US Shooting: 2 killed, 14 injured in NY shooting news and updates | न्यूयॉर्क में बैकयार्ड पार्टी में गोलीबारी; 2 लोगों की मौत, 14 लोग घायल

न्यूयॉर्क3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी के बाद 911 पर कॉल किया गया था, जिसके बाद हमें सूचना मिली।

  • पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी में 18 से 22 साल के बीच की एक महिला और एक युवक की मौत हो गई
  • अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है

न्यूयॉर्क के रोचेस्टर शहर में शनिवार को एक पार्टी में गोलीबारी हुई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस प्रमुख मार्क सिमंस के हवाले से बताया कि शूटिंग के दौरान 18 से 22 साल के बीच के एक युवक और एक महिला की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना पेन्सिलवेनिया एवेन्यू के 200 ब्लॉक, रोचेस्टर पब्लिक मार्केट के पास स्थित एक घर में हुई। जो लोग घायल हुए हैं, उन्हें दो अलग-अलग हॉस्पिटल में ले जाया गया है। अब वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

911 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई

सिमंस ने कहा कि यह बैकयार्ड पार्टी थी। गोलीबारी के बाद 911 पर कॉल किया गया था, जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली। इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। घटना का कारण भी पता नहीं चल पाया है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Nitish Kumar | Bihar CM Nitish Kumar Inaugurate Mega Screen At Patna Gandhi Maidan; All You Need To Know | मुख्यमंत्री ने किया देश के सबसे बड़े स्क्रीन का उद्घाटन, 5 हजार लोग एक साथ देख सकेंगे फिल्म

Sun Sep 20 , 2020
Hindi News Local Bihar Nitish Kumar | Bihar CM Nitish Kumar Inaugurate Mega Screen At Patna Gandhi Maidan; All You Need To Know पटना5 घंटे पहले कॉपी लिंक मेगा स्क्रीन पर पहला कार्यक्रम नीतीश का भाषण प्रसारित किया गया। डॉल्बी साउंड सिस्टम के जरिए आधा से अधिक मैदान तक स्पष्ट […]

You May Like