Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll | हॉन्गकॉन्ग ने नई पाबंदियों का ऐलान किया, बोलिविया में संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख के पार; दुनिया में 2.18 करोड़ केस

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll

वॉशिंगटन20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हॉन्गकॉन्ग में रविवार को एक सुपरमार्केट में मास्क लगाकर खरीददारी करती महिला। यहां संक्रमण के मामले कम होने के बावजूद सरकार ने नई पाबंदियों की घोषणा की है।

  • दुनिया में अब तक 7.73 लाख मौतें हुईं, 1.45 करोड़ लोग ठीक हुए
  • अमेरिका में अब तक 55 लाख संक्रमित, जबकि 1.73 लाख मौतें हुईं

दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 18 लाख 24 हजार 14 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 45 लाख 58 हजार 310 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 7 लाख 73 हजार 28 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। हॉन्गकॉन्ग में रविवार को 44 नए मामले सामने आए। यहां हर रोज सामने आने वाले संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। इसके बावजूद सरकार ने सोमवार को नई पाबंदियों का ऐलान किया। यहां पर 25 अगस्त तक लोग शाम 6 बजे के बाद रेस्टोरेंट में खाना नहीं खा सकेंगे। इसके साथ ही सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना जरूरी होगा।

बोलिविया में रविवार को संक्रमण के 1198 मामले सामने आए और 55 मौतें हुईं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख के पार हो गया है। अब तक देश में 4058 लोगों की जान गई है। बढ़ते मामलों के बावजूद यहां लोग राष्ट्रपति चुनाव में देर करने के लिए सरकार से नाराज हैं। लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे संक्रमण तेजी से बढ़ने की आशंका है।

10 देश, जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 55,66,632 1,73,128 29,22,724
ब्राजील 33,40,197 1,07,879 24,32,456
भारत 26,47,316 51,045 19,18,076
रूस 9,22,853 15,685 7,32,968
साउथ अफ्रीका 5,87,345 11,839

4,72,377

पेरू 5,35,946 26,281 3,65,367
मैक्सिको 5,22,162 56,757 3,55,101
कोलंबिया 4,68,332 15,097 2,87,436
चिली 3,85,946 10,452 3,58,828
स्पेन 3,58,843 28,617 उपलब्ध नहीं

अमेरिका: मौतों का आंकड़ा 1.7 लाख के पार

अमेरिका में मौतों का आंकड़ा 1 लाख 70 हजार के पार हो गया है। बीते 24 घंटे में यहां 483 मौतें हुई हैं। फ्लोरिडा, टेक्सास और लुसियाना में सबसे ज्यादा लोगों की जान गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने रविवार को कहा कि देश में फ्लू का मौसम शुरू होने वाला है ऐसे में संक्रमण के मामलों बढ़ सकते हैं। इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्युएशन के मुताबिक, आने वाले महीनों में यहां मौतों का आंकड़ा 3 लाख के पार हो सकता है। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीज भी 75% तक बढ़ सकते हैं।

अमेरिका में फ्लोरिडा में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए अर्ली वोटिंग में मेल इन बैलेट से वोट डालती एक महिला। यहां संक्रमण को देखते हुए मेल इन वोटिंग से वोटिंग करवाने का फैसला किया गया।

न्यूजीलैंड: चुनाव की तारीख आगे बढ़ाई गई

बढ़ते मामलों को देखते हुए न्यूजीलैंड ने लोकसभा चुनाव टालने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने रविवार को कहा कि अब चुनाव 17 अक्टूबर को होंगे। चुनाव के लिए पहले 19 सितंबर का समय तय किया गया था। अब तक देश में 1622 मामले सामने आए हैं और 22 लोगों की मौत हुई हैं। लिहाजा चुनावों को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में रविवार को लोगों का स्वैब सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। यहां बीते हफ्ते 102 दिन बाद दोबारा संक्रमण के मामले सामने आए थे।

मैक्सिको: एक दिन में करीब 5 हजार मामले

मैक्सिको के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 4 हजार 448 नए मामले सामने आए और 214 मौतें हुईं। अब देश में संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख 22 हजार 162 हो गया है। अब तक देश में 56 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। मैक्सिको सरकार ने कहा कि देश में जल्द वैक्सीन तैयार करने की कोशिश हो रही है। 14 अगस्त को सरकार ने एस्ट्रेजेनेका कंपनी के साथ करार किया है। देश को महामारी से लड़ने के लिए करीब 20 करोड़ वैक्सीन की जरूरत होगी।

मैक्सिको के मेरिडा शहर में रविवार को अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन के बीच खाने पीने का सामान बांटते एक एनजीओ के वर्कर्स।

फ्रांस: लगातार दूसरे दिन 3 हजार से ज्यादा मामले

फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में लगातार दूसरे दिन 3 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए। रविवार को 3015 केस मिले। यहां चार दिन पहले लॉकडाउन हटाया गया था। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 18 हजार 536 हो गया है। संक्रमण बढ़ने के साथ ही सरकार ने राजधानी पेरिस और मार्सेल में मास्क पहनना जरूरी कर दिया है। सरकार ने दूसरे देशों से आने वाले लोगों के लिए नई ट्रेवल गाइडलाइन्स भी जारी की गई हैं।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में रविवार को मास्क लगाकर टहलते स्थानीय लोग।

इटली: तीन हफ्ते के लिए सभी नाइटक्लब बंद

इटली ने सोमवार से तीन हफ्ते के लिए अपने सभी नाइटक्लब, डिस्को और क्लब बंद करने का ऐलान किया है। यहां लोगों से कुछ इलाकों में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे के बीच मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्टो स्पेरांजा ने रविवार को कहा कि हम इस बीमारी से हुई मौतों को नजरअंदाज नहीं कर सकते। लोगों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाना जरूरी है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Shyam Rajak RJD Joining Today With Presence OF Tejashwi Yadav ahead of Bihar Assembly poll | श्याम रजक 10 साल बाद राजद में लौटे; कहा- नीतीश के साथ रहकर समय बर्बाद किया; राजद के 3 विधायक जदयू में शामिल

Mon Aug 17 , 2020
Hindi News Local Bihar Shyam Rajak RJD Joining Today With Presence OF Tejashwi Yadav Ahead Of Bihar Assembly Poll पटना29 मिनट पहले कॉपी लिंक श्याम रजक (नीली जैकेट में) को सोमवार को तेजस्वी यादव ने राजद की सदस्यता दिलाई। रजक ने 10 साल पहले जदयू में शामिल होते समय कहा […]