Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll | उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में 60 लाख से ज्यादा संक्रमित, इनमें 85% मरीज सिर्फ यूएस में; दुनिया में 1.97 करोड़ केस

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll

वॉशिंगटन4 घंटे पहले

कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में एक गोल्फ मैच के दौरान फैन्स पर्दे से झांककर देखते हुए। अमेरिका में कोरोना संक्रमित 26 लाख लोग ठीक हो चुके हैं।

  • दुनिया में अब तक 7.27 लाख मौतें हुईं, 1.26 करोड़ लोग ठीक हुए
  • अमेरिका में अब तक 51 लाख संक्रमित, जबकि 1.64 लाख मौतें हुईं

दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 1 करोड़ 97 लाख 19 हजार 143 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 2 लाख 55 हजार 994 मरीज ठीक हो चुके हैं। 7 लाख 27 हजार 426 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

उत्ती अमेरिका कोरोना से सबसे संक्रमित महाद्वीप है। यहां अब तक 60 लाख 32 हजार 330 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 85% मरीज केवल यूएस में हैं। अमेरिका में 51 लाख से ज्यादा मरीज हैं।

अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना संक्रमण से गोरे बच्चों की तुलना में आठ गुना ज्यादा हिस्पैनिक (मूल रूप से स्पेन के) और पांच गुना ज्यादा अश्वेत बच्चे अस्पतालों में भर्ती हैं। यह अध्ययन 14 राज्यों के डेटा पर किया गया है।

इसमें पाया गया कि अध्ययन में शामिल 42% बच्चों को कुछ न कुछ बीमारी थी। अश्वेत और हिस्पैनिक बच्चों में मोटापे का खतरा ज्यादा पाया गया।

10 देश, जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 51,28,878 1,64,664 26,20,124
ब्राजील 29,88,796 100,240 20,68,394
भारत 21,50,858 43,446 14,76,994
रूस 8,82,347 14,854 6,90,207
साउथ अफ्रीका 5,45,476 9,909 3,94,759
मैक्सिको 4,69,407 51,311 3,13,386
पेरू 4,63,875 20,649 3,14,332
चिली 3,71,023 10,011 3,44,133
कोलंबिया 3,67,196 12,250 1,98,495
स्पेन 3,61,442 28,503 उपलब्ध नहीं

अपडेट्स…

  • अमेरिका के टेक्सास की सिएगोविले जेल में हर चार कैदी में तीन कोरोना संक्रमित हैं। यहां करीब 1750 कैदी हैं और उनमें 1300 से ज्यादा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी तक यहां तीन कैदियों की मौत भी हो चुकी है।
  • जर्मनी के शीर्ष वायरोलॉजिस्ट ने एक ओपन लेटर लिखकर स्कूल और क्लासरूम में मास्क जरूर पहनने की अपील की है। जर्मनी में हाल ही में लॉकडाउन में ढील दी गई है।

नेपाल: पूर्व पीएम प्रचंड के छह सिक्युरिटी गार्ड संक्रमित

नेपाल में सत्ताधारी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के सह अध्यक्ष और पूर्व पीएम पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के छह सिक्युरिटी गार्ड कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बताया गया कि इनकी प्रचंड के आवास पर तैनाती थी। इसके बाद प्रंचड के साथ चलने वाले सुरक्षा गार्डों का भी कोरोना टेस्ट कराया गया, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। नेपाल में अब तक कोरोना के 22 हजार 592 मामले आए हैं और 73 लोगों की मौत हुई है।

नेपाल के गायजात्रा त्योहार के दौरान लोग मास्क लगाए नजर आए। इस दौरान गले में माला पहने निकलती गाय। गायजात्रा गायों का त्योहार है। – फाइल फोटो

जर्मनी: लगातार तीसरे दिन 1000 से ज्यादा मामले आए
जर्मनी में लगातार तीसरे दिन संक्रमण के 1000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 1122 संक्रमित मिले और 12 लोगों की मौत हुई। यहां कोरोना से अब तक 9195 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में संक्रमण अचानक बढ़ने पर नियम और सख्त कर दिए गए हैं और टेस्टिंग की स्पीड बढ़ा दी गई है।

साउथ कोरिया: 43 नए मामले आए
साउथ कोरिया में 24 घंटे में संक्रमण के 43 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 30 केस लोकल ट्रांसमिशन के हैं और 13 मामले बाहर से आए हैं। यहां के गियोंगी प्रांत के गोइंग सिटी का एक चर्च कोरोना क्लस्टर बनकर उभरा है। लोकल ट्रांसमिशन के 16 मामले यहीं से आए हैं। देश में संक्रमण के कुल मामले 14 हजार 562 हो गए हैं और 304 लोगों की मौत हो चुकी है।

साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में लॉटे वर्ल्ड टॉवर पर मौजूद लोग मास्क लगाए नजर आए। यहां दोबारा संक्रमण का खतरा फैल रहा है।

ब्राजील : महंगी पड़ी लापरवाही
सरकार के स्तर पर हो या आम लोगों के। ब्राजील में लापरवाही संक्रमण की सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है। यहां अब भी लोग न तो नियमों का पालन कर रहे हैं और न ही डब्ल्यूएचओ की वॉर्निंग को गंभीरता से ले रहे हैं। नतीजा यह है कि यहां मरने वालों का आंकड़ा एक लाख को पार कर गया। जायर बोल्सोनारो की सरकार अब खुद को मजबूर महसूस कर रही है। शुक्रवार को ट्रेड मिनिस्टर ने कहा- हम हर किसी को मिलकर ये नहीं समझा सकते कि गाइडलाइन्स का पालन करना क्यों जरूरी है।

ब्राजील के रियो डि जेनेरियो के एक हॉस्पिटल में शुक्रवार को मरीज की फिजियोथैरेपी करती डॉक्टर। यहां ज्यादातर संक्रमितों को सांस लेने में दिक्कत पाई गई है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसकी एक वजह पॉल्यूशन है।

फ्रांस : फिर बढ़ी मुश्किल
फ्रांस में अप्रैल के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले सामने आए। शुक्रवार को 2288 नए संक्रमित मिले। यह अप्रैल के बाद एक दिन में मिले मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या है। इतना ही नहीं पिछले हफ्ते कुल 9330 केस मिले। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा अब 1 लाख 97 हजार 921 पर पहुंच गया है। सरकार के मुताबिक, देश में अब 788 क्लस्टर हैं। इनकी वजह से संक्रमित बढ़ रहे हैं। यात्रा पर लगी पाबंदियां हटाना भी सरकार के लिए अब मुसीबत का सबब बन गया है।

शुक्रवार को पेरिस के एक म्यूजियम के बाहर मास्क लगाए महिला। फ्रांस में दो हफ्ते बाद एक दिन में 200 से ज्यादा मामले सामने आए। सरकार यहां फिर सख्त पाबंदियां लगाने पर विचार कर रही है।

जापान: 24 घंटे में 1601 लोग संक्रमित मिले
जापान में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 1601 लोग मिले हैं। महामारी की शुरुआत से एक दिन में आने वाले यह सबसे ज्यादा मामले हैं। जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि लगातार चार दिन से 1000 से ज्यादा मामले आ रहे हैं। यहां संक्रमण के अब तक 46 हजार 151 मामले और 1062 लोगों की मौत हो चुकी है।

इटली : यात्रियों से संक्रमण
इटली संक्रमण के कहर से उबरने की कोशिश कर रहा है। लेकिन, यात्रियों की वजह से परेशानी बढ़ती दिख रही है। शुक्रवार को यहां 552 नए मामले सामने आए। सिर्फ दो हफ्ते पहले तक यहां एक दिन में 200 से ज्यादा मामले सामने नहीं आए थे। हेल्थ मिनिस्ट्री का कहना है कि दूसरे देशों से आने वाले लोगों और घरेलू यात्रियों की वजह से केस बढ़ रहे हैं। हालात, फिर बेकाबू हों, इसके पहले कड़े कदम उठाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है।

वेनिस की एक टूरिस्ट साइट के बाहर सैनिटाइजेशन करता कर्मचारी। यहां टूरिस्ट प्लेसेस पर सैनिटाइजेशन के साथ ही हर जगह थर्मल स्कैनर भी लगाए गए हैं।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

300 people without masks; Crowd in vegetable markets, police licks sticks | मुजफ्फरपुर में बिना मास्क के धराए 300 लोग; सब्जी मंडियों में भीड़, पुलिस ने चटकाई लाठी

Sun Aug 9 , 2020
मुजफ्फरपुर21 मिनट पहले कॉपी लिंक तेजी से बढ़ रहे संक्रमण में ये लापरवाही पड़ेगी भारी लाॅकडाउन में दाे दिन संपूर्ण बंदी को लेकर पुलिस और प्रशासन का रुख शनिवार को सुबह से ही सख्त रहा। डीएम डाॅ. चंद्रशेखर सिंह ने सुबह में ही सभी मजिस्ट्रेट व थानेदार को मैसेज भेजकर […]

You May Like