भागलपुर9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कमलनगर कॉलोनी में घर के दरवाजे पर धरने पर बैठा विजय।
- शहर के कमलनगर कॉलोनी की घटना
कमलनगर कॉलोनी में रविवार को संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर विजय कुमार अपने पिता नित्यानंद सिंह के खिलाफ घर के दरवाजे पर धरने पर बैठ गया और हंगामा करने लगा। विजय के समर्थन में मोहल्ले के कुछ लोग भी थे। हंगामे की जानकारी पाकर बबरगंज पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। विजय का आरोप है कि उसे घर में रहने नहीं दिया जाता है।
जबकि रिटायर बैंक कर्मी पिता नित्यानंद सिंह का कहना है कि उन्हें बेटे से डर लगता है। बेटा उनकी हत्या कर सकता है। अगर संपत्ति में हिस्सा लेना है, तो कोर्ट के जरिए आए। इस तरह लोगों को जुटा कर हंगामा करने का कोई औचित्य नहीं बनता है। कुछ बाहरी लोगों के बहकावे में विजय ऐसा कर रहा है।