- भारत-चीन के सैनिकों के बीच गालवन घाटी में हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए
- साइना नेहवाल कहा- शहीदों को सलाम करती हूं, जवानों के परिवार के बारे में सोचकर दिल बैठ रहा है
दैनिक भास्कर
Jun 17, 2020, 01:13 PM IST
भारत और चीन के सैनिकों के बीच लद्दाख की गालवन घाटी में सोमवार रात हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए हैं। हमले में घायल 4 जवानों की हालत गंभीर है। इस पर दुख जताते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली, पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और रेसलर बजरंग पूनिया समेत खेल जगत के कई दिग्गजों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा- गालवन घाटी में देश की रक्षा करते हुए बलिदान देने वाले शहीदों को सैल्यूट। कोई भी सैनिकों से ज्यादा निस्वार्थ और बहादुर नहीं है।
Salute and deepest respect to the soldiers who sacrificed their lives to protect our country in the Galwan Valley. NO one is more selfless and brave than a soldier. Sincere condolences to the families. I hope they find peace through our prayers at this difficult time. 🙏
— Virat Kohli (@imVkohli) June 17, 2020
चीनी सुधर जाएं: सहवाग
सहवाग ने शहीद कर्नल संतोष बाबू की फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा- जिस समय पूरी दुनिया गंभीर महामारी से जूझ रही है। ऐसे में गालवन घाटी में संतोष बाबू ने देश के लिए महान बलिदान दिया है। उम्मीद करता हूं चीनी सुधर जाएं।
Heartfelt condolences to Col. Santosh Babu who made the Supreme Sacrifice in action at the#GalwanValley . At a time, when the world is dealing with a serious pandemic, this is the last thing we need. I hope Cheeni sudhar jaayein. pic.twitter.com/PlvE9WStEY
— Virender Sehwag (@virendersehwag) June 16, 2020
भारत-चीन सीमा पर हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए मॉं भारती के वीर सपूतों को कोटि कोटि नमन 🙏🏻
बीस जवानों का शहीद होना दुखद और परेशान करनेवाला है
भारत मां के वीर सपूतों को नमन और विनम्र श्रद्धांजलि। 🕉 🙏🏽#IndiaStandsWithArmyAndModi pic.twitter.com/p3iCOia2Tp— Bajrang Punia 🇮🇳 (@BajrangPunia) June 16, 2020
जवानों के बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे: कैफ
भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल कहा- शहीदों को सलाम करती हूं। इन जवानों के परिवार के बारे में सोचकर दिल बैठ रहा है। वहीं, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने लिखा- हमारे जवानों के इस सबसे बड़े बलिदान को हम कभी नहीं भूलेंगे।
I salute the Indian army 🇮🇳💪..I salute the Indian soldiers who were martyred at #GalwanValley ..My heart goes out to the families of these brave soldiers..🙏 #JaiHind @IndINDIANARMY pic.twitter.com/L31a3YGlcS
— Saina Nehwal (@NSaina) June 16, 2020
My condolences to the families of soldiers who’ve laid their lives fighting for motherland at #GalwanValley. We are extremely indebted to the brave soldiers for their supreme sacrifices. Let us salute their valour. May the bravehearts live in jannat.
Jai Hind 🇮🇳— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) June 16, 2020
We will always be indebted to our jawans of #IndianArmy who lost their lives in #GalwanValley #JaiHind
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) June 16, 2020
लद्दाख में गलवान घाटी में चीन के सैनिकों के साथ झड़प में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद होने का समाचार मन को व्यथित करने वाला है। भारत मां और सीमा की रक्षार्थ शहीद हुए जवानों को शत शत नमन एवं परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं। @narendramodi pic.twitter.com/GiID9v5WQg
— Yogeshwar Dutt (@DuttYogi) June 16, 2020
A sacrifice that will never be forgotten by the nation. Heartfelt condolences to the family and loved ones of the Indian Army officer and the two soldiers. Saluting your bravery, Jai Hind! 🇮🇳 #GalwanValley pic.twitter.com/Kk2Wt0WdSs
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) June 16, 2020
#IStandWithIndianArmy pic.twitter.com/RRLo0C1oMK
— Yogeshwar Dutt (@DuttYogi) June 16, 2020