- Hindi News
- Career
- Junior Engineer And Stenographer Exam Notification Will Be Released In October, This Year There Will Be A Total Of 9 Exams
27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कर्मचारी चयन आयोग ( SSC) ने नया एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर में अक्टूबर, 2020 से लेकर अगस्त 2021 तक की परीक्षाओं का शेड्यूल बताया गया है। इसके मुताबिक, साल 2020 में ऐसी 9 परीक्षाएं आयोजित होनी हैं, जिनकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं अक्टूबर से दिसंबर से बीच चार नई परीक्षाओं का नोटिफिकेशन भी जारी होगा।

2020 में इन परीक्षाओं का नोटिफिकेशन आएगा
परीक्षा का नाम |
नोटिफिकेशन की तारीख |
जूनियर इंजीनियर |
1 – 10- 2020 |
स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी |
10-10- 2020 |
सीएचएसएल |
6- 11-2020 |
सीजीएल 2020 |
21- 12- 2020 |
मल्टी टास्किंग और कांस्टेबल के पदों पर भर्ती 2021 में
मल्टी टास्किंग स्टाफ और कांस्टेबल ( जनरल ड्यूटी) के पदों पर भर्ती साल 2021 में होगी। मल्टी टास्किंग स्टाफ का नोटिफिकेशन 2 फरवरी, 2021 को जारी किया जाएगा। इसके पहले चरण की परीक्षा 1 से 20 जुलाई, 2021 में होगी। वहीं कांस्टेबल ( जनरल ड्यूटी) का नोटिफिकेशन 25 मार्च, 2021 को जारी किया जाएगा। और परीक्षा 22 से 25 अगस्त को होगी।
0