- Hindi News
- Local
- Bihar
- Sushant Singh Rajput Father KK Singh Lawyer Says Mumbai Police Is Not Cooperating
पटनाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

वकील विकास सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस के सहयोग के बिना केस में पटना पुलिस का आगे बढ़ना कठिन है।
- सुशांत के पिता के वकील विंकास सिंह ने इस मामले में मुंबई पुलिस की जांच पर सवालिया निशान लगाए
- कहा- मुख्य आरोपी रिया से पूछताछ के बदले मुंबई पुलिस पूरी फिल्म इंडस्ट्री की जांच में लगी थी
एक्टर सुशांत की आत्महत्या मामले की बिहार पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पटना में केस दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस की एक टीम जांच के लिए मुंबई में है। बुधवार को बिहार पुलिस ने सुशांत की बहन मीतू सिंह से पूछताछ भी की है। सुशांत के पिता के वकील विंकास सिंह ने इस मामले में मुंबई पुलिस की जांच पर सवालिया निशान लगाए हैं। दिल्ली में एक न्यूज चैनल से बातचीत में विकास सिंह ने कहा कि बिहार पुलिस को मुंबई पुलिस से सहयोग नहीं मिल रहा है। मुंबई पुलिस के सहयोग के बिना केस में पटना पुलिस का आगे बढ़ना मुश्किल हो रहा है।
उन्होंने कहा, ‘मुंबई पुलिस ने तो केस भी दर्ज नहीं किया था। बिना एफआईआर के ही छानबीन की जा रही थी। आत्महत्या के मामले की मुख्य आरोपी से पूछताछ के बदले मुंबई पुलिस पूरे फिल्म इंडस्ट्री की जांच में लगी थी। जब हम लोगों को लगा कि मुंबई पुलिस केस को अंजाम तक नहीं पहुंचा सकती तब पटना में एफआईआर दर्ज कराई है। अभी हम सीबीआई के पास नहीं जाना चाहते। अगर आगे लगेगा कि केस के अंजाम तक जाने में दिक्कत आ रही है तब सीबीआई जांच की बात होगी।’

सुशांत सिंह के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह।
लग रहा है कि रिया को बचा रही है मुंबई पुलिस
वकील विकास सिंह ने कहा कि हम मुंबई पुलिस के रवैये से काफी दुखी थे। मुंबई पुलिस पूरी फिल्म इंडस्ट्री से पूछताछ कर रही थी। मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती खुद ही बोल रही है कि सीबीआई जांच कराई जाए। लग रहा था कि कोई सांठगांठ है या उसकी मदद करने की कोशिश की जा रही है। आत्महत्या के मामले में जांच के समय सबसे पहले उससे तहकीकात होनी चाहिए जो उसके साथ रह रही थी। वह सुशांत की मेडिकल कंडीशन कंट्रोल कर रही थी। रिया सभी दवाएं तय करती थी। वह तय करती थी कि कौन से डॉक्टर इलाज करेंगे। उसने घर के नौकर रखे थे। सभी बॉडीगार्ड को बदल दिया था।
नाजुक कंडीशन में सुशांत को क्यों छोड़ा?
विकास सिंह ने सवाल उठाया कि जब सुशांत की मेडिकल कंडीशन इतनी नाजुक हो गई तब अचानक रिया 8 जून को उसे छोड़कर चली गई। उसका फोन नंबर ब्लॉक कर दिया। उसने परिवार के लोगों को बुलाकर क्यों नहीं बोला कि सुशांत का इलाज चल रहा है, ये दवाएं दी गई हैं। रिया जब चली गई तब सुशांत ने मुंबई में रह रही अपनी बहन को बुलाया। वह 8-12 जून तक सुशांत के पास रही। वह घर में अपनी छोटी बेटी को छोड़कर आई थी इसलिए चार दिन बाद उसे लौटना पड़ा।
0