दिलीप घोष (फाइल फोटो)
– फोटो : twitter.com/DilipGhoshBJP
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹365 & To get 20% off, use code: 20OFF
भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं को जूतों से पीटा जाएगा। इस पर, तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बंदोपाध्याय ने उन्हें ऐसा करने की चुनौती दी।
घोष ने आरोप लगाया कि राज्य पुलिस बल के कर्मियों का एक समूह उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमकी दे रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें शामिल लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने उत्तर 24 परगना जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा, ‘तृणमूल कांग्रेस की 2021 के विधानसभा चुनावों में पराजय होगी। चौराहों पर इसके कार्यकर्ताओं को निर्वस्त्र कर जूतों से पीटा जाएगा।’
उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के नेता आम जनता के बच्चों की शिक्षा का पैसा लूट रहे हैं। घोष ने कहा, ‘कुछ पुलिसकर्मी सत्तारूढ़ पार्टी के इशारे पर काम कर रहे हैं। मैं अपनी डायरी में सब कुछ नोट कर रहा हूं। भाजपा कार्यकर्ताओं पर हिंसा करने वालों के खिलाफ 2021 के चुनावों के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।’ उन्होंने दावा किया कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त हो चुकी है।
उन्होंने कहा, ‘हर सुबह, हमें हिंसा और हत्या की खबर मिलती है। क्या इसलिए लोगों ने सरकार बदली थी? यह भाजपा है जो राज्य में बदलाव लाने के लिए लड़ रही है और 100 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान दी है, बंगाल में जब तक बदलाव नहीं आ जाता, तब तक लड़ाई जारी रहेगी।’ बता दें कि तृणमूल कांग्रेस ने ‘परिवर्तन’ का नारा दिया था और 2011 के चुनाव में जीत हासिल की थी।
वहीं, जूतों से पीटने के घोष के बयान पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बंदोपाध्याय ने आपत्ति जताई। उन्होंने घोष को ऐसा करने की चुनौती दी। बंदोपाध्याय ने कहा, ‘अगर उनमें हिम्मत है, तो पहले मुझे जूतों से पीट कर दिखाएं, मैं उन्हें चुनौती देता हूं।’ उन्होंने भाजपा नेता को अशिक्षित और असभ्य बताया।

Source link
Sun Sep 6 , 2020
Among Universal parks’ current safety measures including mandatory masks, temperature checks and social distancing measures, capacity is also being limited as well. Today, the parks have reached their permitted capacity under safety guidelines, making for a particularly popular day to be at these theme parks. This is a three-day holiday […]