A 25-year-old woman gave birth to a baby girl on a rescue boat of NDRF in flood-hit East Champaran district | रेस्क्यू बोट पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, एनडीआरएफ जवानों ने अस्पताल में कराया भर्ती, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • A 25 year old Woman Gave Birth To A Baby Girl On A Rescue Boat Of NDRF In Flood hit East Champaran District

मोतिहारी33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महिला और बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों का कहना है कि दोनों स्वस्थ हैं।

  • डॉक्टरों का कहना है कि महिला और बच्चे को देखभाल के लिए अभी स्वास्थ्य केंद्र में ही रखा गया है
  • जवानों ने कहा-रेस्क्यू बोट पर सवार दो अन्य महिलाओं की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया गया

बिहार के बाढ़ प्रभावित मोतिहारी जिले में रेस्क्यू बोट पर एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। एनडीआरएफ जवानों ने महिला को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों का कहना है कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है। दोनों को अभी देखभाल के लिए स्वास्थ्य केंद्र में ही रखा गया है। कुछ दिनों बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। एनडीआरएफ जवानों ने बताया कि प्रसव पीड़ा के बाद महिला को सुरक्षित स्थान पर लेकर जा रहे थे। बोट में दो और महिलाएं सवार थी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने से पहले ही महिला ने बोट पर बच्चे को जन्म दिया। दोनों महिलाओं की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया गया।

रेस्क्यू बोट पर सवार दो अन्य महिलाओं की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया गया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए दोनों महिलाओं को मास्क और ग्लब्स पहना दिया गया था।

जवानों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के चलते पूरी टीम मास्क, ग्लब्स और हैंड सैनिटाइजर के साथ चल रही है। बच्ची के प्रसव से पहले हमने महिलाओं को मास्क और हैंड ग्लब्स पहना दिया था ताकि संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके।

बता दें कि इन दिनों गंडक और बागमती नदी में उफान के चलते पूर्वी चंपारण समेत कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति है। मोतिहारी में बाढ़ से करीब डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। एनडीआरएफ के जवान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। जगह-जगह राहत कैंप बनाया गया है और लोगों को सुबह-शाम भोजन दिया जा रहा है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Idris Elba's Best Movie And TV Performances, Ranked

Sun Jul 26 , 2020
Let’s revisit some of the best of Idris Elba… Source link

You May Like