BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: September 4 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates | कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण बीएसई 39 हजार और निफ्टी 11,500 स्तर के नीचे, बैंकिंग स्टॉक्स में दबाव, एचडीएफसी बैंक 2% नीचे

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: September 4 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

मुंबई11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चीन का शंघाई कंपोजिट 1.38 फीसदी गिरावट के साथ 46.84 अंक नीचे 3,338.14 पर बंद हुआ। वहीं इटली, जर्मनी और फ्रांस का बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ था।

  • कल बीएसई 95 अंक गिरकर 38,990.94 पर और निफ्टी 8 पॉइंट नीचे 11,527.45 पर बंद हुआ था
  • कल अमेरिकी बाजार नैस्डैक 5.23 फीसदी गिरावट के साथ 649 अंक नीचे 11,771.40 पर बंद हुआ था

कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते घरेलू बाजार सुबह गिरावट के साथ खुला। शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई 665.94 अंक नीचे 38,325.00 पर और निफ्टी 173.05 अंक नीचे 11,354.40 पर खुला। निफ्टी के टॉप लूजर्स स्टॉक्स में एचडीएफसी बैंक और अदानी पोर्ट के शेयर में 2-2 फीसदी की गिरावट है। वहीं बढ़ने वाले स्टॉक्स में भारती इंफ्राटेल और मारुती के शेयर शामिल हैं। दोपहर को बीएसई में 56 फीसदी स्टॉक्स में बिकवाली रही।

बैंकिंग सेक्टर में दबाव

बाजार में बैंकिंग स्टॉक्स में बिकवाली है। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक औक एक्सिस बैंक स्टॉक्स में गिरावट है। बैंक इंडेक्स भी 1.80 फीसदी की गिरावट के साथ 23,166.30 पर कारोबार कर रहा है।

इससे पहले गुरुवार को बीएसई 95 अंक गिरकर 38,990.94 पर और निफ्टी 8 पॉइंट नीचे 11,527.45 पर बंद हुआ था। कल सुबह बीएसई सेंसेक्स 80 अंक ऊपर 39,165.80 पर और निफ्टी 31 अंक ऊपर 11,566.20 पर कारोबार पर खुला था। कल चुनिंदा बैंकिंग स्टॉक्स में गिरावट रही, जिसमें आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक का शेयर शामिल था। निफ्टी में भारती इंफ्राटेल का शेयर11 फीसदी और ग्रासिम का शेयर 7 फीसदी से ज्यादा की बढ़त साथ बंद हुआ था।।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.78 फीसदी की गिरावट के साथ 807.77 अंक ऊपर 28,292.70 पर बंद हुआ था। वहीं, दूसरे अमेरिकी बाजार नैस्डैक में 5.23 फीसदी गिरकर 649.18 अंक नीचे 11,771.40 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 3.51 फीसदी गिरावट के साथ 125.78 पॉइंट नीचे 3,455.06 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.38 फीसदी गिरावट के साथ 46.84 अंक नीचे 3,338.14 पर बंद हुआ था। इटली, जर्मनी और फ्रांस का बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ था।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 39,33,124 हो गई है। इनमें 8,29,068 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं 30,34,887 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 68,569 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 26,468,013 हो चुकी है। इनमें 873,221 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 191,058 हो चुकी है।

12:26 PM बीएसई सेंसेक्स 413.46 अंक गिरावट के साथ 38,577.48 पर और निफ्टी 125.95 अक गिरकर 11,401.50 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिका की प्राइवेट इक्विटी फर्म सिल्वर लेक रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की रिटेल सब्सिडियरी रिलायंस रिटेल में हिस्सेदारी खरीद सकती है। सिल्वर लेक रिलायंस रिटेल में 1 बिलियन डॉलर (करीब 7300 करोड़ रुपए) के निवेश को लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज से बातचीत कर रही है। इस मामले से वाकिफ सूत्रों के हवाले से फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

12:06 PM बीएसई ऑटो में सेक्टर में शामिल 15 में से 10 कंपनियों के शेयर में बढ़त और 5 में गिरावट है। मारुती के शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।

10:22 AM बीएसई बैंकिंग सेक्टर में शामिल सभी 10 बैंकों के शेयर में गिरावट है।

10:19 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में से 27 कंपनियों में गिरावट और 3 में बढ़त है।

09:33 AM निफ्टी-50 के टॉप लूजर ; हिंडाल्को के शेयर में 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।

सरकार ने फास्टैग के नियमों में बदलाव किया है। अब जिनके पास तीन साल या उससे ज्यादा पुराने वाहन हैं, उनके लिए फास्टैग अनिवार्य होगा। यानी जिन्होंने दिसंबर 2017 से पहले वाहन खरीदा है उन सभी के लिए वाहन में फास्टैग लगवाना अनिवार्य होगा। नए नियम 1 जनवरी 2021 से लागू किए जाएंगे। इसके अलावा थर्ड पार्टी मोटर इंश्योरेंस को खरीदने के लिए फास्टैग भी अनिवार्य होगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा है कि नियम 1 अप्रैल 2021 से लागू किया जाएगा।

09:29 AM बीएसई में शामिल सभी 23 सेक्टर्स में गिरावट है।

09:27 AM बीएसई 32 इंडेक्स में से 31 में गिरावट और 1 में बढ़त है।

09:15 AM बीएसई 665.94 अंक नीचे 38,325.00 पर और निफ्टी 173.05 अंक नीचे 11,354.40 पर खुला।

गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Will Meet Dalai Lama, Sanction Chinese Officials For Human Rights Abuses In Tibet: Joe Biden

Fri Sep 4 , 2020
Joe Biden vowed that as president he will meet with His Holiness the Dalai Lama. (File) Washington: Slamming Beijing’s plan to further tighten control over Tibet, Democratic presidential candidate and former vice president Joe Biden has said that if voted to power, his administration will sanction Chinese officials responsible for […]