हैं तो भी आवेदन कर सकते हैं।
उम्र
कैंडिडेट की अधिकतम उम्र 56 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक उम्र में छूठ दी जाएगी।
ऐसे करें अप्लाय
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन दी गई एप्लिकेशन को डाउनलोड करें। इसे भरकर जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी के साथ नोटिफिकेशन में दिए पते पर भेजें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें