MP UP By Election Dates: Madhya Pradesh Uttar Pradesh (MP) By Elections 2020 Dates Update | Voting Date, Time, Full Schedule – All You Need to Know | मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग, बिहार के साथ 10 नवंबर को ही नतीजे आएंगे; 16 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल होंगे

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • MP UP By Election Dates: Madhya Pradesh Uttar Pradesh (MP) By Elections 2020 Dates Update | Voting Date, Time, Full Schedule – All You Need To Know

नई दिल्ली/भोपाल10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चुनाव आयोग ने मंगलवार को 56 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और उत्तर प्रदेश समेत 10 राज्यों की 54 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, बिहार की एक लोकसभा सीट और मणिपुर की दो विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। सभी सीटों के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे।

असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान नहीं किया गया है। चुनाव आयोग का कहना है कि इन राज्यों में कुछ मुश्किलें हैं, इसलिए मौजूदा स्थिति में उपचुनाव नहीं करवाने का फैसला लिया गया।

भाजपा अपनी सत्ता बचाने और कांग्रेस नेता कमलनाथ छह महीने पहले खोई सत्ता वापस पाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस उपचुनाव में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया की साख भी दांव पर लगी है, क्योंकि जिन 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उनमें 16 सीटें सिंधिया के प्रभाव वाले ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की है।

28 में से 27 पर पहले कांग्रेस का कब्जा था
28 सीटों में से 27 पर पहले कांग्रेस का कब्जा था। प्रदेश में 230 सदस्यीय राज्य विस में बहुमत के लिए 116 सीटें होना जरूरी हैं। अगर भाजपा उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन करती है तो उसकी सरकार और स्थिर होगी। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस की कोशिश है कि वह 20 या उससे ज्यादा सीटें जीत ले, जिससे की एक बार फिर प्रदेश में सत्ता पलट सकती है।

मध्यप्रदेश विधानसभा की मौजूदा स्थिति

पार्टी सीटें
भाजपा 107
कांग्रेस 88
बसपा 2
सपा 1
निर्दलीय 4
खाली सीटें 28
कुल सीटें 230

2018 में हुए चुनाव में विधानसभा की स्थिति

पार्टी सीटें
कांग्रेस 114
भाजपा 109
बसपा 2
निर्दलीय 4
सपा 1
कुल सीटें 230

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Patna Coronavirus Cases Today Update | 40 People Found Infected In DM Office as Cases Increased In Bihar Capital | चुनावी तैयारियों के बीच कोरोना संक्रमण बनी बाधा, डीएम कार्यालय में 40 लोग पॉजिटिव तो सिविज सर्जन कार्यालय में भी बढ़ रही मरीजों की संख्या

Tue Sep 29 , 2020
Hindi News Bihar election Patna Coronavirus Cases Today Update | 40 People Found Infected In DM Office As Cases Increased In Bihar Capital पटना27 मिनट पहले कॉपी लिंक डीएम कार्यालय में 40 कर्मी कोरोना से संक्रमित हैं। इसके अलावा सिविज सर्जन आफिस में भी कई लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए […]

You May Like