- Hindi News
- Business
- Market
- BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: August 11 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates
मुंबई6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

- कल बीएसई 141 अंक ऊपर 38,182 पर और निफ्टी 60 पॉइंट ऊपर 11,274 पर बंद हुआ था
- कल अमेरिकी बाजार नैस्डैक 0.39 फीसदी गिरावट के साथ 42 अंक नीचे 10,968 पर बंद हुआ था
मंगलवार को कारोबार के दूसरे दिन बीएसई 189.26 अंक ऊपर और निफ्टी 52.1 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। आज यस बैंक के शेयर में 5% की बढ़त बनी हुई है। हालांकि, वोडाफोन आइडिया के शेयर में अभी 4% से ज्यादा की गिरावट है।
इससे पहले सोमवार को बीएसई 127.85 अंक ऊपर और निफ्टी 56.2 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 390.12 अंक तक और निफ्टी 123.25 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा था। कारोबार के अंत में बीएसई 141.51 अंक ऊपर 38,182.08 पर और निफ्टी 60.65 पॉइंट ऊपर 11,274.70 पर बंद हुआ था।
बीएसई बैंकिंग सेक्टर में शामिल इन बैंक के शेयर में बढ़त
बैंक | बढ़त (%) |
ICICI बैंक | 2.70 % |
एक्सिस बैंक | 2.47 % |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 1.44 % |
RBL बैंक | 1.33 % |
इंडसइंड बैंक | 1.25 % |
सिटी यूनियन बैंक | 0.79 % |
HDFC बैंक | 0.70 % |
फेडरल बैंक | 0.65 % |
ICICI लोम्बार्ड और भारती एक्सा के मर्जर की खबरें
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस कंपनी के बीच मर्जर हो सकता है। अगर यह मर्जर होता है तो यह ट्रांजेक्शन करीबन 2,800 करोड़ रुपए में होगा। आईसीआईसीआई लोंबार्ड भारतीय शेयर बाजारों में लिस्टेड तीन जनरल बीमा कंपनियों में से एक है। इसकी बाजार हिस्सेदारी 8.4 प्रतिशत रही है। इसका ग्रॉस प्रीमियम पहली तिमाही में 5.3 प्रतिशत गिरा है। हालांकि इसके कई सेगमेंट में प्रीमियम में वृद्धि भी देखी गई है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 47,355 करोड़ रुपए के करीब है।
दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
सोमवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.30 फीसदी की बढ़त के साथ 357.96 अंक ऊपर 27,791.40 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.39 फीसदी गिरावट के साथ 42.63 अंक नीचे 10,968.40 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.27 फीसदी बढ़त के साथ 9.19 पॉइंट ऊपर 3,360.47 पर बंद हुआ था।
इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.84 फीसदी बढ़त के साथ 28.33 अंक ऊपर 3,407.59 पर बंद हुआ था। इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 22,67,153 हो गई है। इनमें 6,39,693 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 15,81,640 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 45,353 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 20,247,575 हो चुकी है। इनमें 738,701 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 166,192 हो चुकी है।

02:31 PM बीएसई ऑटो सेक्टर में शामिल 15 में से 7 कंपनियों के शेयर में उछाल और 8 में गिरावट है; अशोक लेलैंड के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त है।

12:30 PM आज निफ्टी 52.1 अंक ऊपर खुला। अभी ये 38.30 पॉइंट ऊपर 11,308.45 पर कारोबार कर रहा है। इसमें 0.34% की बढ़त है।

11:32 AM वोडाफोन आइडिया के शेयर में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।

10:08 AM बीएसई मेटल सेक्टर में शामिल सभी 10 कंपनियों के शेयर में बढ़त है।

10:00 AM बीएसई 276.39 अंक ऊपर 38,458.47 पर और निफ्टी 78.30 पॉइंट ऊपर 11,348.45 पर कारोबार कर रहा है।


09:49 AM वोडाफोन आइडिया के शेयर में अभी 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।

09:43 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 लूजर स्टॉक्स; सबसे ज्यादा गिरावट श्रीसीमेंट और टाइटन के शेयर में है।

09:40 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स; सबसे ज्यादा बढ़त हिंडाल्को और JSW स्टील के शेयर में है।

09:36 AM बीएसई 30 में शामिल 28 कंपनियों के शेयर में बढ़त है: सबसे ज्यादा बढ़त एक्सिस बैंक के शेयर में है।

09:30 AM बीएसई बैंकिंग सेक्टर में शामिल सभी 10 बैंकों के शेयर में बढ़त है: सबसे ज्यादा बढ़त एक्सिस बैंक के शेयर में है।

09:26 AM बीएसई के 23 सेक्टर में से अभी 22 में बढ़त है; मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.99% की बढ़त है।

09:24 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से अभी 31 में बढ़त और सिर्फ 1 में गिरावट है।

09:22 AM आज यस बैंक के शेयर 5% उछाल के साथ खुले।

09:15 AM बीएसई 311.29 अंक ऊपर 38,493.37 पर और निफ्टी 87.30 पॉइंट ऊपर 11,357.45 पर कारोबार कर रहा है।
सोमवार को अमेरिकी बाजार में रहा उतार-चढ़ाव

0