न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Updated Tue, 21 Jul 2020 02:36 PM IST
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200
बिहार के पूर्णिया जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां गैस सिलेंडर फटने की वजह से एक परिवार के सात लोग बुरी तरह से झुलस गए, जिसमें से पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोगों को घटना के बाद आस पड़ोस के लोग लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना पूर्णिया जिले के बायसी थाना के खपड़ा पंचायत के ग्वालगांव में सोमवार देर शाम घटी है।
मौके पर प्रशासन के आला-अधिकारी पहुंच गए हैं। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम वीरेंद्र यादव के घर में खाना बनाने की तैयारी चल रही थी। घर का घरेलू गैस सिलेंडर पहले से लिक कर रहा था। इसी दौरान घर की महिला ने चूल्हा जलाने के लिए जैसे ही लाइटर जलाया कि सिलेंडर ब्लास्ट कर गया।
सिलेंडर ब्लास्ट करने के कारण जोर का धमाका भी हुआ। आग लगने की खबर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए और आग बुझाया। इसके बाद सभी को इलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल ले जाया गया।
घायलों में से पांच ने मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में पांच बच्चे शामिल हैं जिनके नाम गगन कुमार, रुचि कुमारी, अमन कुमार, प्रियांशु कुमार और प्रीति कुमारी हैं जबकि पिंटू यादव और बेबी देवी अभी भी नाजुक स्थिति में हैं। हादसे का शिकार हुए सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं।

Source link
Tue Jul 21 , 2020
I miss this soundtrack. Source link