BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: October 15 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates | लगातार 10 दिन की बढ़त के बाद दिन के टॉप से सेंसेक्स 1380 और निफ्टी 364 अंक नीचे बंद; BSE का एमकैप भी 3 लाख करोड़ रु. घटा

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: October 15 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

मुंबई20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में से 29 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए
  • निफ्टी-50 इंडेक्स में शामिल 50 में से 47 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही

कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स दिन के उच्चतम स्तर से 1380 अंक और निफ्टी 364 अंक नीचे बंद हुआ है। आज बाजार के लगभग सभी सेक्टर्स में भारी बिकवाली रही। निफ्टी आईटी इंडेक्स में 636 और निफ्टी बैंक इंडेक्स में 802 अंकों की गिरावट रही।

स्टॉक्स अपडेट

निफ्टी में बजाज फाइनेंस का शेयर 5% नीचे बंद हुआ है। इसके अलावा टेक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर भी 4-4 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी बैंक इंडेक्स में बंधन बैंक का शेयर 5% नीचे बंद हुआ है। इसके अलावा आईटी इंडेक्स में माइंडट्री का शेयर 7% नीचे बंद हुआ है। जिंदल स्टील और मदरसन सूमी के शेयरों में भी 4-4 फीसदी की गिरावट रही।

अंत में बीएसई सेंसेक्स 1066.33 अंक यानी 2.61% नीचे 39,728.41 पर और निफ्टी 290.70 अंक यानी 2.43% नीचे 11,680.35 पर बंद हुआ है। जबकि सुबह बीएसई 253.31 अंक ऊपर 41,048.05 पर और निफ्टी 52.4 अंक ऊपर 12,023.45 के स्तर पर खुला था।

एनएसई सूचकांकों में गिरावट

सूचकांक बंद भाव गिरावट (%)
निफ्टी 50 11,680.35 2.43
निफ्टी मिड कैप 50 4,550.10 2.14
निफ्टी स्मॉल कैप 50 2,886.05 2.08
निफ्टी बैंक 23,072.40 3.36
निफ्टी ऑटो 7,935.35 1.19
निफ्टी एफएमसीजी 29,644.80 1.05
निफ्टी फार्मा 11,637.90 1.86

निफ्टी-50 इंडेक्स में आज के टॉप लूजर स्टॉक्स

कंपनी बंद भाव गिरावट (%)
बजाज फाइनेंस 3,204.00 4.98
टेक महिंद्रा 811.25 4.43
आईसीआईसीआई बैंक 390.25 4.07
इंडसइंड बैंक 598.15 3.93
रिलायंस इंडस्ट्रीज 2,203.25 3.68

बीएसई पर करीब 65% कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही

  • बीएसई का मार्केट कैप 157.28 लाख करोड़ रुपए रहा
  • 2,790 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 816 कंपनियों के शेयर बढ़त और 1,823 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
  • 97 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 59 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
  • 209 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 226 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा

बाजार में भारी गिरावट की वजह

1. अमेरिका में राहत पैकेज में देरी- अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के सेक्रेटरी स्टीव मुनचिन ने कहा कि वे और हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव स्पीकर नेंसी पेलोसी किसी भी अन्य कोरोना इकोनॉमिक रिलीफ पैकेज से काफी दूर हैं। यानी 3 नवंबर के होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले राहत पैकेज की संभावना बेहद कम है।

2. अमेरिका-चीन तनाव – रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यूएस स्टेट डिपार्टमेंट ने ट्रम्प प्रशासन के सामने एक प्रस्ताव रखा है। इसके मुताबिक चीन की दिग्गज कंपनी अलीबाबा की एंट ग्रुप को ब्लैकलिस्ट में जोड़ने की बात कही गई है। इससे बीजिंग और वाशिंगटन के बीच तनाव बढ़ सकता है।

3. कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी – कोरोना के मामले बढ़ने से निवेशकों को चिंता है कि सरकार दोबारा लॉकडाउन का ऐलान कर सकती है क्योंकि यूरोपीय देश स्कूलों को बंद कर रहे हैं।

