Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today 04 October Mumbai Delhi Coronavirus News | स्वास्थ्य मंत्री बोले- जुलाई 2021 तक देश के 25 करोड़ लोगों तक पहुंचेगी वैक्सीन, 40 से 50 करोड़ डोज बनाने पर फोकस; अब तक 65.53 लाख मरीज

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today 04 October Mumbai Delhi Coronavirus News

नई दिल्ली28 मिनट पहले

फोटो दिल्ली के सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर की है। यहां कोरोना मरीजों को योग कराते डॉक्टर। दिल्ली में अब तक 2.87 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण कर चपेट में आ चुके हैं।

  • शनिवार को 75 हजार 479 केस आए, 81 हजार 655 ठीक हुए, 937 की मौत
  • पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, प.बंगाल, दिल्ली और पुड्‌डुचेरी में मौत की दर 2 से 3%
  • 9.37 लाख मरीजों का चल रहा इलाज, इनमें 9 हजार की हालत गंभीर

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार देश के हर एक नागरिक तक वैक्‍सीन पहुंचाने की तैयारियां कर रही है। इस पर एक हाई लेवल कमेटी काम कर रही है। उन्होंने कहा, ”सरकार का लक्ष्य है कि जुलाई 2021 तक 20-25 करोड़ भारतीयों तक कोविड-19 वैक्सीन पहुंचाई जा सके। इसके लिए हमारा फोकस है कि हम तब तक वैक्सीन की 40 से 50 करोड़ डोज हासिल कर सकें। इसकी प्लानिंग पर काम चल रहा है।

जरूरतमंदों को पहले मिलेगी वैक्सीन
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, ”वैक्सीन तैयार होने के बाद, टीकाकरण का काम होगा। हेल्थ मिनिस्ट्री इसके लिए एक फॉर्म तैयार कर रही है। इसमें सभी स्टेट ऐसे लोगों की डिटेल्स देंगे, जिन्हें वैक्सीन की पहले जरूरत है। खासतौर पर कोविड-19 के मैनेजमेंट में लगे हेल्थ वर्कर्स, पुलिस स्टाफ आदि शामिल हैं। अक्टूबर तक इसकी प्लानिंग पर काम हो जाएगा। वैक्सीन के स्टोरेज के लिए स्टेट से कोल्ड चेन के अलावा वैक्सीन स्टोरेज और डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़ी जानकारी भी मांगी गई है।

देश में अब तक 65 लाख 53 हजार केस आ चुके हैं। इनमें 55 लाख 9 हजार लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9 लाख 37 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

एक्टिव केस में 7116 मरीजों की कमी आई

देश में कोरोना के एक्टिव केस में फिर एक बार गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को 75 हजार 479 केस आए, 81 हजार 655 मरीज ठीक हो गए और 937 मरीजों की मौत हो गई, इस तरह एक्टिव केस में 7116 की कमी आई। देश में कोरोना से हो रही मौत की औसत दर 1.6% है। इनमें पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और पुडुचेरी में यह 2-3% है।

मौत की दर सबसे ज्यादा पंजाब में 3% है। इसके बाद महाराष्ट्र में 2.6%, गुजरात में 2.5%, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और पुड्डुचेरी में यह 1.9%, जबकि मध्यप्रदेश में 1.8% है। झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, तेलंगाना, बिहार, ओडिशा, असम, केरल, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, दादरा एवं नगर हवेली और मिजोरम में यह एक फीसदी से भी कम है। मिजोरम में तो अब तक 2103 केस आ चुके हैं, लेकिन राहत की बात है कि अब तक एक भी मौत नहीं हुई है।

कोरोना अपडेट्स

  • दिल्ली के शिक्षा मंत्री और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि यहां स्टूडेंट्स के लिए स्कूल 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे।
  • असम के चिकित्सा राज्य मंत्री पिजुष हजारिका ने कहा है कि राज्य में कोविड महामारी की वजह से बिगड़ी स्थिति में अब सुधार है। पॉजिटिविटी रेट 3% से नीचे है, यह और नीचे जा रहा है। उम्मीद है कि अगले दो महीने में हालात काबू हो जाएंगे।
  • नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मलहोत्रा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने रविवार को बताया कि देश में शनिवार को 11.42 लाख जांच की गईं। अब तक 7.89 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। टेस्टिंग के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है। 16 करोड़ टेस्ट के साथ चीन पहले और 11 करोड़ केस के साथ अमेरिका दूसरे नंबर पर हैं।

पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश

शनिवार को राज्य में 1811 नए केस आए, 2101 मरीज ठीक हुए, जबकि 27 संक्रमितों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 33 हजार 918 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 1 लाख 11 हजार 712 लोग ठीक हो चुके हैं। 19 लाख 807 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 2 हजार 399 संक्रमितों की अब तक मौत हो चुकी है।

2. राजस्थान

शनिवार को 2150 केस आए, 2003 मरीज ठीक हुए और 14 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 1 लाख 41 हजार 846 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 लाख 19 हजार 241 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 21 हजार 75 मरीजों का इलाज चल रहा है। 1 हजार 530 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

3. बिहार

शनिवार को राज्य में 983 नए केस सामने आए, 1431 मरीज ठीक हुए और दो की मौत हुई। राज्य में अब तक 1 लाख 86 हजार 690 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। 1 लाख 73 हजार 795 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 11 हजार 982 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 912 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

4. महाराष्ट्र

शनिवार को राज्य में नए मरीजों से ज्यादा ठीक हुए। 14 हजार 348 केस आए और 16 हजार 835 मरीज ठीक हो गए। 278 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 14 लाख 30 हजार 861 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 11 लाख 34 हजार 555 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2 लाख 58 हजार 108 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। अब तक संक्रमण के चलते 37 हजार 758 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

5. उत्तरप्रदेश
शनिवार को 3631 केस बढ़े, 4860 लोग ठीक हुए और 60 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 4 लाख 10 हजार 626 केस आ चुके हैं। 3 लाख 56 हजार 826 लोग ठीक हो चुके हैं, 47 हजार 823 का इलाज चल रहा है और 5977 की मौत हो चुकी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

VIP to contest 243 seats in Bihar, Sahani accuses Tejashwi, Patna News in Hindi

Sun Oct 4 , 2020
1 of 1 khaskhabar.com : रविवार, 04 अक्टूबर 2020 5:02 PM पटना। बिहार विधान सभा चुनाव के दौरान महागठबंधन से बाहर होने के बाद रविवार को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर अंधेरे में पीठ पर छूा घोंपने का आरोप लगाते हुए […]

You May Like