BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: September 15 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates | बीएसई 38,900 और निफ्टी 11,500 के स्तर पर, बाजार में फार्मा स्टॉक्स में तेजी, सन फार्मा और सिप्ला के शेयर में 3-3% की बढ़त

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: September 15 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

मुंबई32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चीन का शंघाई कंपोजिट 0.28 फीसदी बढ़त के साथ 9.26 अंक ऊपर 3,288.07 पर बंद हुआ था।

  • कल बीएसई 97 अंक नीचे 38,756 पर और निफ्टी 24 पॉइंट नीचे 11,440 पर बंद हुआ था
  • कल अमेरिकी बाजार नैस्डैक 1.72 फीसदी ऊपर 66190 अंक बढञत के साथ 11,277 पर बंद हुआ था

मंगलवार को कारोबार के दूसरे दिन बीएसई 148.04 अंक ऊपर 38,904.67 पर और निफ्टी 47.15 अंक ऊपर 11,487.20 पर खुला। ग्रासिम और टाइटन का शेयर 2-2 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे हैं। बाजार में आज फार्मा सेक्टर के स्टॉक्स में खरीदारी है। डॉ. रेड्‌डी का शेयर 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। इसके अलावा सिप्ला और सन फार्मा के शेयर में भी 2-2 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। वहीं फायनेंशियल शेयरों में हल्की बढ़त है। हालांकि ऑटो स्टॉक्स में गिरावट है। आयशर मोटर और टाटा मोटर्स के शेयर में 1-1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है।

इससे पहले सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 97.92 अंक नीचे 38,756.63 पर और निफ्टी 24.40 अंकों की गिरावट के साथ 11,440.05 पर बंद हुआ था। सोमवार को बाजार में आईटी और रियल्टी स्टॉक तेजी के साथ बंद हुए थे। इसमें एचसीएल टेक का शेयर 10 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ गेनर स्टॉक था।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
सोमवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.18 फीसदी की बढ़त के साथ 327.69 अंक ऊपर 27,993.30 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.72 फीसदी बढ़त के साथ 190.36 अंक ऊपर 11,277.80 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी भी 1.27 फीसदी बढ़त के साथ 42.57 पॉइंट ऊपर 3,383.54 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.28 फीसदी बढ़त के साथ 9.26 अंक ऊपर 3,288.07 पर बंद हुआ था। इटली और फ्रांस के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 49,26,914 हो गई है। इनमें 9,89,170 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं 38,56,246 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की
संख्या 80,808 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 29,442,256 हो चुकी है। इनमें
932,744 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 199,000 हो चुकी है।

11:58 AM निफ्टी ऑटो इंडेक्स में हल्की गिरावट है। आयशर मोटर का शेयर 1 फीसदी की गिरावट है।

11:51 AM बीएसई सेंसेक्स 165.58 अंक ऊपर 38,922.88 पर और निफ्टी 50.25 अंक ऊपर 11,490.30 पर कारोबार कर रहा है।

10:02 AM निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 2.37 फीसदी की बढ़त है।

10:00 AM बीएसई में सिप्ला लिमिटेड के शेयर में 3.33 फीसदी की तेजी है।

09:53 AM बीएसई ऑटो में शामिल 15 में 9 ऑटो कंपनियों के शेयर में बढ़त और 6 में गिरावट है। मदरसन सूमी के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।

ब्रांडेड ज्लेवरी कंपनी कल्याण ज्वेलर्स के प्रस्तावित आईपीओ को लेकर पूंजी बाजार नियामक सेबी ने स्पष्टीकरण (क्लेयरिफिकेशन) मांगा है। यह स्पष्टीकरण आईपीओ में शामिल मर्चेंट बैंकर्स से मांगा गया है। कल्याण ज्वेलर्स ने इस आईपीओ के जरिए 1,750 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बनाई है।

09:37 AM निफ्टी के टॉप लूजर स्टॉक्स ; टेक महिंद्रा का शेयर 1 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।

09:35 AM निफ्टी के टॉप गेनर स्टॉक्स ; यूपीएल का शेयर 2.23 फीसदी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

09:30 AM बीएसई रियल्टी इंडेक्स में गिरावट है। इसके अलावा सभी सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त है।

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन और समय पर आर्डर को पूरा करने के लिए अब 1 लाख लोगों की हायरिंग करने की योजना बना रही है। कंपनी ने सोमवार को कहा कि ये नौकरियां पार्ट टाइम और फुल टाइम होंगी। नई हायरिंग के लोग पैकिंग, ऑर्डर को शिप करना और शॉर्ट आर्डर के काम के लिए रखे जाएंगे। अमेजन का शुरुआती वेतन 15 डॉलर प्रति घंटा है। बता दें कि यह नियुक्ति अमेरिका और कनाडा के लिए होगी।

09:26 AM बीएसई में शामिल 30 में 24 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 6 में गिरावट है। टाइटन के शेयर में 1.55 फीसदी की बढ़त है।

09:15 AM बीएसई 148.04 अंक ऊपर 38,904.67 पर और निफ्टी 47.15 अंक ऊपर 11,487.20 पर खुला।

सोमवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Imran Khan | Pakistan Lahore Highway Gang Rape Case Update; Imran Khan Says Hang Rapists Publicly | लाहौर हाईवे गैंग रेप में एक आरोपी गिरफ्तार; इमरान बोले- रेपिस्ट्स को सरेआम फांसी दें या उन्हें नपुंसक बना दें

Tue Sep 15 , 2020
Hindi News International Imran Khan | Pakistan Lahore Highway Gang Rape Case Update; Imran Khan Says Hang Rapists Publicly कराची13 मिनट पहले कॉपी लिंक लाहौर गैंगरेप केस के बाद पाकिस्तान में सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं। इस्लामाबाद में सोमवार को हुए एक ऐसे ही प्रदर्शन में एक्ट्रेस माहिरा खान […]