- Hindi News
- Business
- BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: September 7 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates
मुंबई16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

चीन का शंघाई कंपोजिट 0.16 फीसदी गिरावट के साथ 5.33 अंक नीचे 3,350.03 पर बंद हुआ था
- शुक्रवार को बीएसई 633.76 अंक नीचे 38,357.18 पर और निफ्टी 170.20 अंक गिरकर 11,357.25 पर बंद हुआ था।
- शुक्रवार को अमेरिकी बाजार नैस्डैक 1.27 फीसदी गिरावट के साथ 149.23 अंक नीचे 11,622.10 पर बंद हुआ था।
सोमवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई 72 अंकों की गिरावट के साथ 38,284 पर और निफ्टी 11,400 स्तर के नीचे खुला। कारोबार के शुरुआत में दबाव में चल रहे बैंकिंग स्टॉक्स में दबाव था, हालांकि इसके बाद बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी बढ़ी है।
एक्सिस बैंक के शेयर में 3 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक में 1 फीसदी की बढ़त है। बैंकिंग इंडेक्स 93 अंकों की बढ़त के साथ 23,104 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी-50 के टॉप लूजर्स में यूपीएल और महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल हैं। दोपहर में ऑटो स्टॉक्स में बिकवाली बढ़ी है। महिंद्रा एंड महिंद्रा में 4 फीसदी, अशोक लेलैंड और बालकृष्णा इंडस्ट्री में 1-1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। वहीं बढ़ने वाले स्टॉक्स में टाटा मोटर्स भारत फोर्ज और मारुती के शेयर शामिल हैं।
इससे पहले शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 633.76 अंक नीचे 38,357.18 पर और निफ्टी 170.20 अंक गिरावट के साथ 11,357.25 पर बंद हुआ था।
दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
शुक्रवार को दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। हालांकि अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 159.42 अंक नीचे 28,133.30 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.27 फीसदी भी गिरावट के साथ 149.23 अंक नीचे 11,622.10 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.81 फीसदी गिरकर 28.10 पॉइंट नीचे 3,426.96 पर बंद हुआ था।
इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.16 फीसदी गिरावट के साथ 5.33 अंक नीचे 3,350.03 पर बंद हुआ था। वहीं यूके, जर्मनी और फ्रांस के भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42,02,262 हो गई है। इनमें 8,82,955 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं 32,47,297 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 71,687 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 27,290,137 हो चुकी है। इनमें 887,551 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 193,250 हो चुकी है।

11:51 AM बीएसई ऑटो में शामिल 15 कंपनियों के स्टॉक्स में से 11 में गिरावट और 4 में बढ़त है। सबसे ज्यादा गिरावट महिंद्रा एंड महिंद्रा के स्टॉक में है।

10:37 AM टाटा मोटर्स (डीवीआर) के शेयर में 7 फीसदी की बढ़त है।


10:12 AM बीएसई बैंकिंग में शामिल 10 बैंकिंग स्टॉक्स में से 7 में गिरावट और 3 में बढ़त है। बंधन बैंक के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।

09:48 AM निफ्टी-50 के टॉप-10 लूजर स्टॉक्स ; यूपीएल के शेयर में 3 फीसदी तक की गिरावट है।

09:45 AM निफ्टी-50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स ; भारती इंफ्राटेल के शेयर में सबसे ज्यादा 4 फीसदी की बढ़त है।


09:42 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 25 कंपनियों के शेयर में गिरावट और 5 में बढ़त है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।

09:40 AM बीएसई में शामिल 23 सेक्टर्स में से 16 में गिरावट और 7 में बढ़त है।


09:39 AM बीएसई 32 इंडेक्स में से 29 में गिरावट और 3 में बढ़त है।

09:22 AM बीएसई 79.44 अंक ऊपर 38,436.62 पर और निफ्टी 3.15 नीचे 11,330.70 पर है।
शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

0