Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan France Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID-19 Death Toll | डब्ल्यूएचओ ने कहा- अगले हफ्ते तक दुनिया में एक करोड़ लोग संक्रमित होंगे; दुनिया में अब तक 94.22 लाख मरीज

  • दुनिया में अब तक 4 लाख 81 हजार 441 लोगों की मौत, जबकि 50.92 लाख ठीक हुए
  • अमेरिका में 24 लाख से ज्यादा संक्रमित, जबकि 1 लाख 23 हजार 744 लोगों की मौत हुई

दैनिक भास्कर

Jun 24, 2020, 10:15 PM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 94 लाख 22 हजार 847 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 50 लाख 92 हजार 693 लोग स्वस्थ हुए हैं। 4 लाख 81 हजार 441 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने कहा है कि अगले हफ्ते तक दुनिया में एक करोड़ लोग संक्रमित होंगे। पिछले महीने करीब 40 लाख मामले सामने आए थे। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस गेब्रेयेसस ने कहा कि हम वैक्सीन बनाने के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन हमें जल्द ही कुछ करने की जरूरत है। 

वहीं, चीन ने बुधवार को कहा कि महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 9 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है। यह संख्या अमेरिका से तीन गुना ज्यादा है। अमेरिका में अब तक 2.95 करोड़ टेस्ट हुए हैं।

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 24,38,732 1,23,744     10,22,127
ब्राजील 11,52,066 52,788 6,13,345
रूस  6,06,881 8,513 3,68,822
भारत 4,71,841 14,894 2,70,598
ब्रिटेन 3,06,862 43,081 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,93,832 28,325 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,60,810 8,404 1,48,437
चिली 2,50,767 4,505  2,10,570
इटली 2,38,833 34,675 1,84,585
ईरान 2,12,501 9,996 1,72,096

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

अपडेट्स

  • अमेरिका और रूस में संक्रमण बढ़ने पर यूरोपियन यूनियन (ईयू) यहां के लोगों को आने पर रोक लगा सकता है। ईयू की ओर से गैर यूरोपीय देशों के यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। 

अफ्रीका: सभी देशों में कोरोना टेस्टिंग लैब बनाई गई
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने बुधवार को जानकारी दी कि अफ्रीका के सभी देशों में कोरोना टेस्टिंग लैब बना ली गई है। इसके साथ ही डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस गेब्रेसेसस ने चेतावनी दी है कि महामारी लगातार तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक हप्ते में ही दुनियाभर में 10 लाख मामले और सामने आए हैं। अफ्रीका में अब तक 3.28 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 8662 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां सबसे ज्यादा प्रभावित साउथ अफ्रीका है।

साउथ अफ्रीका में कोरोना के चलते बेरोजगारी दर बढ़ गई है। यहां जोहांसबर्ग में एम्प्लॉयमेंट ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में बेरोजगारों की लाइन लग रही है। 

स्लोवाकिया: राष्ट्रपति क्वारैंटाइन हुए
स्लोवाकिया के राष्ट्रपति जुजाना कपुटोवा ने ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति के साथ होने वाली मीटिंग कैंसिल कर दी है। दरअसल, जुजाना के ऑफिस का एक स्टाफ कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति से मिला था। इसके बाद राष्ट्रपति खुद क्वारैंटाइन हो गए हैं। राष्ट्रपति के ऑफिस ने कहा कि जुजाना शुक्रवार तक क्वारैंटाइन रहेंगे। इस दौरान उनका सारा कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। स्लोवाकिया यूरोप का सबसे कम संक्रमित देश है। यहां अब तक 1607 मरीज मिले हैं, जबकि 28 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्राजील: 52 हजार मौतें
लैटिन अमेरिकी और कैरेबियन देशों में 1 लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। वहीं, संक्रमण का 20 लाख से ज्यादा मामला सामने आ चुका है। इनमें ब्राजील में सबसे ज्यादा 52 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 1.15 लाख लोग संक्रमित हैं। 24 घंटे में यहां 40 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं।

रियो डि जेनेरियो के अस्पताल से कोरोना से जान गंवाने वाले युवक के शव को ले जाते रियो पैक्स फ्यूनेरल होम के स्टाफ। ब्राजील में संक्रमण के मामले 11 लाख से ज्यादा हो चुके हैं।

