50,000-litre wine tank at a winery in Spain spilled its contents onto the floor in spain | वाइन फैक्ट्री का कंटेनर फटा, 50 हजार लीटर रेड वाइन पानी की तरह बह गई; वीडियो वायरल

मैड्रिड5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कंटेनर फटने के चलते रेड वाइन पूरे इलाके में फैल गई।

स्पेन की वाइन फैक्ट्री का कंटेनर फटने से 50,000 लीटर रेड वाइन पानी की तरह सड़क पर बह गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में रेड वाइन का फव्वारा साफ नजर आ रहा है। यह फुटेज शुक्रवार को सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी।

फुटेज में स्पेन के बेडोगास विटिविनॉस वाइनरी में कई बड़े वाइन के कंटेनर नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक कंटेनर से रेड वाइन का फव्वारा निकलता दिखाई दे रहा है। इसके चलते पूरे एरिया में लाल रंग का समुद्र फैल जाता है। वाइनरी वर्कर्स बेबस होकर केवल यह नजारा देख रहे हैं। हजारों लीटर शराब धीरे-धीरे बहते हुए पास के खेत में चली जाती है।

बेडोगास विटिविनॉस की स्थापना 1969 में हुई थी। इसमें 60 लाख किलो अंगूर का उत्पादन होता है। फिलहाल, यहां का काम डॉ. जोसे ग्रासिया संभालते हैं।

सोशल मीडिया पर लोग खूब मीम्स बना रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Fir Lodged Against Seven Party Leaders Including Bihar State Congress President Madan Mohan Jha - बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा सहित पार्टी के सात नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun Sep 27 , 2020
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर कहीं भी, कभी भी। *Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP! ख़बर सुनें ख़बर सुनें बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा सहित पार्टी के सात नेताओं के खिलाफ पटना हवाई अड्डा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। […]