Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today 22 September Mumbai Delhi Coronavirus News | 24 घंटे में संक्रमितों से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी; 81 हजार नए मरीज मिले, 83 हजार लोग ठीक हुए, 1057 की मौत; अब तक 58.97 लाख केस

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today 22 September Mumbai Delhi Coronavirus News

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • देश में अब तक 93 हजार 374 लोगों की जान जा चुकी है, सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में मरीजों ने दम तोड़ा
  • ओडिशा में 4,208 मरीज मिले, इसी के साथ संक्रमितों की संख्या अब 2.1 लाख से ज्यादा हो गई है

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 58 लाख 97 हजार 283 हो गई है। इनमें 48 लाख 36 हजार 286 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9 लाख 66 हजार 789 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 93 हजार 374 मरीजों की मौत हो चुकी है।

शुक्रवार को संक्रमितों से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी। 24 घंटे के अंदर 81 हजार 177 नए मरीज बढ़े, जबकि 83 हजार 284 लोग ठीक होकर अपने घर गए। 1,057 मरीजों की मौत भी हो गई।

एक्टिव केस फिर बढ़ने लगे

पिछले एक हफ्ते के आंकड़ों पर नजर डालें तो एक बार फिर से एक्टिव केस में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। 18 से 22 सितंबर तक लगातार 5 दिन एक्टिव केस घट रहे थे। इस बीच, 29 हजार से ज्यादा एक्टिव केस कम हुए थे। वहीं, 23 और 24 सितंबर को इसमें बढ़ोतरी देखी गई। 23 सितंबर को 1,067 और 24 सितंबर को 1,156 एक्टिव केस बढ़े। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

ओडिशा में मरीजों का आंकड़ा 2 लाख के पार
ओडिशा देश का 8वां राज्य हो गया है, जहां संक्रमितों की संख्या 2 लाख से अधिक हो चुकी है। शुक्रवार को यहां 4,208 नए केस मिले। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या 2 लाख 1 हजार 96 हो गई है। इनमें 1 लाख 61 हजार 44 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 820 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके पहले महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु,कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में संक्रमितों की संख्या 2 लाख से ज्यादा हो चुकी है।

24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 14 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हुई
पिछले 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 14 लाख 92 हजार 409 लोगों की जांच हुई। कोरोना टेस्टिंग का ये आंकड़ा एक दिन में सबसे ज्यादा है। इसके पहले 19 सितंबर को 12 लाख लोगों की जांच हुई थी। अब हर 10 लाख की आबादी में मरीजों के मिलने की संख्या बढ़ गई है। अब इतनी आबादी में 4,210 लोग संक्रमित मिल रहे हैं। 20 सितंबर को 4200 मरीज मिलते थे। इतनी ही आबादी में मरने वालों की संख्या भी अब 67 हो गई है।

कोरोना अपडेट्स

  • 74 साल के सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे कोरोनावायरस संक्रमण से जूझ रहे थे। 5 अगस्त को हॉस्पिटल में एडमिट हुए बालू की हालत 48 घंटों से बेहद नाजुक बनी हुई थी।
  • देश में कोरोना के चलते रोका गया योग ब्रेक शुक्रवार से शुरू कर दिया है। आयुष मंत्रालय ने वर्क प्लेस में लोगों को योग से परिचित करवाने के लिए 5 मिनट का योगा ब्रेक लागू किया था।
  • छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर बढ़ने लगी है। एक सप्ताह पहले तक जहां 10 दिनों में 10 हजार मरीज मिले। वहीं 5 दिनों में ही 10630 संक्रमित मिल चुके हैं। यहां रायपुर समेत 11 जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है।
  • दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की हालत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। उन्हें कोरोना के साथ ही डेंगू हो गया है। उन्हें एलएनजेपी हॉस्पिटल से मैक्स अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

लगातार पांचवां दिन जब 90 हजार से कम केस आए

देश में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 82214 मामले आए। 77488 लोग ठीक हुए और 1144 लोगों की मौत हुई। छह दिन के बाद संक्रमितों की संख्या ठीक हुए मरीजों से ज्यादा रही। हालांकि, राहत की बात रही कि यह लगातार पांचवां दिन था, जब संक्रमितों की संख्या 90 हजार से कम रही।

पांच राज्यों का हाल

1. मध्यप्रदेश
राज्य में बगैर मास्क वालों पर सख्ती शुरू हो गई है। इसका असर राजधानी भोपाल के डिस्ट्रिक कोर्ट में देखने को मिला। यहां अदालत परिसर में बिना मास्क लगाए लोगों पर 500 रुपए के जुर्माने की कार्रवाई की गई है l पुलिस ने पहले दिन पांच लोगों को बिना मास्क लगाए अदालत परिसर में पकड़ा और प्रत्येक पर 500 रुपए का जुर्माना किया l शुक्रवार को एमपी नगर पुलिस ने भी 10 लोगों के खिलाफ मास्क ना पहनने पर चालानी कार्रवाई की है l

2. राजस्थान

राज्य में शुक्रवार को कोरोना के सबसे ज्यादा 2,010 नए मामले सामने आए। अब तक 1 लाख 24 हजार 730 लोग राज्य में संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। वहीं,15 मरीजों की संक्रमण से मौत भी हो गई।राजस्थान में कोरोना से अब तक 1412 मरीजों की जान जा चुकी है। अब तक 29.94 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे जा चुके हैं। 1 लाख 4 हजार 288 मरीज अभी तक रिकवर हो चुके हैं। 19 हजार 30 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

इस बीच, राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने निजी चिकित्सालयों को क्षमता के सापेक्ष 30% बेड कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए​ रिजर्व रखने के निर्देश दिए हैं।

3. बिहार
बिहार में शुक्रवार को 1,632 नए केस मिले। हालांकि अच्छी बात है कि इससे ज्यादा लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। पिछले 24 घंटे में 1,810 लोग ठीक होकर अपने घर गए। 3 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 1 लाख 75 हजार 898 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 लाख 61 हजार 510 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13 हजार 506 लोगों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 881 मरीजों की मौत हो चुकी है।

4. महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में शुक्रवार को संक्रमण के 17 हजार 794 नए मामले सामने आए। इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 13 लाख के पार हो गया। अब तक 13 लाख 757 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 416 लोगों की मौत हुई है। अब तक 34 हजार 761 लोग जान गंवा चुके हैं।

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में शुक्रवार को लगातार आठवें दिन नए पॉजिटिव केस की तुलना में डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। कोरोना सैंपल की टेस्टिंग में भी कमी नहीं की गई थी। बीते 24 घंटे में शुक्रवार को 4,519 नए मामले सामने आए और 6075 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

राज्य में अब तक 3 लाख 78 हजार 533 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 82.86% फीसदी यानी 3 लाख 13 हजार 686 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। 59 हजार 397 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 5 हजार 450 लोगों की मौत हो चुकी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Announcement Of Biennial Election Of Four Graduate And Four Teacher Constituencies Of Bihar Legislative Council - बिहार विधान परिषद: चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की घोषणा, 22 अक्तूबर को डाले जाएंगे वोट

Sat Sep 26 , 2020
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Fri, 25 Sep 2020 07:28 PM IST पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर कहीं भी, कभी भी। *Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP! ख़बर सुनें ख़बर सुनें बिहार में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। शुक्रवार को […]