कोलंबिया: 73 हजार से ज्यादा संक्रमित
कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान डूक्यू ने मंगलवार देर रात देश में लागू लॉकडाउन को 15 जुलाई तक बढ़ाने की घोषणा की है। प्रशासन ने एक जून से लॉकडाउन के नियमों में धीरे-धीरे ढील देना शुरू कर दिया है। देश में 25 मार्च से ही लॉकडाउन लागू है। इसे 30 जून को खत्म किए जाने की उम्मीद थी। कोलंबिया ने अपनी सुस्त पड़ी हुई अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए कई फेज में देश को दोबारा खोलना शुरू किया है। यहां अब तक 73,760 मामलों की पुष्टि हुई है और 2524 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह फोटो 20 अप्रैल की है। कोरोनोवायरस महामारी के बीच सरकार से गरीबों के लिए भोजन की मांग को लेकर प्रदर्शन करता एक युवक। दक्षिण अमेरिकी देश में अब तक 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका: 2 करोड़ से ज्यादा टेस्टिंग हुई

अमेरिकी टॉप हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. एंथनी फौसी ने मंगलवार को देश में संक्रमण की दूसरी लहर की आशंका जताई। देश के कई राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं। अमेरिका के अन्य चार हेल्थ एक्सपर्ट ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को कभी भी टेस्टिंग कम करने की सलाह नहीं दी थी। ओक्लाहोमा में रैली में ट्रम्प ने कहा था कि उन्हें कम टेस्टिंग की सलाह दी गई थी। वहीं, फौसी ने कहा कि सच्चाई यह है कि देश में ज्यादा टेस्टिंग हो रही है। यहां अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है।

टेक्सास: 5000 से ज्यादा नए मामले
अमेरिका के टेक्सास प्रांत में एक ही दिन में संक्रमण के 5,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। गवर्नर ग्रेग एबॉट ने मंगलवार को कहा कि टेक्सास में बहुत सारे लोग हैं जो सोचते हैं कि कोरोना का प्रसार वास्तव में एक चुनौती नहीं है। राज्य में कोरोना तेजी से फैल रहा है और उसकी स्थिति गंभीर है। उन्होंने लोगों से घर में रहने की अपील की।

न्यूयॉर्क सिटी में रीओपनिंग के बाद लोग रेस्टोरेंट में खाते नजर आए। यह राज्य अमेरिका में कोरोना का एपिसेंटर रहा है। करीब 3 महीने के बाद न्यूयॉर्क सिटी में अर्थव्यवस्था को खोला गया है।

द.कोरिया: 12 हजार से ज्यादा संक्रमित
दक्षिण कोरिया में 24 घंटे में 51 संक्रमित मिले हैं। यहां कुल आंकड़ा 12,535 हो गया है। स्थानीय और विदेशी मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। पांच दिनों बाद संक्रमण का मामला 50 से ज्यादा सामने आया। नए मामलों में 20 विदेशी नागरिकों में सामने आए हैं।

यह फोटो दक्षिण कोरिया के राजधानी सियोल की है। देश में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का नियम लगाया गया है। प्रतिबंधों के चलते सड़क पर लोग कम ही नजर आ रहे हैं।

इजरायल: 430 नए मामले
इजरायल में एक दिन में सबसे ज्यादा 430 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को नए मामले आने से देश में संक्रमितों की संख्या 21,512 हो गई है। देश में अभी 5335 मामले सक्रिय हैं। अब तक 308 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 15 हजार 869 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को विशेष मंत्रिस्तरीय समिति ने सबसे ज्यादा संक्रमित शहर एलाड और उत्तर-पूर्वी शहर तिबरियास को ‘प्रतिबंधित क्षेत्र’ घोषित कर दिया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bihar: Cm Nitish Kumar Minister Sanjay Kumar Jha To Go To Madhubani And Jainagar To Inspect Flood-related Work - सीएम नीतीश और मंत्री संजय कुमार आज मधुबनी-जयनगर के दौरे पर, बाढ़ सुरक्षा कार्यों का लेंगे जायजा

Wed Jun 24 , 2020
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Wed, 24 Jun 2020 12:00 PM IST मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा – फोटो : ANI पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर Free मेंकहीं भी, कभी भी। 70 वर्षों से करोड़ों पाठकों की पसंद ख़बर सुनें ख़बर सुनें बिहार के मुख्यमंत्री […]

You May Like