दुनियाभर के बाजारों में गिरावट
बुधवार को ग्लोबल मार्केट में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.58% की गिरावट के साथ 165.81 अंक नीचे 28,514.00 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डैक भी 97.81 अंकों की गिरावट के साथ 11,985.40 अंकों पर बंद हुआ है। इसके अलावा एसएंडपी 500 इंडेक्स भी 0.66% फिसलकर 23.26 अंक नीचे 3,488.67 के स्तर पर बंद हुआ था।

यूरोपियन शेयर मार्केट में भी बुधवार को बिकवाली रही। ब्रिटेन के FTSE और फ्रांस के CAC इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ। जबकि जर्मनी का DAX इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ था। दूसरी ओर एशियाई बाजारों में आज जापान के निक्केई इंडेक्स में 139.73 अंकों की भारी गिरावट है। जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में 0.20% की हल्की बढ़त है।

क्लोजिंग बेल: बीएसई सेंसेक्स 1066.33 अंक यानी 2.61% नीचे 39,728.41 पर और निफ्टी 290.70 अंक यानी 2.43% नीचे 11,680.35 पर बंद हुआ।

03:15 PM निफ्टी बैंक इंडेक्स में 797 अंकों की गिरावट है। बंधन बैंक का शेयर 5% नीचे कारोबार कर रहा है।

02:49 PM बीएसई सेंसेक्स 890.81 अंक नीचे 39,903.93 पर और निफ्टी 243.30 अंक नीचे 11,727.75 पर कारोबार कर रहा है।

01:49 PM बीएसई सेंसेक्स 624.33 अंक नीचे 40,170.41 पर और निफ्टी 167.35 अंक नीचे 11,803.70 पर कारोबार कर रहा है।

01:23 PM बीएसई सेंसेक्स 427.10 अंक नीचे 40,367.64 पर और निफ्टी 111.80 अंक नीचे 11,859.25 पर कारोबार कर रहा है।

11:55 AM बीएसई सेंसेक्स 315.00 अंक नीचे 40,479.74 पर और निफ्टी 78.30 अंक नीचे 11,892.75 पर कारोबार कर रहा है।

10:52 AM बीएसई ऑटो इंडेक्स में शामिल 15 में से 13 ऑटो कंपनियों के शेयरों में बढ़त है। जबकि दो के शेयरों में गिरावट है।

10:42 AM बीएसई सेंसेक्स 164.26 अंक नीचे 40,630.48 पर और निफ्टी 42.20 अंक नीचे 11,928.85 पर कारोबार कर रहा है।

09:42 AM निफ्टी-50 के टॉप लूजर स्टॉक्स; आईटी शेयरों में भारी बिकवाली है। इसमें विप्रो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और टीसीएस के शेयर शामिल है।

09:40 AM निफ्टी आईटी इंडेक्स में 274 अंकों की गिरावट है। इंडेक्स में विप्रो का शेयर 2% नीचे कारोबार कर रहा है।

सोर्स - एनएसई

सोर्स – एनएसई

09:38 AM बीएसई बैंक इंडेक्स में शामिल 10 में से 9 बैंकों के शेयरों में गिरावट है। जबकि एक्सिस बैंक का शेयर हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

09:30 AM बीएसई सेंसेक्स 158.28 अंक नीचे 40,636.46 पर और निफ्टी 32.45 अंक नीचे 11,938.60 पर कारोबार कर रहा है।

09:28 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में से 22 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। जबकि 8 के शेयरों में बढ़त है। टाटा स्टील का शेयर 2% ऊपर कारोबार कर रहा है।

सोर्स - बीएसई

सोर्स – बीएसई

09:15 AM बीएसई 253.31 अंक ऊपर 41,048.05 पर और निफ्टी 52.4 अंक ऊपर 12,023.45 के स्तर पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bihar Election 2020: Bahubali Kali Pandey And Sharad Yadavs Daughter Subhashini Yadav Joined Congress - बाहुबली काली पाण्डेय और शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव कांग्रेस में शामिल

Thu Oct 15 , 2020
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Oct 2020 05:22 AM IST सुभाषिनी यादव कांग्रेस में हुई शामिल – फोटो : twitter पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर कहीं भी, कभी भी। *Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP! ख़बर सुनें ख़बर सुनें […]

You May Like