Condolences To Lok Sabha Speaker On The Death Of Rajya Sabha Mp Ashok Gasti, Who Joined Bjp At The Age Of 18 – भाजपा के राज्यसभा सांसद अशोक गास्ती का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

Updated Thu, 17 Sep 2020 11:59 PM IST

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर

कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!

ख़बर सुनें

भारतीय जनता पार्टी के नेता और हाल ही में राज्यसभा सांसद चुने गए अशोक गास्ती का बृहस्पतिवार को बंगलूरू में निधन हो गया। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें हाल ही में मणिपाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वे 55 वर्ष के थे और 18 साल की उम्र में भाजपा की युवा इकाई एबीवीपी से जुड़कर राजनीति की शुरुआत की थी। उन्होंने इसी साल 22 जुलाई को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लिया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गास्ती के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया- राज्यसभा सांसद अशोक गास्ती ने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी। वह गरीबों व वंचितोंं की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उनके निधन से दुखी हूं। 

वही, भाजपा नेता के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी शोक जताया और परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

गास्ती को दो सितंबर को बंगलूरू के मणिपाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उनकी जांच की गई थी और उनमें कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया था। नाइ समुदाय से आने वाले गास्ती पेशे से अधिवक्ता थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Call of Namo, come, we and you play a puzzle Narendra Modi | नमो का बुलावा, आईये हम और आप खेलते हैं एक पहेली नरेंद्र मोदी

Fri Sep 18 , 2020
पटनाएक घंटा पहले कॉपी लिंक नमो एप के जरिये कोई भी व्यक्ति इस क्विज का प्रतिभागी बन सकता है 17 सितंबर का दिन, यूं तो विश्वकर्मा पूजा को लेकर खास माना जाता है लेकिन देश की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करनेवाली बीजेपी के लिए बीते एक दशक से […]