सुबह भरा पानी, फिर फंदे पर लटके मिले शव

जोधपुर। शहर के मसूरिया श्रमिकपुरा में रहने वाले एक मोटर बॉडी रिपयेरिंग करने वाले व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ सुबह फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वजह तो आरंभिक तौर पर पता नहीं चली है मगर बताया जाता है कि मृतक दंपती का छोटा पुत्र किसी शादीसुदा महिला के साथ मिसिंग है। इस बात का अंदेशा है कि जिसके चलते दोनों ने यह कदम उठाया है। पुलिस ने शवों को मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। अग्रिम कार्रवाई और अनुसंधान किया जा रहा है। 

देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि मसूरिया श्रमिकपुरा मकान नंबर 123 मेें रहने वाला 48 साल का विष्णुदत्त सुथार मोटर बॉडी रिपयेरिंग का कार्य करता था। वह पत्नी 45 साल की मंजू देवी, दो पुत्रों व तीन बेटियों के साथ यहां पर रहता था। विष्णुदत्त के खुद के चार अन्य भाई भी है जिनके घर भी आस पास बने है। 

रविवार सुबह पौने दस बजे पुलिस को विष्णुदत्त और उसकी पत्नी मंजू के फंदे से लटक कर जान देने की जानकारी हुई। इस पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मगर परिवार के लोगों ने दोनों को फंदे से उतार कर एमडीएमएच लेकर गए। वक्त घटना मंजूदेवी की सांस चल रही थी। मगर अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टर ने दोनों को मृत बता दिया। 

सुबह आठ बजे भरा था पानी:-

मृतक के परिजन व आस पास के लोगों ने पुलिस को बताया कि सुबह आठ बजे तक घर में सबकुछ कुशलमंगल था। इन्होंने पानी भी भरा था। मगर उसके बाद यह घटना हुई है। पुलिस को सूचना पौने दस बजे के आस पास हुई। 

छोटा पुत्र किसी शादीसुदा महिला के साथ मिसिंग:-

मृतक विष्णुदत्त के पांच बेटे बेटियां है। वक्त घटना एक बेटा घर पर था। तब घटना का पता लगा। उसका छोटा पुत्र दो दिन पहले घर से निकला हुआ है। वह किसी शादीसुदा महिला के साथ गया हुआ है। मगर उसका पता नहीं चला है। 

एक ही कमरें में लगाया फंदा:-

थानाधिकारी सोमकरण के अनुसार दोनों ने एक ही कमरें में फंदा लगाया था। कमरें में पंखे के दो हुक लगे है और दोनों ने अलग अलग हुक में ओढऩी का फंदा लगाकर खुदकुशी की है।

मंजूदेवी की सांस चल रही थी:-

जब मंजूदेवी को फंदे से उतारा गया तब घरवालों का लगा कि उसकी सांसे चल रही है तब तुरंत ही विष्णुदत्त व मंजूदेवी को परिजन फंदे से उतार कर अस्पताल लेकर पहुंचे। मगर डॉक्टर ने उन्हेें मृत बता दिया। 

यह खबर भी पढ़े: एक्ट्रेस पायल घोष ने पीएम मोदी और अमित शाह से किये सवाल, बोलीं- आरोपी घर पर बैठकर आराम कर रहा है, क्या मुझे न्याय मिलेगा

यह खबर भी पढ़े: जब तक मोदी सत्ता में रहेंगे भारत और पाकिस्तान के बीच कोई बाइलेट्रल सीरीज नहीं होगी: शाहिद अफरीदी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Australia's wicketkeeper Alyssa Hilli broke Dhoni's record in T20 cricket, taking 92 wickets behind the wicket; These include 42 catches and 50 stumpings. | ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर एलिसा हिली ने टी-20 क्रिकेट में धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा, विकेट के पीछे 92 शिकार किए; इनमें 42 कैच और 50 स्टम्पिंग

Sun Sep 27 , 2020
Hindi News Sports Australia’s Wicketkeeper Alyssa Hilli Broke Dhoni’s Record In T20 Cricket, Taking 92 Wickets Behind The Wicket; These Include 42 Catches And 50 Stumpings. बिस्ब्रेन17 मिनट पहले कॉपी लिंक हीली के अब 114 टी-20 मैचों में 92 शिकार हो गए हैं। हिली ने यह उपलब्धि दूसरे टी-20 मैच […]