Indian Navy News Today Update: Sub Lieutenant Kumudini Tyagi and Sub Lieutenant Riti Singh Deployed On Navy Warships | 2 महिला अफसरों को पहली बार वॉरशिप पर तैनात करेगी नौसेना, ये हेलिकॉप्टरों को ऑपरेट करेंगी; राफेल को भी पहली महिला पायलट जल्द मिलेगी

  • Hindi News
  • National
  • Indian Navy News Today Update: Sub Lieutenant Kumudini Tyagi And Sub Lieutenant Riti Singh Deployed On Navy Warships

नई दिल्ली34 मिनट पहले

सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह (बाएं) और सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी (दाएं)।

भारतीय नौसेना के इतिहास में पहली बार दो महिला अफसर सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह को वॉर शिप पर तैनात किया जाएगा। इन दोनों को हेलिकॉप्टर स्ट्रीम में ऑब्जर्वर (एयरबोर्न टैक्टिशियंस) के पद के लिए चुना गया है। नौसेना में अब तक महिला अफसरों को फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट तक सीमित रखा गया था।

महिला अफसरों को जंगी जहाजों पर तैनाती की खबर ऐसे वक्त में सामने आई है, जब भारतीय वायुसेना ने भी महिला लड़ाकू पायलट को राफेल विमानों की फ्लीट को ऑपरेट करने के लिए शॉर्टलिस्ट किया है।अंबाला में भारतीय वायुसेना के राफेल स्क्वॉड्रन को पहली महिला फाइटर पायलट जल्द मिल जाएगी। वायुसेना की 10 महिला फाइटर पायलट प्रशिक्षण से गुजर रही हैं। इनमें से एक 17 स्क्वाड्रन के साथ राफेल जेट उड़ाएगी।

10 सितंबर को अंबाला में 5 राफेल एयरक्राफ्ट को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था। भारत ने फ्रांस से 36 राफेल जेट खरीदे हैं। इनमें पांच भारत आ चुके हैं। बाकी 2021 के आखिर तक भारतीय वायु सेना के हिस्सा होंगे।

नौसेना में 17 अफसरों को ‘विंग्स’ से सम्मानित किया गया
सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह समेत 17 अफसरों को सोमवार को ‘ऑब्जर्वर’ के रूप में स्नातक होने पर “विंग्स” से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम कोच्चि में आईएनएस गरुड़ पर हुआ। इनमें 13 अफसर रेगुलर बैच से हैं और चार महिला महिला अफसर शॉर्ट सर्विस कमीशन से हैं। ये अफसर भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के समुद्री टोही जहाजों और पनडुब्बी-रोधी जंगी जहाजों में तैनात होंगे।

सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी।

सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी।

इस प्रोग्राम में रियर एडमिरल एंटनी जॉर्ज ने कहा था कि यह एक ऐतिहासिक अवसर है। इनमें पहली बार महिलाओं को हेलिकॉप्टर ऑपरेशन की ट्रेनिंग दी जा रही है। 91 वें रेगुलर कोर्स और 22 वें एसएससी ऑब्जर्वर कोर्स के अफसरों को एयर नेविगेशन, फ्लाइंग प्रोसिजर, एयर वॉरफेयर, एंटी-सबमरीन वॉरफेयर का प्रशिक्षण दिया गया।

सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह।

सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bihar Assembly Elections 2020 : Pm Modi Virtual Rally - Bihar Assembly Elections 2020: बिहार को पीएम मोदी 5 बार दे चुके हैं गिफ्ट

Mon Sep 21 , 2020
वीडियो डेस्क/अमर उजाला.कॉम Updated Mon, 21 Sep 2020 04:24 PM IST बिहार विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने राज्य के लिए खजाना खोल दिया है। जानिए पीएम मोदी ने 12 दिनों में 5  बार क्या दिया बिहार को।    अमर उजाला की […]

You May Like