एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, Updated Wed, 29 Jul 2020 12:33 AM IST
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। अभिनेता के पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। सुशांत सिंह राजपूत के मरने से पहले तक रिया चक्रवर्ती उनकी गर्लफ्रेंड थी। इसके बाद ही सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने सहित और कई गंभीर आरोप लगाए हैं।